vivekchandra Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/vivekchandra/ Mon, 30 Jun 2025 09:10:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/ https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/#respond Mon, 30 Jun 2025 09:07:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2741 शहरसात्ता/रायपुर. (Chhollywood) कोरबा से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विवेक चंद्रा ने भिलाई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान नेहरू हाउस में थिएटर प्ले की तैयारी शुरू की। पढ़ाई…

The post Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर. (Chhollywood) कोरबा से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विवेक चंद्रा ने भिलाई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान नेहरू हाउस में थिएटर प्ले की तैयारी शुरू की। पढ़ाई के साथ-साथ रंगमंच के प्रति जुनून ने उन्हें एक अलग दिशा दी। प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने अपने सपनों की उड़ान के लिए मुंबई का रुख किया।
एक्टर मॉडल विवेक चंद्रा

मुंबई में कई टीवी सीरियल्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया, जहां निर्देशक अभिषेक सिंह ने उन्हें भरपूर मार्गदर्शन और सहयोग दिया। क्राइम पेट्रोल से उन्हें पहला ब्रेक मिला। इसके बाद एंड टीवी पर आने वाले धारावाहिक भीमराव अंबेडकर में उन्होंने ज़मींदार की भूमिका निभाई। स्टार भारत के लोकप्रिय धारावाहिक राधा-कृष्ण सहित कई सीरियल्स में उन्होंने अहम किरदार निभाए।

फिल्मों की दुनिया में उनका पहला बड़ा कदम 2022 में सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड की सुपरहिट फिल्म मिस्टर मज़नू से हुआ, जिसमें उन्होंने लीड विलेन का किरदार निभाया। इसके बाद रक्षणम, ए दादा रे, और तही मोर आशिकी जैसी फिल्मों में लगातार काम करते रहे। कई म्यूज़िक एल्बम में भी उनकी दमदार मौजूदगी देखी गई।

उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्हें निर्देशक सतीश जैन की बहुचर्चित फिल्म मोर छैंया भुइयाँ 3 में अभिनय का अवसर मिला। इस फिल्म को उन्होंने प्रशिक्षण की तरह लिया, जहाँ सतीश जैन सर के मार्गदर्शन में उन्होंने अभिनय की गहराइयों को महसूस किया। इस दौरान उन्हें अलेक चौधरी, अमित शर्मा, सुनील साहू, भूपेंद्र चंदनिया, अशोक गौर और सलीम चाचा जैसे कलाकारों का भरपूर सहयोग मिला।

विवेक चंद्रा को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें इस प्रोडक्शन हाउस के साथ और भी बेहतर काम करने का अवसर मिलेगा। उनके सफर से यह स्पष्ट होता है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है।

The post Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/feed/ 0 2741