Republic Day is very special Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/republic-day-is-very-special/ Fri, 24 Jan 2025 08:55:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-final-full-dress-rehearsal-for-the-ceremony-took-place-soldiers-marched-in-step/ https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-final-full-dress-rehearsal-for-the-ceremony-took-place-soldiers-marched-in-step/#respond Fri, 24 Jan 2025 08:55:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1190 शहर सत्ता / बिलासपुर। गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में आज सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम…

The post Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / बिलासपुर। गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में आज सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम से हुआ जैसे कि 26 जनवरी को इस स्थल पर होना है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

ये भी देखें : बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक…

जिला स्तरीय समारोह इसी पुलिस परेड मैदान में होगा। राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी Republic Day समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सवेरे 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल में अपर कलेक्टर आर ए कुरूवंशी मुख्य अतिथि की भूमिका में थे। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस बार 8 स्कूलों की टीमों को प्रस्तुति के लिए चयन किया गया है। आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तेरह टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया। Republic Day समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकी भी लोगों को देखने को मिलेगी।

ये भी देखें : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश…

बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा नक्सल हिंसा में शहीद के परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति आदर और श्रद्धा व्यक्त करेंगे। मुख्य समारोह का संचालन हमेशा की तरह व्याख्याता द्वय सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा करेंगे। अंतिम रिहर्सल को देखने बड़ी संख्या में शहर के नागरिक, छात्र – छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

The post Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-final-full-dress-rehearsal-for-the-ceremony-took-place-soldiers-marched-in-step/feed/ 0 1190
26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक https://shaharsatta.com/2025/01/23/26-january-2025-a-glimpse-of-the-tribal-traditions-of-chhattisgarh-and-the-ramnami-community-will-be-seen-on-rajpath/ https://shaharsatta.com/2025/01/23/26-january-2025-a-glimpse-of-the-tribal-traditions-of-chhattisgarh-and-the-ramnami-community-will-be-seen-on-rajpath/#respond Thu, 23 Jan 2025 08:03:09 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1170 शहर सत्ता / रायपुर। गणतंत्र दिवस (26 January 2025) के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले “भारत पर्व 2025” में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत…

The post 26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। गणतंत्र दिवस (26 January 2025) के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले “भारत पर्व 2025” में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम “स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास” पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है।

ये भी देखें : कलेक्टर-एसपी संग जब नशा मुक्ति केंद्र पहुंची अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा…,चखा खाना….

राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। 26 January 2025 के लिए बनाई गई यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है।

गणतंत्र दिवस (26 January 2025) पर प्रदर्शित होने वाली इस झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री और पुरुष को दिखाया गया है। इनके शरीर एवं कपड़ों पर ‘राम-राम’ शब्द अंकित है। इन्हें रामचरितमानस का पाठ करते हुए दिखाया गया है। इसके पास घुंघरुओं का प्रदर्शन किया गया है, जो भजन के लिए उपयोग होते हैं।

बीच के हिस्से में आदिवासी संस्कृति के पहनावे, आभूषण, कलाकृतियां और कला परंपराएं दर्शाई गई हैं। इस भाग में तुरही वाद्य यंत्र और सल्फी वृक्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो बस्तर के लोकजीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। झांकी के पीछे मयूर का अंकन किया गया है, जो कि लोक जीवन के सौंदर्य और जीवंतता का प्रतीक है। झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और प्रकृति से जुड़ी आध्यात्मिकता को गहराई से उजागर किया गया है।

The post 26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/23/26-january-2025-a-glimpse-of-the-tribal-traditions-of-chhattisgarh-and-the-ramnami-community-will-be-seen-on-rajpath/feed/ 0 1170
मन की बात में बोले पीएम मोदी, इस बार का “गणतंत्र दिवस” बहुत विशेष https://shaharsatta.com/2025/01/19/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-this-time-republic-day-is-very-special/ https://shaharsatta.com/2025/01/19/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-this-time-republic-day-is-very-special/#respond Sun, 19 Jan 2025 07:53:55 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1097 शहर सत्ता / नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” (Man ki baat) के 118वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। ‘मन…

