Union Home Minister Amit Shah Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/union-home-minister-amit-shah/ Thu, 20 Aug 2026 04:07:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 RSS Chief : मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे, उठी RSS पर बैन की मांग https://shaharsatta.com/2026/08/20/rss-chief-mohan-bhagwat-to-visit-new-york-on-august-29-demands-raised-for-a-ban-on-the-rss/ https://shaharsatta.com/2026/08/20/rss-chief-mohan-bhagwat-to-visit-new-york-on-august-29-demands-raised-for-a-ban-on-the-rss/#respond Thu, 20 Aug 2026 04:04:17 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5542 अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर बैन लगे, यहां आने वाले संघ के नेताओं को सम्मान न मिले शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। RSS प्रमुख मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका,…

The post RSS Chief : मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे, उठी RSS पर बैन की मांग appeared first on शहर सत्ता.

]]>

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर बैन लगे, यहां आने वाले संघ के नेताओं को सम्मान न मिले

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। RSS प्रमुख मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद करेंगे। उनके अमेरिका दौरे से पहले ही अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की एक टिप्पणी के बाद विवाद की स्थिति बन गई है। अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग RSS पर बैन लगाने की मांग कर रहा है। बता दें कि मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे।

अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग यानी USCIRF ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आयोग के अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार से आरएसएस नेताओं को राजनयिक सम्मान नहीं देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने को कहा है। आयोग के चेयरमैन आसिफ महमूद ने कहा कि पीएम मोदी आरएसएस के सदस्य हैं और इसके सहयोगी संगठनों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले किए हैं। महमूद का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से कुछ हफ्ते पहले आया है।

भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। वे 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) की ओर से आयोजित ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशंस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

The post RSS Chief : मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क जाएंगे, उठी RSS पर बैन की मांग appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/20/rss-chief-mohan-bhagwat-to-visit-new-york-on-august-29-demands-raised-for-a-ban-on-the-rss/feed/ 0 5542
Operation Sepoy Raksha-Sutra 0.4 : सरहद के रक्षकों के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हुईं 21 लाख राखियां https://shaharsatta.com/2026/08/16/operation-sepoy-raksha-sutra-0-4-2-1-million-rakhis-dispatched-from-chhattisgarh-for-the-guardians-of-the-border/ https://shaharsatta.com/2026/08/16/operation-sepoy-raksha-sutra-0-4-2-1-million-rakhis-dispatched-from-chhattisgarh-for-the-guardians-of-the-border/#respond Sun, 16 Aug 2026 12:49:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5471 राखी के साथ आंगन की पवित्र मिट्टी और शुभकामना पत्र लेकर जशपुर होते हुए सेना मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचेगी रक्षा-सूत्र यात्रा शहर सत्ता/रायपुर। (Operation Sepoy Raksha-Sutra 0.4)महिला एवं बाल विकास…

The post Operation Sepoy Raksha-Sutra 0.4 : सरहद के रक्षकों के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हुईं 21 लाख राखियां appeared first on शहर सत्ता.

]]>

राखी के साथ आंगन की पवित्र मिट्टी और शुभकामना पत्र लेकर जशपुर होते हुए सेना मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचेगी रक्षा-सूत्र यात्रा

शहर सत्ता/रायपुर। (Operation Sepoy Raksha-Sutra 0.4)महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सामूहिक सहयोग से बना ऐतिहासिक कीर्तिमान, रक्षा यात्रा राखी के साथ आंगन की पवित्र मिट्टी और शुभकामना पत्र लेकर जशपुर होते हुए सेना मुख्यालय नई दिल्ली पहुंचेगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की भावुक अपील पर भारतीय सैनिकों के लिए छत्तीसगढ़ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंबिकापुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े; पूर्व सैनिक महासभा को राखियां सौंपी गईं।

देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के शौर्य और त्याग के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से संचालित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान 2026’ (संस्करण 0.4) ने इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की प्रदेशव्यापी मार्मिक अपील और प्रेरणा से इस वर्ष प्रदेशभर से रिकॉर्ड 21 लाख राखियां एकत्र की गई हैं। यह पावन रक्षा-सूत्र, शुभकामना पत्र और छत्तीसगढ़ के आंगनों की पवित्र मिट्टी पूर्व सैनिक महासभा के माध्यम से देश की विभिन्न सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाई जाएगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्व सैनिकों को सौंपा रक्षा सूत्र

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र 0.4’ के भव्य कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान अंबिकापुर व सरगुजा संभाग से एकत्र किए गए विशाल रक्षा-सूत्र संग्रह को पूर्व सैनिक महासभा के पदाधिकारियों को विधिवत सौंपा गया। यह रक्षा-सूत्र यात्रा अंबिकापुर से आगे बढ़ते हुए जशपुर पहुंचेगी और वहां से प्रदेश के अन्य पड़ावों को पूरा करते हुए नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय के लिए रवाना होगी।

मैदानी अमला बना अभियान की रीढ़

अभियान की शुरुआत में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश की माताओं, बहनों और बच्चों से सैनिकों के लिए हस्तनिर्मित राखी, शुभकामना संदेश और आंगन की पवित्र मिट्टी भेजने का आत्मीय आग्रह किया था। महिला मंत्री के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), परियोजना अधिकारी (CDPO), सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों ने न केवल स्वयं राखियां तैयार कीं, बल्कि गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जन-जन से राखियां एकत्र करने में प्रमुख समन्वयकारी भूमिका निभाई।

सामाजिक संगठनों के योगदान से बना रिकॉर्ड

महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, महिला स्व-सहायता समूहों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। सभी के सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का ही परिणाम है कि वर्ष 2023 से शुरू हुए इस पुनीत अभियान ने इस वर्ष अपने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

* वर्ष 2023: 6,71,000 राखियां
* वर्ष 2024: 9,00,000 राखियां
* वर्ष 2025: 12,21,000 राखियां
* वर्ष 2026: 21,00,000 राखियां (ऐतिहासिक कीर्तिमान)

सरहद के जवानों के प्रति हमारा अटूट विश्वास

अंबिकापुर में सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम सीमाओं पर तैनात हमारे फौजी भाई हैं, तभी हम अपने घरों में स्वतंत्रता और शांति से हर पर्व मना पाते हैं। छत्तीसगढ़ की बहनों द्वारा भेजी जा रही 21 लाख राखियां केवल रेशम का धागा नहीं, बल्कि हर सैनिक के माथे पर विजय तिलक और पूरे प्रदेश का रक्षा-कवच हैं। लिफाफे में भेजी गई आंगन की पवित्र मिट्टी जवानों को यह अहसास कराएगी कि मातृभूमि का कण-कण उनके साथ है। मंत्री जी ने पूर्व सैनिक महासभा, विभागीय अमले और सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

The post Operation Sepoy Raksha-Sutra 0.4 : सरहद के रक्षकों के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हुईं 21 लाख राखियां appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/16/operation-sepoy-raksha-sutra-0-4-2-1-million-rakhis-dispatched-from-chhattisgarh-for-the-guardians-of-the-border/feed/ 0 5471
80th Independence Day : लाल किले से PM बोले; दिमागी नक्सलियों को पहचानें, ये समाज को भटका रहे https://shaharsatta.com/2026/08/15/80th-independence-day-pm-speaks-from-the-red-fort-identify-intellectual-naxals-they-are-leading-society-astray/ https://shaharsatta.com/2026/08/15/80th-independence-day-pm-speaks-from-the-red-fort-identify-intellectual-naxals-they-are-leading-society-astray/#respond Sat, 15 Aug 2026 06:53:48 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5414 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- महिलाओं के आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें, पीएम के 76 मिनट के भाषण की प्रमुख बातें पढ़िए शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (80th Independence Day)80वें स्वतंत्रता…

The post 80th Independence Day : लाल किले से PM बोले; दिमागी नक्सलियों को पहचानें, ये समाज को भटका रहे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- महिलाओं के आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें, पीएम के 76 मिनट के भाषण की प्रमुख बातें पढ़िए

