Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/terrorist-attack-on-laborers-from-chhattisgarh-in-jk/ Sat, 01 Aug 2026 03:04:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.1 Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k : घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर; आतंकियों की तलाश जारी https://shaharsatta.com/2026/08/01/terrorist-attack-on-laborers-from-chhattisgarh-in-j-search-for-terrorists-underway/ https://shaharsatta.com/2026/08/01/terrorist-attack-on-laborers-from-chhattisgarh-in-j-search-for-terrorists-underway/#respond Sat, 01 Aug 2026 03:04:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5076 मृतक एवं घायल की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है। मजदूर बलौदा बाजार और सक्ती जिले के बताए जा रहे है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना…

The post Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k : घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर; आतंकियों की तलाश जारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मृतक एवं घायल की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में हुई है। मजदूर बलौदा बाजार और सक्ती जिले के बताए जा रहे है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क रायपुर। (Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k)सीएम साय ने कश्मीर में छत्तीसगढ़ के मजदूरों को नाम पूछकर गोली मारने की वारदात को कायराना हरकत बताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के हताहत होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है और अधिकारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मृतक श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

The post Terrorist Attack on Laborers from Chhattisgarh in j&k : घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर; आतंकियों की तलाश जारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/01/terrorist-attack-on-laborers-from-chhattisgarh-in-j-search-for-terrorists-underway/feed/ 0 5076