The post मन की बात में बोले पीएम मोदी, इस बार का “गणतंत्र दिवस” बहुत विशेष appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” (Man ki baat) के 118वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण महीने की आखिरी रविवार को होता है, लेकिन इस बार ये एक सप्ताह पहले तीसरे रविवार को प्रसारण हुआ। पीएम मोदी ने इसका कारण चौथे रविवार को गणतंत्र दिवस का होना बताया।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा, “इस बार का ‘गणतंत्र दिवस’ बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस साल संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। संविधान सभा के दौरान अनेक विषयों पर लंबी-लंबी चर्चाएं हुईं। वो चर्चाएं संविधान सभा के सदस्यों के विचार और उनकी वो वाणी, हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। आज ‘मन की बात’ में मेरा प्रयास है कि आपको कुछ महान नेताओं की वास्तविक आवाज सुनाऊं।”

ये भी देखें : दुर्ग में पकड़ाया Saif Ali Khan का हमलावर, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हो रहा था फ़रार…

पीएम मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर का एक ऑडियो सुनाया। बोले “जब संविधान सभा ने अपना काम शुरू किया, तो बाबा साहब आंबेडकर ने परस्पर सहयोग को लेकर एक बहुत महत्वपूर्ण बात कही थी।” बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था, “जहां तक ​​अंतिम लक्ष्य का सवाल है, मुझे लगता है कि हममें से किसी को भी किसी तरह की आशंका नहीं होनी चाहिए। हममें से किसी को भी कोई संदेह नहीं होना चाहिए, लेकिन मेरा डर जो मैं स्पष्ट रूप से व्यक्त करना चाहता हूं, वह यह है कि हमारी कठिनाई अंतिम भविष्य के बारे में नहीं है। हमारी कठिनाई यह है कि आज हमारे पास जो विविधतापूर्ण जनसमूह है, उसे कैसे एक साथ निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया जाए और उस मार्ग पर सहयोगात्मक तरीके से आगे बढ़ाया जाए जो हमें एकता की ओर ले जाएगा। हमारी कठिनाई अंतिम के संबंध में नहीं है; हमारी कठिनाई शुरुआत के संबंध में है।”

पीएम मोदी ने मन की बात (Man ki baat) में चर्चा करते हुए संविधान सभा के प्रमुख डॉ. राजेंद्र प्रसाद का ऑडियो सुनाया, जिसमें राजेंद्र प्रसाद कहते सुने जा सकते हैं कि “हमारा इतिहास बताता है और हमारी संस्कृति सिखाती है कि हम शांति प्रिय हैं और रहे हैं। हमारा साम्राज्य और हमारी फतह दूसरी तरह की रही है, हमने दूसरों को जंजीरों से, चाहे वो लोहे की हो या सोने की, कभी नहीं बांधने की कोशिश की है। हमने दूसरों को अपने साथ, लोहे की जंजीर से भी ज्यादा मजबूत मगर सुंदर और सुखद रेशम के धागे से बांध रखा है और वो बंधन धर्म का है, संस्कृति का है, ज्ञान का है।

हम अब भी उसी रास्ते पर चलते रहेंगे और हमारी एक ही इच्छा और अभिलाषा है, वो अभिलाषा ये है कि हम संसार में सुख और शांति कायम करने में मदद पहुंचा सकें और संसार के हाथों में सत्य और अहिंसा वो अचूक हथियार दे सकें जिसने हमें आज आजादी तक पहुंचाया है। हमारी जिंदगी और संस्कृति में कुछ ऐसा है जिसने हमें समय के थपेड़ों के बावजूद जिंदा रहने की शक्ति दी है। अगर हम अपने आदर्शों को सामने रखे रहेंगे तो हम संसार की बड़ी सेवा कर पाएंगे।”

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ऑडियो सुनाते हुए कहा कि उन्होंने समानता का विषय उठाया था। ऑडियो में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “मैं आशा करता हूं कि हम सभी कठिनाइयों के बावजूद अपने काम को आगे बढ़ाएंगे और इस तरह उस महान भारत का निर्माण करने में मदद करेंगे जो न तो इस समुदाय की मातृभूमि होगी और न ही इस वर्ग की, बल्कि इस महान भूमि पर रहने वाले हर व्यक्ति, पुरुष, महिला और बच्चे की मातृभूमि होगी, चाहे उनकी नस्ल, जाति, पंथ या समुदाय कुछ भी हो। हर किसी को समान अवसर मिलेगा, ताकि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा के अनुसार खुद को विकसित कर सके और भारत की महान साझा मातृभूमि की सेवा कर सके।”

The post मन की बात में बोले पीएम मोदी, इस बार का “गणतंत्र दिवस” बहुत विशेष appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/19/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-this-time-republic-day-is-very-special/feed/ 0 1097