student Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/student/ Wed, 08 Jan 2025 08:23:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 रिपोर्ट : भारत से विदेश जाकर पढाई करने वालें छात्रों की संख्या घटी, ये है वज़ह… https://shaharsatta.com/2025/01/08/report-the-number-of-students-from-india-going-abroad-to-study-has-decreased-this-is-the-reason/ https://shaharsatta.com/2025/01/08/report-the-number-of-students-from-india-going-abroad-to-study-has-decreased-this-is-the-reason/#respond Wed, 08 Jan 2025 08:23:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=862 शहर सत्ता / नई दिल्ली। भारत से विदेश जाकर पढाई लिखाई करने वालें छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज़ की गई है। इस्सके पीछे की वज़ह विदेशी सरकारों द्वारा लगातार…

The post रिपोर्ट : भारत से विदेश जाकर पढाई करने वालें छात्रों की संख्या घटी, ये है वज़ह… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / नई दिल्ली। भारत से विदेश जाकर पढाई लिखाई करने वालें छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज़ की गई है। इस्सके पीछे की वज़ह विदेशी सरकारों द्वारा लगातार जारी किए जा रहे सख्त नियमों को बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सख़्त नियमों के कारण भारतीय छात्रों का विदेश जाने का रुझान कम हो रहा है, जिसकी वजह से विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट दर्ज़ की गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

ये भी देखें : Big News : गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुलाई बैठक, गृह सचिव, डीजी समेत तमाम अफ़सर मौजूद

रिपोर्ट्स के मुताबिक इमिग्रेशन एक्सपर्ट का इस मामलें पर कहना है कि कनाडा में 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं यूके और ऑस्ट्रेलिया में 16-16 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। कनाडा में निज्जर हत्या मामले के बाद से भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आई, जिस वजह से कनाडा सरकार लगातार नियमों में बदलाव कर रही है। हालांकि, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिर भी छात्रों का विदेश जाने का रुझान कम है।

एक्सपर्ट्स ने हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा माता-पिता के वीजा पर रोक लगाने के मामले पर भी अपनी बात रिपोर्ट में कही है। उन्होंने कहा कि कुछ कैटेगरी है, जिसमें पीआर के लिए पहले पेरेंट्स वीजा अप्लाई कर सकते थे। ऐसे ही कुछ कैटेगरी हैं, जिसमें सुपर वीजा के जरिए पेरेंट्स लंबे समय तक बच्चों के पास रह सकते थे। इस मामले को लेकर अब कनाडा सरकार ने इस लंबे समय को कुछ कम किया है।

उनका कहना है कि कनाडा में हाउसिंग क्राइसेस (वित्तीय संकट) काफी ज्यादा है। इसी के चलते प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी पद से इस्तीफा देना पड़ा। कनाडा ने उतनी तेजी से खुद का विकास नहीं किया, जितनी तेजी से बच्चों को कनाडा बुलाने में कियाहै। कनाडा में जीडीपी ग्रोथ सहित कई बिजनेस में बढ़ोतरी होती है। कनाडा में लास्ट बजट की ओर ध्यान दें तो वहां पर हाउसिंग के ऊपर था और यह मुद्दा वहां पर काफी बड़ा मुद्दा देखने को मिला।

कनाडा जाने का रुझान काफी कम

कनाडा-भारत में आई दरार के चलते छात्रों के कनाडा जाने का रुझान काफी कम देखने को मिला। जिसके चलते भारी मात्रा में छात्रों ने स्थानीय कॉलेज में एडमिशन लेने का रुख किया। वहीं, पंजाब सरकार द्वारा बच्चों को नौकरी देने को लेकर कहा कि युवा हमारी पहचान हैं। अगर युवाओं की ओर ध्यान दिया जाए तो वह पंजाब में काफी बेहतर बदलाव ला सकते है। 1991 का रिकॉर्ड देखें तो पंजाब नंबर 1 पर था, लेकिन अब 18वें से 19वें नंबर पर पहुंच गया।

