RSS Centenary Anniversary Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/rss-centenary-anniversary/ Mon, 06 Oct 2025 05:19:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Sangh Centenary Year Yatra : संघ के आदर्शों, अनुशासन एवं पूर्ण गणवेश में RSS बस्ती प्रमुख का पथ संचलन https://shaharsatta.com/2025/10/06/sangh-centenary-year-yatra-rss-basti-chief-leads-the-march-in-full-uniform-following-sangh-ideals-discipline-and/ https://shaharsatta.com/2025/10/06/sangh-centenary-year-yatra-rss-basti-chief-leads-the-march-in-full-uniform-following-sangh-ideals-discipline-and/#respond Mon, 06 Oct 2025 05:19:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3637 प्रियदर्शिनी नगर,बजाज कालोनी,वल्लभ नगर, सर्वोदयनगर, आदर्श नगू, कृष्णा नगर के समस्त स्वयं सेवक हुए सम्मलित शहर सत्ता/रायपुर। (Sangh Centenary Year Yatra)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विवेकानंद नगर -प्रियदर्शनी नगर बस्ती, रायपुर (छत्तीसगढ़)संघ…

The post Sangh Centenary Year Yatra : संघ के आदर्शों, अनुशासन एवं पूर्ण गणवेश में RSS बस्ती प्रमुख का पथ संचलन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रियदर्शिनी नगर,बजाज कालोनी,वल्लभ नगर, सर्वोदयनगर, आदर्श नगू, कृष्णा नगर के समस्त स्वयं सेवक हुए सम्मलित

शहर सत्ता/रायपुर। (Sangh Centenary Year Yatra)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विवेकानंद नगर -प्रियदर्शनी नगर बस्ती, रायपुर (छत्तीसगढ़)संघ शताब्दी वर्ष यात्रा के विजयादशमी उत्सव पर प्रियदर्शिनी नगर बस्ती में पथ संचालन का कार्यक्रम 2 अक्टूबर बृहस्पतिवार तिथि आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी पर हरदीहा साहू समाज भवन, पचपेड़ी नाका, लोकमान्य तिलक शाखा, रायपुर में संपन्न हुआ। संघ के आदर्शों, अनुशासन एवं पूर्ण गरिमा और गणवेश के साथ महत्वपूर्ण भूमिका एवं सहभागिता बस्ती प्रमुख श्री प्रकाश जोशी ने निभाई।

 

इस (Sangh Centenary Year Yatra)कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मीनारायण राठौर जी,समाज सेवी, जांजगीर-चांपा, मुख्य वक्ता श्री मनोज जी, विवेकानंद नगर कार्यवाह श्री भोजराज साहू,प्रदेश संगठन महामंत्री.श्री पवन साय, मध्य क्षेत्र संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, ध्वजवाहक श्री निकेश साहू,श्री अजित जी,.श्री सचिन भी.मेघानी,श्री अखिलेश ठाकुर,श्री आलोक मिश्रा, श्री लोकेश पवार, श्री शैलेन्द्र सिंह सोमवंशी, श्री थानुराम पटेल, श्री राजेश तिवारी, श्री अशोक पाठक, श्री भास्कर राव, श्री महेश राम वर्मा, प्रार्थना डॉ श्याम पांडेय,अमृत वचन श्री प्रकाश जोशी, डॉ.मोहित मोर्या द्वारा अतिथि परिचय दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रियदर्शिनी नगर,बजाज कालोनी,वल्लभ नगर, सर्वोदयनगर, आदर्श नगू, कृष्णा नगर के समस्त स्वयं सेवक द्वारा सम्मिलित हो कर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका एवं सहभागिता बस्ती प्रमुख श्री प्रकाश जोशी जी ने निभाई।

The post Sangh Centenary Year Yatra : संघ के आदर्शों, अनुशासन एवं पूर्ण गणवेश में RSS बस्ती प्रमुख का पथ संचलन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/06/sangh-centenary-year-yatra-rss-basti-chief-leads-the-march-in-full-uniform-following-sangh-ideals-discipline-and/feed/ 0 3637
RSS Centenary Anniversary : संघ के 100 साल, गांधी की हत्या के बाद शाखाओं में 13 दिन तक मनाया गया शोक https://shaharsatta.com/2025/10/02/rss-centenary-anniversary-100-years-of-the-sangh-branches-observed-mourning-for-13-days-after-gandhis-assassination/ https://shaharsatta.com/2025/10/02/rss-centenary-anniversary-100-years-of-the-sangh-branches-observed-mourning-for-13-days-after-gandhis-assassination/#respond Thu, 02 Oct 2025 06:15:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3567 0 विजयादशमी दिन 27 सितंबर 1925 को नागपुर में 5 लोगों की एक बैठक से शुरू हुआ संघ, आज 40 से अधिक देशों में लाखों स्वयंसेवक शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (RSS…

