tssinghdev Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/tssinghdev/ Wed, 16 Jul 2025 14:26:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Congress Taunts BJP : दीपक बैज बोले क्या यही है यूपीएससी पैटर्न वाली मोदी की गारंटी? https://shaharsatta.com/2025/07/16/congress-taunts-bjp-deepak-baij-said-is-this-the-upsc-pattern-guarantee-of-modi/ https://shaharsatta.com/2025/07/16/congress-taunts-bjp-deepak-baij-said-is-this-the-upsc-pattern-guarantee-of-modi/#respond Wed, 16 Jul 2025 14:26:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2979 0 वनरक्षक, पुलिस आरक्षक, आरआई प्रमोशन घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Taunts BJP)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि…

The post Congress Taunts BJP : दीपक बैज बोले क्या यही है यूपीएससी पैटर्न वाली मोदी की गारंटी? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 वनरक्षक, पुलिस आरक्षक, आरआई प्रमोशन घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Taunts BJP)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पिछले 18 महीनों के दौरान जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई है, लगभग सभी में गड़बड़ियां उजागर हुई है। लेकिन अब तक न किसी भर्ती परीक्षाओं को निरस्त किया गया और ना ही किसी पर ठोस कार्यवाही हुई है। श्री बैज ने सुशासन सरकार का दावा करने और तंज कसते हुए सवाल किया है कि क्या यही है यूपीएससी पैटर्न वाली मोदी की गारंटी?

पीसीसी चीफ का कहना है कि (Congress Taunts BJP)वनरक्षक, पुलिस आरक्षक, आरआई प्रमोशन घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला प्रकाश में आ रहा है। उनका कहना है 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के युवाओं से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों में भर्ती की परीक्षाएं यूपीएससी की पैटर्न पर किया जाएगा।

(Congress Taunts BJP)लेकिन किए उल्टा जो जिस व्यक्ति पर पूरे देश में नीट की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप है, जिसके रहते लाखों मेडिकल छात्रों का भविष्य खराब हुआ, देश की बदनामी हुई उसे लाकर छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग के ऊपर बैठा दिया गया। पिछले डेढ़ साल में कोई भी भर्ती परीक्षा बिना गड़बड़ी के संपन्न नहीं हुई है, तथ्यों के साथ आरोप लगे, पर निष्पक्ष जांच अब तक नहीं की गई। इस सरकार का रवैया शुतुरमुर्ग के समान है।

पीसीसी चीफ बैज का सरकार पर ये आरोप

0 वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक नाप जोख और फिजिकल के अंकों में हेरफेर
0 राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला सर्वविदित है
0 आरआई प्रमोशन घोटाले के बाद अब पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल
0 सरकारी नौकरियों को बेचने का पूरा खेल सत्ता के संरक्षण में
0 भर्ती के दौरान डिजिटल सिस्टम का झांसा देकर हैदराबाद की आईटी कंपनी भी शामिल
0 ऐन वक्त पर डिजिटल सिस्टम को ऑफ लाइन करवा दिया गया

The post Congress Taunts BJP : दीपक बैज बोले क्या यही है यूपीएससी पैटर्न वाली मोदी की गारंटी? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/16/congress-taunts-bjp-deepak-baij-said-is-this-the-upsc-pattern-guarantee-of-modi/feed/ 0 2979
Kharge Is The Ambedkar : पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बाबा साहब के अवतार https://shaharsatta.com/2025/07/08/kharge-is-the-ambedkar-former-minister-amarjeet-said-congress-president-kharge-is-the-incarnation-of-baba-saheb/ https://shaharsatta.com/2025/07/08/kharge-is-the-ambedkar-former-minister-amarjeet-said-congress-president-kharge-is-the-incarnation-of-baba-saheb/#respond Tue, 08 Jul 2025 03:33:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2832 0 भगत ने कहा-छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया, BJP का पलटवार कहा; संविधान की आत्मा को कांग्रेस कुचल रही शहर सत्ता/रायपुर। (Kharge Is The Ambedkar)छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री…

The post Kharge Is The Ambedkar : पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बाबा साहब के अवतार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 भगत ने कहा-छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया, BJP का पलटवार कहा; संविधान की आत्मा को कांग्रेस कुचल रही

शहर सत्ता/रायपुर। (Kharge Is The Ambedkar)छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उन्हें बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अवतार लगते हैं। उन्होंने खड़गे की तुलना बाबा साहब से करते हुए उनका अवतार बताया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया है। ऐसे समय में खड़गे साहब का आना संजीवनी है। मैं तो यहां तक कहता हूं कि खड़गे बाबा साहब के दूसरे अवतार के रूप में आए हैं।