ऐसे में पंजाब और केंद्र सरकार अगर मिलकर काम करें तो बच्चों के लिए कुछ बेहतर बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं पंजाब के छात्रों से जब इस मामलें में बात की गई तो उन्होंने कहा कि विदेशों में लगातार नियमों में बदलाव होने के चलते वह अपने देश में रहना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में माता-पिता के आने पर रोक लगाई गई है। विदेश में हालत दिन ब दिन खराब हो रहे है, इसलिए वह विदेश नहीं जाना चाहते है।

The post रिपोर्ट : भारत से विदेश जाकर पढाई करने वालें छात्रों की संख्या घटी, ये है वज़ह… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/08/report-the-number-of-students-from-india-going-abroad-to-study-has-decreased-this-is-the-reason/feed/ 0 862
बांकेबिहारी के प्रेम में रायपुर की छात्रा ने छोड़ा था हॉस्टल, वृंदावन से ढूंढ लाई पुलिस… https://shaharsatta.com/2025/01/04/raipur-student-left-hostel-for-love-of-bankebihari-raipur-police-found-her-from-vrindavan/ https://shaharsatta.com/2025/01/04/raipur-student-left-hostel-for-love-of-bankebihari-raipur-police-found-her-from-vrindavan/#comments Sat, 04 Jan 2025 09:20:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=662 शहर सत्ता / रायपुर। राजधानी रायपुर के समेत सूबे की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी पंडित रविशंकर शुक्ला के हॉस्टल से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने आख़िरकार ढूंढ निकाला। छात्रा रायपुर…

The post बांकेबिहारी के प्रेम में रायपुर की छात्रा ने छोड़ा था हॉस्टल, वृंदावन से ढूंढ लाई पुलिस… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। राजधानी रायपुर के समेत सूबे की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी पंडित रविशंकर शुक्ला के हॉस्टल से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने आख़िरकार ढूंढ निकाला। छात्रा रायपुर से सीधे वृंदावन चली गई थी, उसने अपने इस क़दम के पीछे की वज़ह बांकेबिहारी जी के प्रति अपना प्रेम बताया, और घरवालों के ताने से तंग आकर ये फ़ैसला लिया था।

जानकारी के मुताबिक रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एमएससी की पढ़ने वाली एक छात्रा 7 दिसंबर 2024 से लापता थी। छात्रा यूनिवर्सिटी के ही हॉस्टल में रहती थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने सरस्वती नगर थाना में करवाई थी। इस रिपोर्ट पर आला अधिकारीयों के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम दिन रात काम कर रही थी।

ये भी देखें : Delhi Election : केजरीवाल के खिलाफ वर्मा लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने ज़ारी की पहली सूची

सैकड़ों कैमरों के फुटेज खंगाले गए, कई मोबाईल ट्रेस कई गए, सोशल मिडिया में भी पतासाजी करने के लिए पैनी निगाह रखी गई थी। तभी छात्रा के वृंदावन में होने की खबर पुलिस को मिली। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सरस्वती नगर थाना पुलिस की टीम महिला स्टाफ को साथ लेकर वहां पहुंची और छात्रा को सकुशल परिजानों को लौटाया।

परिक्रमा लगा रही थी और साथ चल दी गांव

पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर से छात्रा का रिश्तेदारों से मोबाइल फोन पर कोई संपर्क नहीं हो रहा था। जिसके बाद उसके पिता राजनांदगांव से रायपुर पहुंचे और खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी। इधर छात्रा मथुरा के गांव नगला जंगली निवासी श्याम चौधरी को वृंदावन में परिक्रमा लगाते हुए मिली थी, इसके बाद वह उसी के परिवार के साथ उनके गांव आ गई थी। हालांकि श्याम चौधरी ने राय पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद रायपुर पुलिस से राय पुलिस ने सम्पर्क किया और छात्रा को उनके परिजनों के साथ सुपुर्द कर रवाना किया।

The post बांकेबिहारी के प्रेम में रायपुर की छात्रा ने छोड़ा था हॉस्टल, वृंदावन से ढूंढ लाई पुलिस… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/04/raipur-student-left-hostel-for-love-of-bankebihari-raipur-police-found-her-from-vrindavan/feed/ 1 662