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (80th Independence Day)80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर 76 मिनट की स्पीच दी। पीएम ने कहा- ‘हथियारी नक्सल तो चले गए, लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं। इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा और इन्हें आइसोलेट करना होगा और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर देश की युवा पीढ़ी को जोड़ना होगा।’

इससे पहले लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। पीएम ने तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ, 21 तोपों की सलामी दी गई। पीएम ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि सरकार अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं के लिए कई परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

पीएम के 76 मिनट के भाषण की प्रमुख बातें

0 मोदी बोले- दुनिया के टॉप 5 बैंक में भारत की बैंक हो
0 मोदी बोले- योग ने पूरी दुनिया को भारत के साथ जोड़कर रखा
0 मोदी बोले- भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है
0 कहा; डिफेंस में आत्मनिर्भर होना भारत और दुनिया ने अनुभव किया
0 मोदी बोले- देश के सीमलेस फास्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाना होगा
0 मोदी बोले- आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वांटम का है
0 मोदी बोले- फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग में ग्लोबल मार्केट में पहचान बनानी है
0 मोदी बोले- हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा
0 मोदी बोले- दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी है
0 मोदी बोले- आत्मनिर्भर को लेकर एसी में बैठने वाले लोग सवाल उठाते थे
0 मोदी बोले- भविष्य वक्ताओं ने देश को डराया, उन्हें इसी में मजा आता है
0 मोदी बोले- हमने 70 परसेंट रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन किया
0 मोदी बोले- भारत के लोग बिजली बेचकर कमाई कर रहे हैं
0 मोदी बोले- देश को कच्चे तेल के लिए निर्भर रहना पड़ रहा है
0 मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा
0 कहा- 2047 में विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता
0 मोदी बोले- शहीदों को नमन, आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है

The post 80th Independence Day : लाल किले से PM बोले; दिमागी नक्सलियों को पहचानें, ये समाज को भटका रहे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/15/80th-independence-day-pm-speaks-from-the-red-fort-identify-intellectual-naxals-they-are-leading-society-astray/feed/ 0 5414
Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली https://shaharsatta.com/2026/08/15/ramp-walk-by-surrendered-naxalite-women-surrendered-naxalite-women-walked-the-ramp-wearing-kosa-silk-on-national-handloom-day/ https://shaharsatta.com/2026/08/15/ramp-walk-by-surrendered-naxalite-women-surrendered-naxalite-women-walked-the-ramp-wearing-kosa-silk-on-national-handloom-day/#respond Sat, 15 Aug 2026 01:54:10 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5408 रायपुर में सरेंडर नक्सली महिलाओं ने किया रैंप वॉक, हिंसा का रास्ता छोड़ा हुनर को दे रहीं नई पहचान शहर सत्ता/रायपुर। (Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women )जिन्हें देखकर लोग…

The post Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर में सरेंडर नक्सली महिलाओं ने किया रैंप वॉक, हिंसा का रास्ता छोड़ा हुनर को दे रहीं नई पहचान

शहर सत्ता/रायपुर। (Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women )जिन्हें देखकर लोग खौफ खाते थे, जिनका जंगलों में था राज। उन्हीं महिला नक्सलियों का एक अलग ही रूप स्वदेशी एक्सपो में दिखाई दिया। हिंसा का रास्ता छोड़ा कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सलियों ने रायपुर में रैंप वॉक किया। कभी दुर्दांत मानी जाने वाली सरेंडर नक्सली महिलाओं को यूं अपने सामने किसी मॉडल की तरह रैंप वॉक करते लोग उन्हें देखते रहे। स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बुनाई और कोसा सिल्क से तैयार आकर्षक परिधानों को प्रदर्शित किया।

सरेंडर नक्सलियों ने रैंप वॉक के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के बाद सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत संभव है। रायपुर के एक कार्यक्रम में सरेंडर नक्सली महिलाओं ने रैंप वॉक किया। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन और स्वदेशी एक्सपो आयोजित किया गया था।

