temple watchman Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/temple-watchman/ Tue, 24 Dec 2024 14:08:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 जैन मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी निकले चोर, मां और बेटा ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम https://shaharsatta.com/2024/12/24/employees-working-in-jain-temple-turned-out-to-be-thieves-mother-and-son-together-committed-the-crime/ https://shaharsatta.com/2024/12/24/employees-working-in-jain-temple-turned-out-to-be-thieves-mother-and-son-together-committed-the-crime/#respond Tue, 24 Dec 2024 14:06:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=391 दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार पुलिस की लंबी पूछताछ के बाद आरोपी सुदीप माली ने अपना जुर्म कबूला और उसने बताया…

The post जैन मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी निकले चोर, मां और बेटा ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>

दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देेने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की लंबी पूछताछ के बाद आरोपी सुदीप माली ने अपना जुर्म कबूला और उसने बताया कि उसके साथ घटना को अंजाम देने में  उसकी मां सुषमा माली एवं भाई सागर माली ने साथ दिया था।

 

शहर सत्ता/रायपुर। दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मां और बेटा कोे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। जैन मंदिर में चोरी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अंजान बनकर रह रहे थे। दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। इस घटना की जानकारी जब रायपुर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची तो तत्काल पुलिस की एक जांच टीम को मामले की पड़ताल में लगाया गया। पुलिस की छानबीन में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की सूची में मदिर परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों को भी शामिल किया। इसी दौरान मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी सुदीप माली से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयान बदलता था और अलग-अलग प्रकार की कहानियां बनाकर टीम के सदस्यों को गुमराह कर रहा था। पुलिस की लंबी पूछताछ के बाद आरोपी सुदीप माली ने अपना जुर्म कबूला और उसने बताया कि उसके साथ घटना को अंजाम देने में  उसकी मां सुषमा माली एवं भाई सागर माली ने साथ दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 842 24 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया। ये सभी आरोपी भोपाल मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

पुलिस को पहले घ मिल गया था सीसीटीवी फूटेज

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घटना के दिन ही सीसीटीवी फूटेज मिल गए थे। इस मामले की जांच की तो पता चला कि दो व्यक्ति मंदिर परिसर में चुपके से घूसे थे। इस दौरान आरोपियों का भी शिनाख्त हो गया। आरोपियों के शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मंदिर की चैकीदारी कर रहे आरोपी को पकड़ा और पूछताछ किया। फिर आरोपी ने घटना की सच्चाई पुलिस के सामने रख दी।

चोरी हुए सामान बरामद

आरोपियों के कब्जे से मंदिर में चोरी की गई चांदी की थाली छोटी बडी 2-2 नग, अभिषेक का कलश 9 नग, शांति धारा की बड़ी झारी 6 नग, छत्र छोटी चांदी की 4 नग, अशिका चांदी का 2 नग, चांदी की प्लेट छोटी 5 नग, चांदी का लोटा 1 नग, चांदी की गुंडी 1 नग, चांदी की गज्जी झारी 1 नग, चांदी के चम्मच 1 नग, सोने का कलश 1 नग, भगवान की वेदी मे रखे चांदी का छत्र जिस पर सोने की परत किया हुआ, चांदी का पंचमेरू 5 नग एवं अष्टप्रतिहारि 8 नग को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद किए सामान की कीमत लगभग 15 लाख बताई जा रही है।

दस हजार रुपए नकद ईनाम की घोषणा

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत दिगम्बर जैन मंदिर चोरी में संलिप्त आरोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने के फलस्वरूप प्रकरण में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10,000 रुपए नगद ईनाम की घोषणा की है।

The post जैन मंदिर में काम करने वाले कर्मचारी निकले चोर, मां और बेटा ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/24/employees-working-in-jain-temple-turned-out-to-be-thieves-mother-and-son-together-committed-the-crime/feed/ 0 391