मल्लिकार्जुन खड़‌गे की तुलना (Kharge Is The Ambedkar)संविधान निर्माता से किये जाने पर बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पलटवार किया है। गुरु खुशवंत ने कहा; मल्लिकार्जुन खड़‌गे की तुलना संविधान निर्माता से करना बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का अपमान है। खुशवंत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से भगत को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। बता दफन कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को रायपुर में आयोजित ‘किसान, जवान और संविधान’ जनसभा में शामिल होने पहुंचे थे।

The post Kharge Is The Ambedkar : पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बाबा साहब के अवतार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/08/kharge-is-the-ambedkar-former-minister-amarjeet-said-congress-president-kharge-is-the-incarnation-of-baba-saheb/feed/ 0 2832
Sakti State Chhattisgarh : 156 साल पुरानी सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन https://shaharsatta.com/2025/04/29/sakti-state-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/04/29/sakti-state-chhattisgarh/#respond Tue, 29 Apr 2025 18:44:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2071 0 राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने हरी गुजर पैलेस में अंतिम सांस ली शहर सत्ता/रायपुर। Sakti State Chhattisgarh : पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह…

The post Sakti State Chhattisgarh : 156 साल पुरानी सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने हरी गुजर पैलेस में अंतिम सांस ली

शहर सत्ता/रायपुर। Sakti State Chhattisgarh : पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने हरी गुजर पैलेस में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई। आज 29 अप्रैल को दोपहर 2:45 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीन। उनके निधन की खबर से प्रदेश कांग्रेस से लेकर मध्य प्रदेश के पुराने कांग्रेसियों में शोक व्याप्त है।

वृद्धावस्था और उम्रजन्य समस्याओं से स्वर्गीय सक्ती महाराज लम्बे वक्त से जूझ रहे थे। बता दें कि सुरेंद्र बहादुर सिंह तत्कालीन मध्य प्रदेश में सबसे खाटी राजनेताओं में गिने जाते थे। कांग्रेस की सियासत में भी उनका ऊंचा मुकाम था। सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की मजबूत सियासी शख्सियत ऐसी थी कि जब भी वो भोपाल प्रवास करते तो उनके राजनीतिक दुश्मन भी सियासी आशंकाओं से दुबक जाते थे। उनके जानने वाले बताते हैं कि राजा साहब सचुनाव में खड़े होते थे तो कहीं भी वोट और उन्हें चुनाव में जीत दिलाने की हाथ जोड़कर विनती वाला पोस्टर भी नहीं लगते थे। उनका सियासी सफर काफी दबंगई भरा रहा और तात्कालीन मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ खासकर सक्ती, बिलासपुर, जांजगीर का वर्चस्व बरक़रार रहा।

राजा सक्ती के सामने दिग्विजय भी थे नतमस्तक

कांग्रेस राजनीति में चाणक्य मने जाने वाले दिग्विजय सिंह भी राजा सक्ती की सियासी बखत का अंदाजा लगा चुके थे। मध्य प्रदेश की राजनीती से किनाराकश कर चुके एक वरिष्ठ कांग्रेसी ने हमें एक बार का वाक्या बताया जिसमें राजा साहब के जन्मदिन के मौके पर दिग्गी राजा ने उन्हें एक महंगी पेन गिफ्ट की, राजा सक्ती ने पेन को उलट-पलट कर देखा और कीमत पूछने के बाद चुटकी लेते हुए कहा था क्यों दिग्गी एक राजा को दूसरा राजा कैसी गिफ्ट देते हैं तुम्हें अंदाज़ा नहीं है। और यह कहते हुए उन्होंने अपनी शर्ट की ऊपरी जेब से एक चमचमाती गोल्ड मेड पेन निकाले और उनको थमते हुए कहा था पेन की ढक्कन में ऊपर हिरा भी जड़ा है रख लो। यह किस्सा जब हुआ तब चश्मदीद कांग्रेसी वहां मौजूद थे।

राजकुमार कॉलेज विवाद के बाद शुरू हुआ डाउन फॉल

छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद मध्य प्रदेश की सियासत के सितारे रहे राजा सुरेंद्र बहादुर छत्तीसगढ़ निर्माण और अजित जोगी शासन काल में ज्यादा परेशान और कमजोर होते गए। उनका ऐतिहासिक राजकुमार कॉलेज में एक तरह से अकेले आधिपत्य ज़माने, सॉफ्ट लोन के नाम पर कथित तौर पर कॉलेज को गिरवी रखने की कोशिश और आजीवन राजकुमार कॉलेज प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष बने रहने वाले कथित प्रयासों के अलावा महंगे शौक ने सभी राजाओं को उनका विरोधी बना दिया था। लंबे आरकेसी विवाद और संघर्ष के बाद ही सरगुजा महाराज कहे जाने वाले टीएस सिंहदेव की रजवाड़ों के कॉलेज में एंट्री हुई थी। तब से आज तक अब पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आरकेसी के सबसे ताकतवर राजा कहलाते हैं।