जहां पूर्व महिला नक्सलियों ने कोसा साड़ी पहनकर हैंडलूम कपड़ों का प्रदर्शन किया। यह फैशन शो सिर्फ पारंपरिक परिधानों का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि बदलते बस्तर और मुख्यधारा से जुड़कर नई जिंदगी शुरू कर रही महिलाओं की प्रेरक कहानी भी सामने लेकर आया। कभी बंदूक और हिंसा के साए में जीवन बिताने वाली इन महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर कदम रखा।

The post Ramp Walk by Surrendered Naxalite Women : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस में कोसा सिल्क पहनकर उतरीं सरेंडर नक्सली appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/15/ramp-walk-by-surrendered-naxalite-women-surrendered-naxalite-women-walked-the-ramp-wearing-kosa-silk-on-national-handloom-day/feed/ 0 5408
India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा, https://shaharsatta.com/2026/08/15/today-marks-indias-80th-independence-day-pm-narendra-modi-will-hoist-the-tricolour-at-the-red-fort-for-the-13th-time/ https://shaharsatta.com/2026/08/15/today-marks-indias-80th-independence-day-pm-narendra-modi-will-hoist-the-tricolour-at-the-red-fort-for-the-13th-time/#respond Sat, 15 Aug 2026 00:49:36 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5397 पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया जाएगा; जेन-जी इवेंट का हिस्सा बनेंगे शहर सत्ता/रायपुर। (India’s 80th Independence Day is today)देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस आज मनाया जाएगा। पीएम…

The post India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा, appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पहली बार लाल किले पर वंदे मातरम गाया जाएगा; जेन-जी इवेंट का हिस्सा बनेंगे

शहर सत्ता/रायपुर। (India’s 80th Independence Day is today)देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस आज मनाया जाएगा। पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। इस बार लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा। लाल किले पर करीब 3 घंटे का कार्यक्रम होगा। सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। उसके बाद राष्ट्रगीत होगा, पीएम राष्ट्र ध्वज फहराएंगे फिर राष्ट्रगान होगा।

फिर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। उसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा होगी। पीएम का लाल किले से संबोधन होगा। 2,500 NCC कैडेट और मॉय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम आकृति बनाएंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। 5000 स्पेशल गेस्ट आ रहे हैं।

– इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमैटिकल ओलिंपियाड 2026 के 19 पदक विजेता छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

– युवा इनोवेटर्स, PM इंटर्नशिप योजना के इंटर्न और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को विशेष अतिथि बनाया जाएगा।

– PM कौशल विकास योजना से प्रशिक्षित युवा और मॉय भारत वॉलंटियर्स भी शामिल होंगे।

– NAMASTE, PM AJAY और SEED योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

– दिल्ली सरकार के स्कूलों के क्विज और प्रतियोगिताओं में चुने गए छात्र भी विशेष अतिथि होंगे।

The post India’s 80th Independence Day is today : PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा, appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/15/today-marks-indias-80th-independence-day-pm-narendra-modi-will-hoist-the-tricolour-at-the-red-fort-for-the-13th-time/feed/ 0 5397
Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी https://shaharsatta.com/2026/08/11/kumar-dilip-singh-judeo-sanatan-foundation-prabal-worshipped-125000-parthiv-shivlings-and-subsequently-facilitated-the-ghar-wapsi-homecoming-of-500-individuals/ https://shaharsatta.com/2026/08/11/kumar-dilip-singh-judeo-sanatan-foundation-prabal-worshipped-125000-parthiv-shivlings-and-subsequently-facilitated-the-ghar-wapsi-homecoming-of-500-individuals/#respond Tue, 11 Aug 2026 13:12:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5300 पिता कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन फाउंडेशन एवं सेवा न्याय उत्थान संग शिवरीनारायण में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक संस्कारों के पश्चात धर्मांतरित परिवारों का पद…

The post Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पिता कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन फाउंडेशन एवं सेवा न्याय उत्थान संग शिवरीनारायण में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक संस्कारों के पश्चात धर्मांतरित परिवारों का पद प्रक्षालन किया

