Saif Ali Khan's attacker arrest in durg Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/saif-ali-khans-attacker-arrest-in-durg/ Sun, 19 Jan 2025 09:33:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 आकाश नहीं है Saif Ali Khan का हमलावर, रातभर पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने छोड़ा… https://shaharsatta.com/2025/01/19/akash-is-not-saif-ali-khans-attacker-mumbai-police-released-him-after-overnight-interrogation/ https://shaharsatta.com/2025/01/19/akash-is-not-saif-ali-khans-attacker-mumbai-police-released-him-after-overnight-interrogation/#respond Sun, 19 Jan 2025 09:33:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1101 शहर सत्ता / दुर्ग। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले में दुर्ग में हिरासत में लिए गए संदेही युवक आकाश कनौजिया को मुंबई पुलिस ने…

The post आकाश नहीं है Saif Ali Khan का हमलावर, रातभर पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने छोड़ा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / दुर्ग। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले में दुर्ग में हिरासत में लिए गए संदेही युवक आकाश कनौजिया को मुंबई पुलिस ने छोड़ दिया है। वहीं मुंबई पुलिस की टीम भी वापस लौट चुकी है। शनिवार शाम से हड़कंप मचाने वाली RPF दुर्ग और मुंबई पुलिस की टीम ने संदिग्ध युवक आकाश कनौजिया को वापस दुर्ग रेलवे स्टेशन में छोड़ा है।

ये भी देखें : मन की बात में बोले पीएम मोदी, इस बार का “गणतंत्र दिवस” बहुत विशेष

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर दुर्ग RPF की टीम ने मुंबई के बदमाश आकाश कनौजिया को शनिवार को दोपहर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया था। दुर्ग रेलवे पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया था कि वह जांजगीर जिले के नैला में सिटी कोतवाली क्षेत्र के दीरा नगर में रहने वाली अपनी नानी बेबा तुलसा यादव से मिलने जा रहा है।

इधर संदेह के आधार पर युवक को पकड़ने के बाद दुर्ग रेलवे पुलिस ने मुंबई पुलिस को सूचित किया था। जानकारी के अनुसार युवक एनडीपीएस के अपराध में 6 महीने आंध्रप्रदेश के जेल में बंद था। वहीं उसके खिलाफ मारपीट, चाकूबाजी के कई मामले मुंबई के अलग-अलग थानों में दर्ज है।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर चोरी और हमले में शामिल होने के संदेह पर मुंबई पुलिस के एसआई प्रदीप फुन्दे पूछताछ करने दुर्ग पहुंचे थे। पूछताछ में युवक की घटना में सलिप्तता सामने नहीं आने पर छोड़ दिया गया। एसआई प्रदीप फुन्दे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम पहले से ही कह रहे हैं कि यह संदिग्ध है, हमें पूछताछ करने दो, उसके बाद ही हम कुछ पुख्ता कह पाएंगे, पूछताछ के बाद हम अब इसे छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने (Saif Ali Khan) संदेही का फोटा वायरल करने से इंकार किया है।

The post आकाश नहीं है Saif Ali Khan का हमलावर, रातभर पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने छोड़ा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/19/akash-is-not-saif-ali-khans-attacker-mumbai-police-released-him-after-overnight-interrogation/feed/ 0 1101
Breaking : दुर्ग में पकड़ाया Saif Ali Khan का हमलावर, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हो रहा था फ़रार… https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-saif-ali-khans-attacker-caught-in-durg-was-absconding-from-gyaneshwari-express/ https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-saif-ali-khans-attacker-caught-in-durg-was-absconding-from-gyaneshwari-express/#respond Sat, 18 Jan 2025 12:53:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1092 शहर सत्ता / रायपुर। अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद उसे अब मुंबई पुलिस…

The post Breaking : दुर्ग में पकड़ाया Saif Ali Khan का हमलावर, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हो रहा था फ़रार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद उसे अब मुंबई पुलिस को सौपा जा रहा है। कुछ ही देर में मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग पहुंच रही है, जिसके बाद आरोपी को सौपा जाएगा। गौरतलब है कि 15-16 जनवरी की दरम्यानी रात उनके घर में घुस कर एक अज्ञात हमलावर ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। बक़ौल मुंबई पुलिस हमलावर उनके घर में चोरी की नियत से घुसे थे, जहां सैफ़ पर ताबड़तोड़ हमलाकर आरोपी मौके से फ़रार होने में क़ामयाब हो गया था। जानकारी के मुताबिक दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने आरोपी को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है।

ये भी देखें : Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के बाद अब IAS अफसरों के हुए तबादले, देखिए सूची…

इधर इस मामलें की पुष्टि करते हुए आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने मीडिया को बताया कि अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमला करने वाले एक संदिग्ध युवक को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया है। संदिग्ध आरोपी ने अपना का नाम आकाश बताया है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लेने के बाद आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। देर शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।

The post Breaking : दुर्ग में पकड़ाया Saif Ali Khan का हमलावर, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हो रहा था फ़रार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/18/breaking-saif-ali-khans-attacker-caught-in-durg-was-absconding-from-gyaneshwari-express/feed/ 0 1092