
शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में एक साथ घोषणा पत्र जारी किया।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में घर पहुंच सुविधाओं पर ज़ोर दिया है, वहीं महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान किए है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में निकायों के अनियमित कर्मचारियों को भी नियमित करने का वादा किया गया है।
देखिए कांग्रेस का घोषणा पत्र :