आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, जीआई तार और कुल्हाड़ी जप्त

छतवा गांव में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

शहर सत्ता/बलरामपुर | छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में नीलगाय का शिकार करने वाले 6 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जंगल में नीलगाय का शिकार विद्युत करंट लगाकर किया था। इस घटना में शामिल आरोपियों के पास से नीलगाय का मांस, GI तार और कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के, छतवा गांव के जंगल में आरोपियों ने नीलगाय को फंसाने और शिकार करने के लिए जीआई तार का उपयोग किया। उन्होंने तार में विद्युत करंट प्रवाहित कर नीलगाय को मार डाले| वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये आरोपियों में लक्ष्मी प्रसाद, विश्वनाथ रवि (60), विश्वनाथ रवि (22), पन्ना लाल रवि (28), कन्हाई प्रसाद कुर्रे (47), विजय रवि (35) शामिल हैं|

फसल नुकसान से परेशान थे लोग

बताया जा रहा है कि नीलगाय ने गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया था। फसल नुकसान से परेशान लोगों ने नीलगाय को मौत के घाट उतार दिया और मांस को अपने दोस्तों के साथ बांटकर खाया। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के एसडीओ संतोष पांडे ने कहा कि आरोपियों ने नीलगाय को मारकर वन्य प्राणी संरक्षण नियम का उल्लंघन किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग अलर्ट है। आरोपियों से नील गाय की सिर और 30 किलो मांस भी जब्त किया गया है।

Related Posts

कांग्रेस ने जारी किया साय सरकार के खिलाफ का आरोप पत्र, कहा–1 साल में जनता हुई बदहाल

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी किया है। निकाय चुनाव और साय सरकार के 1 साल…

Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव….

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायपुर शहर जिला भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

कांग्रेस ने जारी किया साय सरकार के खिलाफ का आरोप पत्र, कहा–1 साल में जनता हुई बदहाल

कांग्रेस ने जारी किया साय सरकार के खिलाफ का आरोप पत्र, कहा–1 साल में जनता हुई बदहाल

Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव….

Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव….

Municipal Election : छत्तीसगढ़ में तीन दिन की छुट्टी का ऐलान, पढ़िए आदेश…

Municipal Election : छत्तीसगढ़ में तीन दिन की छुट्टी का ऐलान, पढ़िए आदेश…

Budget 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोली, दुनिया को रास्ता दिखा रहा है भारत…

Budget 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोली, दुनिया को रास्ता दिखा रहा है भारत…

छतीसगढ़ में फिलहाल पूर्णकालिक DGP नहीं, अरुण देव गौतम को मिल सकता है प्रभार

छतीसगढ़ में फिलहाल पूर्णकालिक DGP नहीं, अरुण देव गौतम को मिल सकता है प्रभार

38th National Games : छत्तीसगढ़ ने अब तक जीते 04 स्वर्ण और 03 कांस्य पदक

38th National Games : छत्तीसगढ़ ने अब तक जीते 04 स्वर्ण और 03 कांस्य पदक