शहर सत्ता/रायपुर। (Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation)पिता स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की सनातनी विरासत को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बरक़रार रखे हैं। शिवरीनारायण में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में घर वापसी करवाई।

यह पावन कार्यक्रम राम मिलेंगे आश्रम, कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन फाउंडेशन एवं सेवा न्याय उत्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक संस्कारों के पश्चात धर्मांतरित परिवारों का पद प्रक्षालन कर उन्हें सनातन संस्कृति की मूल धारा से पुनः जोड़ा।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि “मेरे पूज्य पिताजी महाराज कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने जिस दृढ़ संकल्प, तपस्या और समर्पण के साथ घर वापसी अभियान का शुभारंभ किया था, उसे आगे बढ़ाना मेरे जीवन का संकल्प है। सनातन संस्कृति की रक्षा, धर्म जागरण और अपनी जड़ों से दूर हुए परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी मूल परंपरा से जोड़ने का यह पुण्य कार्य निरंतर जारी रहेगा।” उन्होंने कार्यक्रम स्थल से ही हिंदू विरोधियों को चेतावनी भरे अंदाज़ में हिदायत दी और कहा; “भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सुन लें — सनातन को छेड़ा है, अब सनातन तुझे छोड़ेगा नहीं।”

भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले को दी चेतावनी

सनातन का अपमान करने वाले और हमारे आराध्य भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल यह समझ लें कि सनातन किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन जब कोई सनातन की आस्था और संस्कृति को चुनौती देता है, तो सनातन उसे छोड़ता भी नहीं। अधर्म और सनातन विरोधी कृत्यों का परिणाम समय स्वयं दिखाता है। विष्णु का सुदर्शन चक्र जब चलता है, तो बड़े-बड़े अहंकार भी धराशायी हो जाते हैं।

धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ता और भक्त हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अशोक हरिवंशी, श्रीमती अंजू गबेल, जगन्नाथ दादा, महात्यागी बाबा, शालिनी अत्री, ज्योति जायसवाल, श्यामता, भुवनेश्वरी साहू, माधुरी पांडे, शीलू साहू, लक्ष्मी पटेल, संतोषी साहू, दुर्गा बरेठ, पुष्पा साहू, पूर्णिमा गबेल, पुष्पा गबेल, परमेश्वरी सिदार, मीना साहू, अनीता कंवर, रोशनी राज, लक्ष्मी कंवर, नेम पटेल, धर्मसेना लिमिश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, करण खुटे, नीतीश वैष्णव, राजेश कुमार साहू, उज्जैन सिंह कंवर, अनिल गबेल, सरिता दुबे, कुत्री जांगड़े, रूपेंद्र गबेल, अवधेश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, सुधाकर त्रिपाठी, विकास, ठाकुर श्रवण सिंह, महेश, अश्विनी, विष्णु, महेंद्र पाल, जानकी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

The post Kumar Dilip Singh Judeo Sanatan Foundation : प्रबल ने की सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा फिर कराई 500 की घर वापसी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/11/kumar-dilip-singh-judeo-sanatan-foundation-prabal-worshipped-125000-parthiv-shivlings-and-subsequently-facilitated-the-ghar-wapsi-homecoming-of-500-individuals/feed/ 0 5300
Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत https://shaharsatta.com/2026/08/06/mafia-don-atiq-ahmed-mafia-don-atiq-ahmeds-son-dies-in-a-road-accident/ https://shaharsatta.com/2026/08/06/mafia-don-atiq-ahmed-mafia-don-atiq-ahmeds-son-dies-in-a-road-accident/#respond Thu, 06 Aug 2026 08:37:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5187 झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, माफिया अतीक के 5 बेटों में अब 3 ही जिंदा हैं शहर सत्ता/न्यूज़…

The post Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, माफिया अतीक के 5 बेटों में अब 3 ही जिंदा हैं

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Mafia Don Atiq Ahmed )माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। झांसी से 70 किमी पहले सुबह 10.30 बजे पूंछ थाना इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अबान समेत सभी 5 लोग अंदर फंस गए।