सक्ती रियासत में गद्दी और संपत्ति को लेकर विवाद

धर्मेंद्र सक्ती रियासत के 5वें राजा घोषित किये गए थे। राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की रजामंदी के पश्चात् ही उनका राज्याभिषेक करीब 4 साल पूर्व किया गया था। तभी से रिश्तेदारों और पैलेस से ब्लड लाइन ही नहीं वफादारी निभाने वालों के बीच गद्दी-संपत्ति को लेकर खींचतान मच गई थी। मामला कोर्ट तक चला गया था और कोर्ट ने रोक भी लगा रखा था। पूर्व मंत्री और सक्ती राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की पत्नी गीता राणा सिंह करीब 4-5 माह पहले 30 साल बाद नेपाल से लौटी थीं। उन्होंने बयान जारी कर आरोप लगाया था कि उनके पति (राजा) के नौकर संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। वहीं सुरेंद्र बहादुर ने भी जांजगीर एसपी को लिखित शिकायत देकर कहा था कि रानी उनकी जानकारी और इजाजत के बगैर महल में रहने लगी हैं।

रियासत 156 साल पुरानी, धर्मेंद्र राजा बनने वाले दूसरे दत्तक पुत्र

सक्ती रियासत का इतिहास 156 साल पुराना है। 1865 में 14 रियासतों का गठन हुआ था। उस समय सक्ती छोटी रियासत थी। इसके सबसे पहले राजा हरि गुजर हुए। धर्मेंद्र इस रियासत का राजा बनने वाले दूसरे दत्तक पुत्र हैं। उन्हें सुरेंद्र बहादुर सिंह ने गोद लिया था। इनसे पहले राजा रुपनारायण ने अपने छोटे भाई चित्रभान सिंह के बेटे लीलाधर को गोद लिया था। आज से 107 साल पहले सन 1914 में रूपनारायण के दत्तक पुत्र लीलाधर राजा बने थे। 18 वर्ष की उम्र में 1960 में सुरेंद्र बहादुर सिंह राजा बने थे।

The post Sakti State Chhattisgarh : 156 साल पुरानी सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/29/sakti-state-chhattisgarh/feed/ 0 2071
Tribute To The Martyrs 0f Pahalgam Terror Attack : रायपुर में आतंकवाद के खिलाफ हुई आवाज बुलंद, दी गई श्रद्धांजलि https://shaharsatta.com/2025/04/24/tribute-to-the-martyrs-0f-pahalgam-terror-attack/ https://shaharsatta.com/2025/04/24/tribute-to-the-martyrs-0f-pahalgam-terror-attack/#respond Thu, 24 Apr 2025 16:42:20 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2006 0 पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा; पूरा देश आज एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस शारिक रईस खान बोले आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं शहर…

The post Tribute To The Martyrs 0f Pahalgam Terror Attack : रायपुर में आतंकवाद के खिलाफ हुई आवाज बुलंद, दी गई श्रद्धांजलि appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा; पूरा देश आज एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस शारिक रईस खान बोले आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं

शहर सत्ता/रायपुर। Tribute To The Martyrs 0f Pahalgam Terror Attack : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रायपुर नगर निगम के व्हाइट हाउस के सामने शाम 6:30 बजे आयोजित इस समारोह में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने न केवल शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी केंद्र सरकार से की।

इस श्रद्धांजलि समारोह में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, शारिक रईस खान, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक कांग्रेस, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व पार्षद कामरान अंसारी, मो.सिद्दिकी ,सुरेश मसीह, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से सीमा पार आतंकवाद को कुचलने के लिए निर्णायक कदम उठाने की अपील। उन्होंने कहा, पूरा देश आज एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। समारोह में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शारिक रईस खान ने अपने संबोधन में कहा, “पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न केवल कश्मीर के लोगों, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी चोट है। निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादी मानवता के दुश्मन हैं। हम रायपुर से यह संदेश देना चाहते हैं कि हम एकजुट हैं और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति और कार्रवाई की मांग की।

श्रद्धांजलि समारोह में प्रमुख रूप से सूफी साहब, रवि थॉमस, श्रीमती दीपा बग्गा, मो समीर खान, मो ताहिर, सुखदेव भामरा,मदन तालेड़ा, श्रीमती शाहना परवीन, शब्बीर खान, रिजवान खान, मुजाहिद फारूकी, सौरभ सिंह, आवेश हाशमी ,अखलाक खान सहित सैकड़ों की संख्या में आम जन उपस्थित थे।

