USA Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/usa/ Sun, 23 Nov 2025 17:07:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Donald Trump’s Son Visits India : उदयपुर में रॉयल वेडिंग में शामिल हुए ट्रंप के बेटे https://shaharsatta.com/2025/11/23/donald-trumps-son-visits-india-trumps-son-attends-the-royal-wedding-in-udaipur/ https://shaharsatta.com/2025/11/23/donald-trumps-son-visits-india-trumps-son-attends-the-royal-wedding-in-udaipur/#respond Sun, 23 Nov 2025 17:06:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3792 0 अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी में की शिरकत शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Donald Trump’s Son Visits India)अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेटा अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी…

The post Donald Trump’s Son Visits India : उदयपुर में रॉयल वेडिंग में शामिल हुए ट्रंप के बेटे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी में की शिरकत

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Donald Trump’s Son Visits India)अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बेटा अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी में शिरकत करने भारत पहुंचे। ट्रंप के बेटे उदयपुर में रॉयल वेडिंग में शामिल हुए। उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से हुई। रिसेप्शन सिटी पैलेस में चल रहा है। जनाना महल में डीजे ब्लैक काॅफी के साथ हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने परफॉर्मेंस दी।

सुबह 10 से 11 बजे तक होटल लीला और लेक पैलेस से नाव के रास्ते सभी मेहमानों को जग मंदिर लाया गया था। अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से उदयपुर में चल रहे हैं। शादी का मुख्य फंक्शन जग मंदिर पैलेस में हुआ। हालांकि, बारात की परंपरा शनिवार को निभाई गई थी। इसमें दूल्हे जयपुर के हाथी बाबू पर बैठकर निकले थे।

इससे पहले पिछोला झील के बीच जग मंदिर में रविवार दोपहर शादी हुई थी। जग मंदिर पैलेस में दक्षिण भारत में होने वाले हिंदू रीति-रिवाज से अनुसार शादी से जुड़ी रस्में हुई थीं। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर वाइट जोधपुरी सूट पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे।

The post Donald Trump’s Son Visits India : उदयपुर में रॉयल वेडिंग में शामिल हुए ट्रंप के बेटे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/11/23/donald-trumps-son-visits-india-trumps-son-attends-the-royal-wedding-in-udaipur/feed/ 0 3792
Trump Putin Meeting In Alaska : ट्रंप की आवभगत से भी नहीं पिघले पुतिन, रूस के हितो के लिए तटस्थ https://shaharsatta.com/2025/08/16/trump-putin-meeting-in-alaska-putin-did-not-melt-even-after-trumps-hospitality-remained-neutral-for-russias-interests/ https://shaharsatta.com/2025/08/16/trump-putin-meeting-in-alaska-putin-did-not-melt-even-after-trumps-hospitality-remained-neutral-for-russias-interests/#respond Sat, 16 Aug 2025 06:40:49 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3256 रूसी राष्ट्रपति का अलास्का में रेड कार्पेट वेलकम, पुतिन का स्वागत करने ट्रम्प खुद आए, अपनी गाड़ी में ले गए शहर सत्ता/डेस्क न्यूज। (Trump Putin Meeting In Alaska)रुसी राष्ट्रपति का…

The post Trump Putin Meeting In Alaska : ट्रंप की आवभगत से भी नहीं पिघले पुतिन, रूस के हितो के लिए तटस्थ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रूसी राष्ट्रपति का अलास्का में रेड कार्पेट वेलकम, पुतिन का स्वागत करने ट्रम्प खुद आए, अपनी गाड़ी में ले गए

शहर सत्ता/डेस्क न्यूज। (Trump Putin Meeting In Alaska)रुसी राष्ट्रपति का रेड कार्पेट बिछाकर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वागत किया। पुतिन को रिसीव करने ट्रंप खुद पहुंचे थे लेकिन रूस यूक्रेन जंग के मामले में पीस टास्क सफल नहीं रही। ट्रंप की आवभगत से भी पुतिन तठस्थ और अपने हितों के लिए अडिग दिखे। यूक्रेन जंग पर बात करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शुक्रवार देर रात अलास्का के एंकरेज शहर पहुंचे।

यहां ट्रम्प खुद पुतिन का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान पुतिन ने ट्रम्प को हैलो पड़ोसी कहकर संबोधित किया। दोनों के बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई, जिसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद ट्रम्प और पुतिन एंकरेज से रवाना हो गए। अलास्का से रवाना होने से पहले पुतिन ने सोवियत काल के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ये सैनिक सेकेंड वर्ल्ड वॉर के वक्त अमेरिका से सोवियत संघ हथियार लाते वक्त मारे गए थे।