The post RSS Centenary Anniversary : संघ के 100 साल, गांधी की हत्या के बाद शाखाओं में 13 दिन तक मनाया गया शोक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 विजयादशमी दिन 27 सितंबर 1925 को नागपुर में 5 लोगों की एक बैठक से शुरू हुआ संघ, आज 40 से अधिक देशों में लाखों स्वयंसेवक

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (RSS Centenary Anniversary)राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। 30 जनवरी 1948 को जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी तब गुरु गोलवलकर जी चेन्नई में थे। उन्हें जैसे ही यह खबर मिली तो वे प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को टेलीग्राम पर शोक संदेश भेजा। साथ ही गोलवलकर ने देशभर की शाखाओं के लिए एक निर्देश भी जारी किया…”आदरणीय महात्माजी के दुखद निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करने के लिए शाखाओं में 13 दिन का शोक रहेगा और सभी दैनिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।” हालांकि 2 फरवरी 1948 को गुरु जी की गिरफ्तारी हुई और फिर RSS पर बैन लगा दिया गया। तब एक बार फिर गिरफ्तारी के बाद गोलवलकर ने स्वयंसेवकों के नाम एक संदेश जारी किया- ‘संदेह के बादल छंट जाएंगे और हम बिल्कुल बेदाग बाहर निकलेंगे।’

6 महीने की वैधानिक सीमा समाप्त होने के बाद गोलवलकर को रिहा किया गया और 11 जुलाई 1949 को RSS से भी प्रतिबंध हटा लिया गया। प्रतिबंध हटने के बाद गोलवलकर ने RSS के लिए एक नई रणनीति तैयार की। उन्होंने संघ के प्रसार के लिए अलग-अलग सहयोगी संगठन बनाने का फैसला किया। 27 सितंबर 1925, उस दिन विजयादशमी थी। हेडगेवार ने पांच लोगों के साथ अपने घर में एक बैठक बुलाई और कहा- आज से हम संघ शुरू कर रहे हैं।

संघ में पद-कार्यक्षेत्र

0 सरसंघचालक RSS का सबसे बड़ा पद है।
0 फिर सरकार्यवाह ये केंद्रीय कार्यकारी मंडल प्रमुख होते हैं।
0 इसके बाद सह सरकार्यवाह आते हैं, जो एक से अधिक होते हैं।
0 सरकार्यवाह के मातहत सेवा प्रमुख, प्रचार प्रमुख, बौद्धिक प्रमुख, शारीरिक प्रमुख और निधि प्रमुख हैं।
0 इनके नीचे संघचालक और प्रचारक आते हैं।

संघ की प्रार्थना

संघ की शुरुआती प्रार्थना मराठी में थी। 1939 में इसे बदलकर संस्कृत में कर दिया गया, जिसकी शुरुआत नमस्ते सदा वत्सले से होती है।

संघ का गणवेश

शुरुआत में RSS का गणवेश खाकी शर्ट, खाकी निकर और खाकी टोपी थी। 100 साल बाद अब सफेद शर्ट, खाकी फुल पैंट, काली टोपी और बेल्ट।

संघ की जानने लायक बातें

-जुलाई 1948 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बना। ये संघ का स्टूडेंट विंग है।
-1952 में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की गई।
-1952 में गोरखपुर में पहले सरस्वती शिशुमंदिर की स्थापना हुई।
-भारतीय जन संघ को RSS ने समर्थन दिया।
-1966 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई।
-40 से अधिक देशों में इसके करीब एक करोड़ स्वयंसेवक हैं।
-नागपुर में 5 लोगों की एक बैठक से शुरू हुआ संघ, 27 सितंबर 1925, उस दिन विजयादशमी थी।
-आर वैंकटरामा शास्त्री ने 1948 में RSS का संविधान लिखा।
-1928 में संघ ने गुरुदक्षिणा की शुरुआत की। पहली बार 84 रुपए इकट्ठा हुए थे।

The post RSS Centenary Anniversary : संघ के 100 साल, गांधी की हत्या के बाद शाखाओं में 13 दिन तक मनाया गया शोक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/02/rss-centenary-anniversary-100-years-of-the-sangh-branches-observed-mourning-for-13-days-after-gandhis-assassination/feed/ 0 3567