The post Tribute To The Martyrs 0f Pahalgam Terror Attack : रायपुर में आतंकवाद के खिलाफ हुई आवाज बुलंद, दी गई श्रद्धांजलि appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/24/tribute-to-the-martyrs-0f-pahalgam-terror-attack/feed/ 0 2006
Congress has decided the new PCC chief : टीएस सिंहदेव के नाम पर मुहर लगने का मचा हल्ला, अधिकृत पुष्टि नहीं https://shaharsatta.com/2025/04/17/congress-has-decided-the-new-pcc-chief/ https://shaharsatta.com/2025/04/17/congress-has-decided-the-new-pcc-chief/#respond Thu, 17 Apr 2025 07:31:38 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1853 सिंहदेव पूर्व में बयान दे चुके वे संगठन में किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं, कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वो भी वे लेने…

The post Congress has decided the new PCC chief : टीएस सिंहदेव के नाम पर मुहर लगने का मचा हल्ला, अधिकृत पुष्टि नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सिंहदेव पूर्व में बयान दे चुके वे संगठन में किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं, कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वो भी वे लेने को तैयार हैं

शहर सत्ता/रायपुर। Congress has decided the new PCC chief : पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (TS Singhdev)टीएस सिंहदेव पार्टी की सुबाई सियासत में कोई मुकाम हासिल करने बेक़रार हैं। उन्होंने हालिया बयान में भी अपनी ख्वाहिश जाहिर करने वाला बयान दिए थे कि वे संगठन में किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं। जैसी चर्चा है, अगर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वो भी वे लेने को तैयार हैं। टीएस सिंहदेव के नाम पर मुहर लगने का हल्ला हो गया है लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कांग्रेस की अहम् बैठकों से सिंहदेव ने दूरी बढ़ा ली थी। हार के बाद से ही पार्टी और पार्टी नेताओं से भी वे छिटके-छिटके नजर आते थे।

बुधवार की शाम से ही सरगुजा से लेकर राजधानी रायपुर तक में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच (TS Singhdev)उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा थी। उनके करीबी नेता भी मिडिया से पुष्टि करने और अध्यक्ष बनने की खबर तस्दीक करते रहे। परंतु तत्संबंध में श्री सिंहदेव की कोई टिप्पणी नहीं आई। उनकी इस ख़ामोशी को लेकर और उनके ही करीबियों द्वारा पूछताछ से कहा जा सकता है कि उनकी भूमिका पार्टी हाई कमान ने मुकर्रर कर दिया है।

file photo

फ़िलहाल प्रदेश की सियासत से एक तरह से किनाराकश किये बैठे श्री सिंहदेव चंद मतों से विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद से ही अपने को दायरे में समेट लिए थे। उनका कहना है कि पार्टीगत बदलाव कब होगा यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। लेकिन अचानक ही दुर्ग से रायपुर के बीच पूर्व निर्धारित न्याय यात्रा रद्द किये जाने के बाद से ही श्री सिंहदेव के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के कयास लगने लगे थे।

न्याय यात्रा इसलिए हुई रद्द

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बढ़ते अपराध और खासकर दुर्ग में मासूम बच्ची का चाचा द्वारा शोषण और हत्या के बाद पुलिस जांच को मुद्दा बनाते हुए प्रदेश कांग्रेस न्याय यात्रा निकलने वाली थी। दुर्ग से राजधानी रायपुर तक होने वाली इस न्याय यात्रा को अचानक ही रद्द कर दिया गया। तभी से पीसीसी अध्यक्ष के बदलाव की हवा सत्ता के गलियारों में चलने लगी थी। हालांकि मासूम बच्ची की मां के चाचा को निर्दोष बताने के बाद पुलिस की जांच में आरोपी चाचा स्पर्म रिपोर्ट मैच होने के बाद यात्रा ख़ारिज कर दी गई।

file photo

नए पीसीसी चीफ सम्हालेंगे मोर्चा

कांग्रेस के भीतरखानों में चर्चा है कि (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के ही नहीं अब AICC में भी बड़े नेताओं में शुमार हैं। फ़िलहाल टीएस बाबा ही बिना सिंहासन के राजा हैं। इधर प्रदेश कांग्रेस की कमान उन्हें सौंपने की ख़बरें ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की तरह उड़ाई गई पर PCC CHIFE दीपक बैज बरक़रार हैं। दिल्ली में फैसला सिहंदेव के नाम होता उससे पहले अमरजीत भगत और शिव डहरिया भी दावेदारों की फेहरिस्त में दखल दे चुके हैं। एक तरफ आज-कल में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल होने के अंदेशे और पद को लेकर गुटबाजी-दावेदारी में उलझी पीसीसी सुशासन को घेरने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना प् रही है।

The post Congress has decided the new PCC chief : टीएस सिंहदेव के नाम पर मुहर लगने का मचा हल्ला, अधिकृत पुष्टि नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/17/congress-has-decided-the-new-pcc-chief/feed/ 0 1853