T20 World Cup Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/t20-world-cup/ Sun, 01 Mar 2026 17:43:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 T20 World Cup : भारत सेमीफाइनल में, 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा https://shaharsatta.com/2026/03/01/t20-world-cup-india-in-the-semi-finals-will-face-england-on-march-5/ https://shaharsatta.com/2026/03/01/t20-world-cup-india-in-the-semi-finals-will-face-england-on-march-5/#respond Sun, 01 Mar 2026 17:43:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4095 वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन शहर सत्ता/रायपुर। (T20 World Cup)भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5…

The post T20 World Cup : भारत सेमीफाइनल में, 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन

शहर सत्ता/रायपुर। (T20 World Cup)भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े। लेकिन, संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव 35 बॉल पर 58 रन की साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला।

उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पंड्या के साथ 38 और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 की साझेदारी करके भारत को जीत दिला दी। सैमसन ने रोमारियो शेफर्ड की दूसरी बॉल पर चौका लगाया।

विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए

एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े।

The post T20 World Cup : भारत सेमीफाइनल में, 5 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला होगा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/01/t20-world-cup-india-in-the-semi-finals-will-face-england-on-march-5/feed/ 0 4095