Republic Day 2025 Raipur police Ground Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/republic-day-2025-raipur-police-ground/ Sat, 25 Jan 2025 10:25:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Republic Day 2025 : रायपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान बंद रहेगी ये सड़क…देखिए रोड मैप https://shaharsatta.com/2025/01/25/republic-day-2025-this-road-will-remain-closed-during-the-main-republic-day-celebrations-in-raipur-see-road-map/ https://shaharsatta.com/2025/01/25/republic-day-2025-this-road-will-remain-closed-during-the-main-republic-day-celebrations-in-raipur-see-road-map/#respond Sat, 25 Jan 2025 10:25:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1221 शहर सत्ता / रायपुर। 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में राज्यपाल रमेन डेका ध्वजारोहण कर परेड की…

The post Republic Day 2025 : रायपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान बंद रहेगी ये सड़क…देखिए रोड मैप appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में राज्यपाल रमेन डेका ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर से आमंत्रित विशिष्ठ नागरिक गण, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में आम दर्शकों की काफी भीड़ होने की संभावना है। इस दौरान परेड (Republic Day 2025) में सम्मिलित होने वाले आगंतुको के वाहनों के लिए निम्नानुसार पार्किग व्यवस्था किया गया है।
01. लाल कार पास धारी वाहन : जिन आमंत्रित अतिथियों को लाल वाहन पास होगी वे अपने वाहन से छत्तीसगढ़ कालेज, कुन्दन पैलेस, पीडब्ल्यूडी कालोनी होकर एम.टी. वर्क्स शॉप गेट होकर वायरलेस आफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित व्हीआईपी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें।
02. हरा पास धारी वाहन : हरा पास धारी वाहनों के लिए सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउण्ड में पार्किंग बनाई गई है। ये वाहन चालक कृपया अपना वाहन सेन्टपॉल स्कूल पार्किंग में पार्क कर पैदल पुलिस लाईन आर.आई गेट से प्रवेश कर दर्शक दीर्घा तक जावेगे।
03. स्कूल बसों का मार्ग एवं पार्किग : परेड ग्राउण्ड मे छात्र/छात्राओं एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें पुलिस लाईन पिछला गेट (धमतरी गेट) में छात्र-छात्राओं को उतारकर परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में बसों को पार्क करेंगे।
04. सिद्वार्थ चौक / पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी वाहन : इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार कार पास नही होगा वे अपने वाहन परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में अपना वाहन पार्क कर पुलिस लाईन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउण्ड में प्रवेश कर दर्शक दिर्घा तक जावेगे।
05. पी.डब्ल्यू.डी. चौंक की ओर से आने वाले बिना पास धारी वाहन : इस मार्ग से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार का कार पास नही है वे अपने वाहन को सेन्टपाल स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क कर आर.आई गेट से पैदल प्रवेश करेंगे।
नोट:- 01. कार्यक्रम के चारों ओर रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का पार्किग प्रतिबंधित रहेगा।
02. मीडिया ओबी वैन पुलिस लाईन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगा एवं हैलीपेड के बगल में पार्किग होगी।
परेड ग्राउण्ड में आने वाले समस्त वाहन धारकों से अनुरोध है कि व्हीआईपी मार्ग को छोड़कर अन्य किसी भी मार्ग से होते हुए निर्धारित पार्किग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर समारोह स्थल पर पहूॅचें।

यातायात-डायवर्सन :

पेन्सनबाड़ा चौक, पीडब्ल्युडी चौक एवं महिला थाना चौक से पुलिस लाईन की ओर केवल परेड में सामिल होने वाले एवं परेड देखने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा। सामान्य यातायात को अन्य मार्ग में डायवर्सन किया जायेगा। अतः इस मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक कार्यक्रम समाप्ति तक अन्य वैकल्पिक मार्गो से होकर आवागमन कर सकेंगे।

परेड ग्राउण्ड अंदर ये वस्तु ले जाना प्रतिबंधित :