पुतिन ने महिला रिपोर्टर को दिया अपने अंदाज में जवाब

(Trump Putin Meeting In Alaska)ट्रम्प पुतिन की मुलाकात के दौरान एक महिला पत्रकार ने चीखकर पूछा कि यूक्रेन में लोगों का कत्लेआम कब बंद होगा? इस पर पुतिन ने रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं दिया।

The post Trump Putin Meeting In Alaska : ट्रंप की आवभगत से भी नहीं पिघले पुतिन, रूस के हितो के लिए तटस्थ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/16/trump-putin-meeting-in-alaska-putin-did-not-melt-even-after-trumps-hospitality-remained-neutral-for-russias-interests/feed/ 0 3256
Anti-India Face 0f USA President Trump : ट्रम्प बोले; मैं चाहता हूं कि भारत में फैक्ट्रियां ना लगाएं ! https://shaharsatta.com/2025/05/15/anti-india-face-0f-usa-president-trump/ https://shaharsatta.com/2025/05/15/anti-india-face-0f-usa-president-trump/#respond Thu, 15 May 2025 09:54:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2286 ट्रम्प ने टिम कुक से कहा- मैं नहीं चाहता हूं कि एपल के प्रोडक्ट वहां बनाएं; भारत अपना ख्याल खुद रख लेगा शहर सत्ता/डेस्क। Anti-India Face 0f USA President Trump…

The post Anti-India Face 0f USA President Trump : ट्रम्प बोले; मैं चाहता हूं कि भारत में फैक्ट्रियां ना लगाएं ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ट्रम्प ने टिम कुक से कहा- मैं नहीं चाहता हूं कि एपल के प्रोडक्ट वहां बनाएं; भारत अपना ख्याल खुद रख लेगा

शहर सत्ता/डेस्क। Anti-India Face 0f USA President Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक और तुगलकी अंदाज़ दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने गुरुवार को कतर की राजधानी दोहा में बिजनेस लीडर्स के साथ कार्यक्रम में एपल CEO के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी है। जिसमें ट्रम्प ने बड़े ही बेतकल्लुफी से कहा हैं कि मैं नहीं चाहता हूं कि Apple के प्रोडक्ट वहां बनाएं, भारत अपना ख्याल खुद रख लेगा। ट्रम्प के मुताबिक भारत ने उन्हें ट्रेड में जीरो टैरिफ डील की पेशकश की है। उन्होंने कहा की भारत हमसे ट्रेड में कोई चार्ज नहीं लेने को तैयार हैं।

बता दें कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50% आईफोन भारत में बन रहे हैं। एपल अगर अपनी असेंबलिंग भारत की ओर इस साल के आखिर तक शिफ्ट कर लेती है, तो 2026 से यहां सालाना 6 करोड़ से ज्यादा आईफोन का प्रोडक्शन होगा। ये मौजूदा कैपेसिटी से दोगुना है। आईफोन iPhone के मैन्यूफैक्चरिंग पर अभी चीन का दबदबा है। IDC के अनुसार, 2024 में कंपनी के ग्लोबल आईफोन शिपमेंट में इसका हिस्सा लगभग 28% था।

मार्च 2024 से मार्च 2025 तक के 12 महीनों में एपल ने भारत में 22 बिलियन डॉलर (करीब ₹1.88 लाख करोड़) वैल्यू के आईफोन बनाए। पिछले साल की तुलना में इसमें 60% की बढ़ोतरी हुई है।

एपल का भारत पर क्यों है इतना फोकस

1. कॉस्ट एडवांटेज
2. बढ़ता बाजार
3. स्किल्ड वर्कफोर्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर
4. एक्सपोर्ट के लिए अवसर
5. गवर्नमेंट इंसेंटिव

The post Anti-India Face 0f USA President Trump : ट्रम्प बोले; मैं चाहता हूं कि भारत में फैक्ट्रियां ना लगाएं ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/15/anti-india-face-0f-usa-president-trump/feed/ 0 2286
Tension India & Pakistan Increased : विदेश सचिव और सेना ने दी पाकिस्तानी हमले और भारत के मुंहतोड़ जवाब की जानकारी https://shaharsatta.com/2025/05/09/tension-india-pakistan-increased/ https://shaharsatta.com/2025/05/09/tension-india-pakistan-increased/#respond Fri, 09 May 2025 12:36:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2210 0 36 स्थानों में पाक ने किया हमला, भारत ने दिया करारा जवाब, कुछ भारतीय सैनिकों के हताहत होने की खबर शहर सत्ता/नई दिल्ली। Tension India & Pakistan Increased :…

The post Tension India & Pakistan Increased : विदेश सचिव और सेना ने दी पाकिस्तानी हमले और भारत के मुंहतोड़ जवाब की जानकारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 36 स्थानों में पाक ने किया हमला, भारत ने दिया करारा जवाब, कुछ भारतीय सैनिकों के हताहत होने की खबर

