breaking : लॉटरी से निकली आरक्षण की पर्ची, मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड से एजाज ढेबर का पत्ता साफ

महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित

रायपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी के जरिए हुआ। कुल 70 वार्डों में से 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी अनारक्षित वार्डों में 11 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। वे पहले मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड से चुनाव लड़ते आए हैं जिसे अब महिला केटेगरी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किए जाने को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि मुझे एक वार्ड की चिंता नहीं है मेरे पास 70 वार्ड है। वहीं महापौर चुनाव को लेकर एजाज ढेबर ने कहा कि इस बार मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं यह संगठन तय करेगा।

पिछड़ों को नहीं मिला 50 प्रतिषत का आरक्षण

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर एसएसी और एसटी के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है उसी तरह अन्य का भी करते। वहीं पिछड़ों के साथ भी अन्याय किया गया है। सरकार ने 50 प्रतिषत आरक्षण देने की बात कही थी लेकिन नहीं दिया गया। हमने कुछ मामलों पर अपनी आपत्ती दर्ज कराई है।

इन वार्डों को किया आरक्षित

नगर निगम का 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं उनमें संत रविदास वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी वार्ड, बाल्मिकी वार्ड, खूबचंद बघेल वार्ड, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, चूड़ामणि वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कन्हैया लाल बंजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, राम मंदिर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, कामरेट सुधीर मुखर्जी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, सुभाष चंद बोस वार्ड, माधवराव सप्रे वार्ड, रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, इनमें से महिर्ष बाल्मिकी, महात्मा गांधी, खूबचंद बघेल, महामाया मंदिर, तात्यापारा, सुधीर मुखर्जी, ठक्कर बापा और सुभाष चंद बोस वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरिक्षत हुए हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए 35 में से 11 वार्ड आरक्षित हुए हैं। इसमें मौलाना अब्दुल रूऊफ वार्ड, कालीमाता वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मोरेश्वर राव गदरे वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, बंजारी माता वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड और सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा