Waqf Board Chairman Dr. Salim Raj Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/waqf-board-chairman-dr-salim-raj/ Sun, 05 Apr 2026 06:20:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh : आरिफ अली फारूकी की जगह नए शहर काजी होंगे अशरफी https://shaharsatta.com/2026/04/05/waqf-board-raipur-chhattisgarh-ashrafi-to-be-the-new-city-qazi-replacing-arif-ali-farooqui/ https://shaharsatta.com/2026/04/05/waqf-board-raipur-chhattisgarh-ashrafi-to-be-the-new-city-qazi-replacing-arif-ali-farooqui/#respond Sun, 05 Apr 2026 06:20:56 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4326 प्रदेश का ही नहीं, देश का ऐसा पहला मामला है जिसमें किसी काजी को ऐसी शर्मनाक हरकत के कारण पद से हटाया गया है शहर सत्ता/रायपुर। (Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh)छत्तीसगढ़…

The post Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh : आरिफ अली फारूकी की जगह नए शहर काजी होंगे अशरफी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रदेश का ही नहीं, देश का ऐसा पहला मामला है जिसमें किसी काजी को ऐसी शर्मनाक हरकत के कारण पद से हटाया गया है

शहर सत्ता/रायपुर। (Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड ने मौलानाओं और मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए एक नए शहर काजी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में यह पहला मामला है जब अश्लील हरकत की शिकायत पर वक्फ बोर्ड ने किसी शहर काजी के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया है। रायपुर शहर के काजी आरिफ अली फारूकी को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने काजी के पद से हटा दिया है।

राजधानी रायपुर के मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना बैजनाथ पारा रायपुर शहर के काजी आरिफ अली फारूकी को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने काजी के पद से हटा दिया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के मुताबिक यह प्रदेश का ही नहीं, देश का ऐसा पहला मामला है जिसमें किसी काजी को ऐसी शर्मनाक हरकत के कारण पद से हटाया गया है।

काजी बर्खास्त

वक्फ बोर्ड को मिनाज मेनन द्वारा दस्तावेजों के साथ शिकायत की गई थी कि काजी ने 31 मार्च की रात को एक महिला के साथ अश्लील हरकत की है। इसके बाद इस मामले की वक्फ बोर्ड से पूरी जांच की। इस जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद शहर के सभी 17 मौलाना इस बात पर एक मत हुए कि ऐसी हरकत करने वाले को पद पर रखा जाना ठीक नहीं है। सभी ने वक्फ बोर्ड को काजी को पद से हटाने के लिए हस्ताक्षर करके दिए। इसके बाद वक्फ बोर्ड ने गुरुवार को काजी को पद से हटा दिया है।

नया काजी प्रस्तावित

शहर की जिम्मेदारी नए कंधों को सौंपने के लिए समाज के प्रमुख मौलानाओं और इमामों के प्रस्ताव पर, वक्फ बोर्ड की सहमति से जल्द ही नया शहर काजी नियुक्त किया जाएगा, जिसमें “मो. इमरान अशरफी” का नाम चर्चा में है। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वह इस्लामिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, इसलिए समाज के प्रमुख लोगों की सहमति से ही काजी का चयन किया जा रहा है।

The post Waqf Board, Raipur, Chhattisgarh : आरिफ अली फारूकी की जगह नए शहर काजी होंगे अशरफी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/05/waqf-board-raipur-chhattisgarh-ashrafi-to-be-the-new-city-qazi-replacing-arif-ali-farooqui/feed/ 0 4326