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड तेज थी। अचानक हाईवे पर आए जानवर को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई है। जबकि अबान के घायल दोस्त ने बताया कि हाईवे पर ईंट थी, इससे कार अनियंत्रित हो गई।

माफिया अतीक के 5 बेटों में अब 3 ही जिंदा हैं

अतीक अहमद के 5 बेटे थे। अबान सबसे छोटा था। एक बेटा असद 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अब तीन बेटे हैं, इसमें बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल, दूसरा अली झांसी जेल में बंद है। जबकि अबान से बड़ा अहजम अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

The post Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/06/mafia-don-atiq-ahmed-mafia-don-atiq-ahmeds-son-dies-in-a-road-accident/feed/ 0 5187
Sheikh Hasina said : अब मरने और जेल जाने से नहीं डरती, देश जाने तैयार हसीना https://shaharsatta.com/2026/08/05/sheikh-hasina-said-i-am-no-longer-afraid-of-dying-or-going-to-jail-hasina-is-ready-to-return-to-the-country/ https://shaharsatta.com/2026/08/05/sheikh-hasina-said-i-am-no-longer-afraid-of-dying-or-going-to-jail-hasina-is-ready-to-return-to-the-country/#respond Wed, 05 Aug 2026 15:30:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5173 दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी निर्वासित शेख हसीना, अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं, छात्र आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और उन्हें ढाका छोड़ना पड़ा था…

The post Sheikh Hasina said : अब मरने और जेल जाने से नहीं डरती, देश जाने तैयार हसीना appeared first on शहर सत्ता.

]]>

दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी निर्वासित शेख हसीना, अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं, छात्र आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और उन्हें ढाका छोड़ना पड़ा था

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Sheikh Hasina said)पिछले दो साल से राजनितिक निर्वासन झेल रहीं शेख हसीना अपने 25 मिनट के वर्चुअली भाषण में भारत से अपने देश; बांग्लादेश लौटने का एलान की हैं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा है कि वे अब मरने और जेल जाने से नहीं डरती, देश जाने तैयार हैं। उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा है कि वहां उन्हें जेल में डाल सकते हैं या मार भी सकते हैं, फिर भी मैं दिसंबर में बांग्लादेश वापस जाउंगी। लोगों का समर्थन मेरे लिए बहुत जरूरी है। मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई मुझे डरा नहीं सकती। मेरे खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।

हसीना ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से बांग्लादेश नहीं छोड़ा था। प्रदर्शनकारियों के प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने पर उनके पास वहां से निकलने के लिए सिर्फ 30 से 40 मिनट का समय था। तब उन्हें नहीं पता था कि वे देश छोड़कर जा रही हैं। वह अपने पैतृक गांव तुंगीपाड़ा जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि देश छोड़ना पड़ा।

2 साल पहले भारत आई थीं शेख हसीना

शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। छात्र आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और उन्हें ढाका छोड़ना पड़ा था। पिछले साल नवंबर में ढाका के एक विशेष ट्रिब्यूनल ने 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उन्हें गैरहाजिरी में मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद से बांग्लादेश सरकार लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।

The post Sheikh Hasina said : अब मरने और जेल जाने से नहीं डरती, देश जाने तैयार हसीना appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/05/sheikh-hasina-said-i-am-no-longer-afraid-of-dying-or-going-to-jail-hasina-is-ready-to-return-to-the-country/feed/ 0 5173
Teamwork of Modi & Shah : 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत लाया गया https://shaharsatta.com/2026/08/04/teamwork-of-modi-shah-274-fugitives-brought-back-to-india-from-36-countries-between-2019-and-2026/ https://shaharsatta.com/2026/08/04/teamwork-of-modi-shah-274-fugitives-brought-back-to-india-from-36-countries-between-2019-and-2026/#respond Tue, 04 Aug 2026 13:59:18 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5147 भगोड़ों के खिलाफ एक एकीकृत, खुफिया-आधारित और प्रौद्योगिकी-संचालित मॉडल विकसित शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Teamwork of Modi & Shah)PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और HM अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019…

