specialist doctors Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/specialist-doctors/ Thu, 14 Aug 2025 06:24:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 अरबिंदो नेत्रालय पर गंभीर आरोप: ऑपरेशन की गड़बड़ी से युवती की आंखें 10 साल में भी नहीं हुई ठीक https://shaharsatta.com/2025/08/14/serious-allegation/ https://shaharsatta.com/2025/08/14/serious-allegation/#respond Thu, 14 Aug 2025 06:24:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3235 रायपुर। राजधानी के अरबिंदो मेडिकल रिसर्च सेंटर, पंचपथी नाथन (अरबिंदो नेत्रालय) पर एक गंभीर लापरवाही का आरोप सामने आया है। 2015 में यहां दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने वाली युवती…

The post अरबिंदो नेत्रालय पर गंभीर आरोप: ऑपरेशन की गड़बड़ी से युवती की आंखें 10 साल में भी नहीं हुई ठीक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर। राजधानी के अरबिंदो मेडिकल रिसर्च सेंटर, पंचपथी नाथन (अरबिंदो नेत्रालय) पर एक गंभीर लापरवाही का आरोप सामने आया है। 2015 में यहां दोनों आंखों का ऑपरेशन कराने वाली युवती की हालत अब तक सुधर नहीं पाई है।

पीड़िता की आंखों में पहले तिरछापन था, लेकिन ऑपरेशन के बाद हालत और बिगड़ गई, अब उसे एक की जगह दो दिखाई देने लगा। ऑपरेशन के बाद जब 1 महीने में भी समस्या ठीक नहीं हुई, तो डॉक्टरों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद 2025 में अदालत ने माना कि गलत ऑपरेशन के कारण पीड़िता की जिंदगी बर्बाद हुई है। अदालत ने अस्पताल प्रबंधन को 5 लाख 80 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।

पीड़िता के वकील का कहना है—

> “यह केवल क्षतिपूर्ति का मामला नहीं है, बल्कि जांच और कार्रवाई की जरूरत है। पता चलना चाहिए कि कितनों की जिंदगी ऐसे बर्बाद हुई है।”

अस्पताल प्रबंधन ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शिकायत मिलते ही नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी।

The post अरबिंदो नेत्रालय पर गंभीर आरोप: ऑपरेशन की गड़बड़ी से युवती की आंखें 10 साल में भी नहीं हुई ठीक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/14/serious-allegation/feed/ 0 3235
बड़ी ख़बर : 27 चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की गई नौकरी…ज़ारी हुए आदेश https://shaharsatta.com/2025/01/28/big-news-27-medical-officers-and-specialist-doctors-lost-their-jobs-orders-issued/ https://shaharsatta.com/2025/01/28/big-news-27-medical-officers-and-specialist-doctors-lost-their-jobs-orders-issued/#respond Tue, 28 Jan 2025 12:40:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1263 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 27 चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी हैं। साथ ही 21…

The post बड़ी ख़बर : 27 चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की गई नौकरी…ज़ारी हुए आदेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 27 चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। जानकारी के मुताबिक चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। जिस्सकी वज़ह से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई उचित जवाब नहीं मिलने पर ये कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़े : IND vs ENG T20 : इंग्लैंड पर जीत का कारवां आगे बढाने उतरेगी भारतीय टीम…राजकोट की ये है खास बात

बताया जा रहा है कि चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया। अनुपस्थित अधिकारियों व चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करके अपना पक्ष प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया था। सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों/ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया तथा उनके द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।

The post बड़ी ख़बर : 27 चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की गई नौकरी…ज़ारी हुए आदेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/28/big-news-27-medical-officers-and-specialist-doctors-lost-their-jobs-orders-issued/feed/ 0 1263