Israel’s decision : आयरलैंड में अपने दूतावास को करेगा बंद

दुनिया भर के कई देश इजराइल पर भी गाजा में नरसंहार के लगा रहे आरोप

 

बीते एक साल से ज्यादा समय से इजराइल कई ओर से युद्ध से जूझ रहा है। हमास द्वारा इजराइल में घुसकर हजारों से ज्यादा लोगों के कत्लेआम के बाद से ही इजराइल जंग में कूद पड़ा है। इसके बाद से हमास, हिजबुल्लाह, ईरान और हूती ने इजरायल पर बड़े स्तर पर हमले किए हैं। वहीं, दुनिया भर के कई देश इजराइल पर भी गाजा में नरसंहार के आरोप लगा रहे हैं। इन सब के बीच इजराइल ने यूरोप के अहम देश आयरलैंड में अपने दूतावास को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

 

इजराइल ने रविवार को आयरलैंड में अपने दूतावास को बंद करने के फैसले के बारे में जानकारी दी है। इजरायल ने कहा है कि उसने गाजा में युद्ध के मुद्दे पर बिगड़ते संबंधों के कारण आयरलैंड में अपना दूतावास बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में गाजा में इजरायल के ताजा हवाई हमलों में कई बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई है।

इजरायली विदेश मंत्री क्या बोले?

इजराइल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने इस मुद्दे पर कहा है कि आयरलैंड की ‘इजराइल विरोधी नीतियों’ के कारण वहां पर इजरायली दूतावास को बंद करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि आयरलैंड ने इजराइल के साथ अपने संबंधों को लेकर हद पार कर दी है। बता दें कि इससे पहले मई महीने में आयरलैंड, नॉर्वे, स्पेन और स्लोवेनिया ने फलस्तीन देश को मान्यता देने का ऐलान किया था। इसके बाद इजराइल ने डबलिन स्थित अपने राजदूत को वापस बुला लिया था।
बतादें कि बीते हफ्ते ही आयरलैंड की कैबिनेट ने इंटरनेशनल कोर्ट में इजरायल के खिलाफ उस मामले में हस्तक्षेप का फैसला किया है जिसमें इजराइल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इजराइल ने आरोपों से साफ तौर पर इनकार किया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Nilgai In Mainpur Tiger Reserve : गरियाबंद के जंगलों में विचरण कर रही नील गाय दिखी

शहर सत्ता/रायपुर/गरियाबंद। (Nilgai In Mainpur Tiger Reserve)उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व मैनपुर में वन्य जीवों खासकर दुर्लभ प्राणियों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार की देर रात उड़न गिलहरी…

All India Masters 40+ Volleyball Tournament : दुबई समेत 7 राज्यों की वालीबॉल टीमें खेलेंगी

श्री हटकेश्वर नाथ बाॅलीबाल क्लब का लगातार 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है आल इंडिया मास्टर्स 40+वॉलीबॉल टूर्नामेंट शहर सत्ता/रायपुर। (All India Masters 40+ Volleyball Tournament)आल इंडिया मास्टर्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (20 April to 26 April 2026)

Shaharsatta (20 April to 26 April 2026)

Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

Accident At Vedanta Power Plant : CM विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे की जांच के दिए आदेश

Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Government of Bihar : नितीश गए अब सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Shaharsatta (13 April to 19 April 2026)

Shaharsatta (13 April to 19 April 2026)

New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

Government of Chhattisgarh : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा का प्रयास

Government of Chhattisgarh : आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चो को संस्कार परक शिक्षा का प्रयास