The post Teamwork of Modi & Shah : 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत लाया गया appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भगोड़ों के खिलाफ एक एकीकृत, खुफिया-आधारित और प्रौद्योगिकी-संचालित मॉडल विकसित

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Teamwork of Modi & Shah)PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और HM अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया। भगोड़ों को वापस लाने को लेकर पहले की सरकारों में पॉलिटिकल विल का अभाव था, मोदी सरकार ने भगोड़ों के प्रत्यर्पण को ‘राष्ट्रीय प्राथमिकता’ बनाया। गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, भारत ने भगोड़ों के खिलाफ एक एकीकृत, खुफिया-आधारित और प्रौद्योगिकी-संचालित मॉडल विकसित किया है।

मोदी सरकार ने भगोड़ों के खिलाफ तीन स्तंभों पर जोर दिया – वैश्विक संचालन, मजबूत समन्वय और स्मार्ट कूटनीति। भगोड़े अपराधियों का मुद्दा देश की संप्रभुता, आर्थिक स्थिरता, कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया को ‘मिशन मोड’ में आगे बढ़ाया और एक के बाद एक कानूनी प्रावधान बनाये।

धरपकड़ के लिए मोदी सरकार ने ‘भारतपोल’ लॉन्च किया

मोदी सरकार में, INTERPOL द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी करने में बढ़ोतरी हुई, पिछले 3 साल में, 401 भगोड़े अपराधियों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए। मोदी सरकार ने ‘भारतपोल’ लॉन्च किया, इसमें 1,400 से अधिक एजेंसियों को इंटरपोल से जोड़ा, जिससे सूचना साझा करने का समय घटकर 3 से 10 दिन रह गया। मोदी सरकार 2019 में एनआईए संशोधन अधिनियम और यूएपीए संशोधन अधिनियम लाई।

तीन नए आपराधिक कानून लाए गए

जिनमें भगोड़े अपराधियों से संबंधित विशेष प्रावधान शामिल थे, पहली बार BNSS की धारा 355 और 356 में ‘ट्रायल इन ऐब्सेन्शिया’ का प्रावधान किया गया। मोदी सरकार ने PMLA के सख्ती से लागू होने से वर्ष 2019 से 2026 तक भगोड़ों की कुल ₹17,874 करोड़ की संपत्ति जब्त की। 2019 से 2026 तक ₹18,762 करोड़ की सफल वापसी (Restitution) की गई, इसमें देश छोड़कर भागे आर्थिक अपराधियों का पैसा शामिल है। मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के माध्यम से विदेशों में नाम और पहचान बदल कर छिपे भगोड़ों की जियो-लोकेशन ट्रैक करने के लिए सैटेलाइट और डिजिटल फुटप्रिंट का उपयोग किया।

The post Teamwork of Modi & Shah : 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत लाया गया appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/04/teamwork-of-modi-shah-274-fugitives-brought-back-to-india-from-36-countries-between-2019-and-2026/feed/ 0 5147
Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k : घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर; आतंकियों की तलाश जारी https://shaharsatta.com/2026/08/01/terrorist-attack-on-laborers-from-chhattisgarh-in-j-search-for-terrorists-underway/ https://shaharsatta.com/2026/08/01/terrorist-attack-on-laborers-from-chhattisgarh-in-j-search-for-terrorists-underway/#respond Sat, 01 Aug 2026 03:04:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5076 मृतक एवं घायल की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है। मजदूर बलौदा बाजार और सक्ती जिले के बताए जा रहे है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना…

The post Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k : घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर; आतंकियों की तलाश जारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मृतक एवं घायल की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है। मजदूर बलौदा बाजार और सक्ती जिले के बताए जा रहे है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क रायपुर। (Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k)सीएम साय ने कश्मीर में छत्तीसगढ़ के मजदूरों को नाम पूछकर गोली मारने की वारदात को कायराना हरकत बताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के हताहत होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है और अधिकारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मृतक श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

The post Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k : घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर; आतंकियों की तलाश जारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/01/terrorist-attack-on-laborers-from-chhattisgarh-in-j-search-for-terrorists-underway/feed/ 0 5076