शहर सत्ता/नई दिल्ली। Tension India & Pakistan Increased : विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने मैप के जरिए बताया कि 7 मई 2025 को रात साढ़े आठ बजे मिसाइल और ड्रोन हमला किया और इस दौरान अपना एयर स्पेस जानबूझकर बंद नहीं किया। ताकि हमले के दौरान भारतीय सेना टारगेट नहीं कर पाए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 8 से 9 मई की रात हुए पाकिस्तान के हमलों की जानकारी दिए।

पाकिस्तानी फायरिंग में कुछ भारतीय सैन्य जवानों के गंभीर घायल होने की खबरें भी हैं। बताते हैं कि तुर्की के कामिकाजी ड्रोन से जासूसी और हमले की कोशिश पाकिस्तान ने की।

8-9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से भारतीय युद्ध क्षेत्र में कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। फायरिंग की गई। भारत ने घुसपैठियों को मार गिराया। भारत-तनाव के बीच विदेश मंत्रालय की यह लगातार तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इससे पहले 7 और 8 मई को भी सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी गई थी।

The post Tension India & Pakistan Increased : विदेश सचिव और सेना ने दी पाकिस्तानी हमले और भारत के मुंहतोड़ जवाब की जानकारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/09/tension-india-pakistan-increased/feed/ 0 2210
Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/ https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/#respond Wed, 30 Apr 2025 15:50:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2092 0 पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग शुरू, इधर सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे शहर सत्ता/Pakistan Stock Market : पाकिस्तान…

The post Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग शुरू, इधर सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे

शहर सत्ता/Pakistan Stock Market : पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार (30 अप्रैल) को 3,500 से ज्यादा पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिली। शाम 4 बजे बाजार बंद होने तक बेंचमार्क इंडेक्स कराची स्टॉक एक्सचेंज KSE-100 में 3,545.61 (3.09%) की गिरावट रही। ये 1,11,326 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले दिन मंगलवार को इंडेक्स 1,14,872.18 के स्तर पर था। एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार में गिरावट मंत्री अताउल्लाह तरार के बयान के कारण रही। अताउल्लाह ने बुधवार को कहा कि भारत अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर मिलिट्री एक्शन की प्लानिंग कर रहा है। इस बयान के चलते बाजार में पैनिक क्रिएट हुआ और निवेशकों ने भारी बिकवाली की।

इधर ताजा अपडेट में पीएम आवास पर हाईलेवल बैठक चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल बैठक कर रहे हैं। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद हैं। वहीँ सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें सिंधु जल समझौते पर चर्चा की जा रही है। समझौते का सस्पेंशन कैसे लागू करें, इसकी रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में जल शक्ति मंत्री समेत कई मंत्री मौजूद हैं।

The post Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/feed/ 0 2092
संघीय अदालत न्यायाधीशों की शक्ति को सीमित करें: ट्रंप https://shaharsatta.com/2025/03/22/limit-the-power-of-federal-court-judges-trump/ https://shaharsatta.com/2025/03/22/limit-the-power-of-federal-court-judges-trump/#respond Sat, 22 Mar 2025 15:33:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1582 वाशिंगटन (एजेंसी)।। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की संघीय अदालत से उन न्यायाधीशों की शक्ति को सीमित करने का आग्रह किया है जो उनके प्रशासन की नीतियों को अवरुद्ध…

The post संघीय अदालत न्यायाधीशों की शक्ति को सीमित करें: ट्रंप appeared first on शहर सत्ता.

]]>

वाशिंगटन (एजेंसी)।। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की संघीय अदालत से उन न्यायाधीशों की शक्ति को सीमित करने का आग्रह किया है जो उनके प्रशासन की नीतियों को अवरुद्ध करने वाले निषेधाज्ञा जारी करते हैं जिससे राष्ट्रपति और न्यायपालिका प्रणाली के बीच बढ़ते तनाव का संकेत मिलता है।

श्री ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में कहा, कट्टरपंथी वामपंथी न्यायाधीशों द्वारा गैरकानूनी राष्ट्रव्यापी निषेधाज्ञा हमारे देश के विनाश का कारण बन सकती है। ये न्यायाधीश राष्ट्रपति पद की शक्तियों को ग्रहण करना चाहते हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाये , ऐसी निषेधाज्ञा बंद करें। यदि संघीय अदालत और मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स इन विसंगतियों को तत्काल ठीक करें। हमारा देश बहुत गंभीर संकट में है।

The post संघीय अदालत न्यायाधीशों की शक्ति को सीमित करें: ट्रंप appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/22/limit-the-power-of-federal-court-judges-trump/feed/ 0 1582