Republic Day 2025 की परेड देखने वाले शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा तंबाकु माचिस लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेय अस्त्र, फटाका चाकु, कटार, तलवार, कैंची, ब्लैड्स, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, भड़काउ / संकट पैदा करने वाले संकेत, फुग्गे, गेन्द, लकड़ी की लाठी, हॉकी-स्टीक, प्रचार उत्पाद सामाग्री, लाउड हैलर, हार्न, रेडियो, पालतु जानवर आदी के साथ ना आएं।

The post Republic Day 2025 : रायपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान बंद रहेगी ये सड़क…देखिए रोड मैप appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/25/republic-day-2025-this-road-will-remain-closed-during-the-main-republic-day-celebrations-in-raipur-see-road-map/feed/ 0 1221
Republic Day : फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रायपुर में गिरा घुड़सवार…गंभीर रूप से हुआ घायल https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-during-full-dress-rehearsal-horse-rider-fell-in-raipur-got-seriously-injured/ https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-during-full-dress-rehearsal-horse-rider-fell-in-raipur-got-seriously-injured/#respond Fri, 24 Jan 2025 14:14:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1206 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड के लिए आज सुबह फूल ड्रेस के साथ फाइनल रिहर्सल की गई। इस दौरान एक घुड़सवार…

The post Republic Day : फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रायपुर में गिरा घुड़सवार…गंभीर रूप से हुआ घायल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड के लिए आज सुबह फूल ड्रेस के साथ फाइनल रिहर्सल की गई। इस दौरान एक घुड़सवार अपने घोड़े पर लगाम खो बैठा और गिर पड़ा। बताते है कि पुलिस का ये बेक़ाबू घोड़ा खुद पर सवार जवान के गिरने के बाद भी उसे कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गया। हादसा देख रायपुर पुलिस ग्राउंड में मौजूद पुलिस जवान आला अफसर आनन फ़ानन में जवान की तरफ दौड़े और उसे उठाया।

ये भी देखें : BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा-भूपेश ने कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ का पैसा गांधी परिवार के पास किया इन्वेस्ट

बताते है कि घुड़सवार कांकेर का जवान है, जो यहाँ गणतंत्र दिवस (Republic Day) परेड में शामिल होने के लिए पहुँचा हुआ था। घायल जवान को एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस मामलें में जब घायल जवान से जुडी जानकारी लेने के लिए जब हमने डीएसपी लाइन नीलेश द्विवेदी से सम्पर्क किया तो उन्होंने लाइन से जानकारी लेने की बात कह कर फोन काट दिया।

दअरसल हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) और स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है। जहां गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते राज्यपाल ध्वजारोहण करते है। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस फ़ोर्स, केंद्रीय रिजर्व बल, सीमा सुरक्षा बल, एनसीसी स्काउट गाइड के कैडेट्स भी परेड में शामिल है। इस बार तेलंगाना पुलिस की आर्म्स फोर्स की टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पहुंची है। वहीं परेड के बाद अश्वारोही दल और श्वानदल के करतब विषेश आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही स्कूली छात्रों द्वारा रंगा रंग प्रस्तुति भी दी जाती है।

The post Republic Day : फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रायपुर में गिरा घुड़सवार…गंभीर रूप से हुआ घायल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-during-full-dress-rehearsal-horse-rider-fell-in-raipur-got-seriously-injured/feed/ 0 1206
Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-final-full-dress-rehearsal-for-the-ceremony-took-place-soldiers-marched-in-step/ https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-final-full-dress-rehearsal-for-the-ceremony-took-place-soldiers-marched-in-step/#respond Fri, 24 Jan 2025 08:55:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1190 शहर सत्ता / बिलासपुर। गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में आज सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम…

The post Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / बिलासपुर। गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल पुलिस परेड मैदान में आज सवेरे संपन्न हुआ। सब कुछ ठीक उसी तरह व उसी क्रम से हुआ जैसे कि 26 जनवरी को इस स्थल पर होना है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी और निर्देशन में रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

ये भी देखें : बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक…

जिला स्तरीय समारोह इसी पुलिस परेड मैदान में होगा। राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी Republic Day समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सवेरे 9 बजे से लेकर 11.30 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल में अपर कलेक्टर आर ए कुरूवंशी मुख्य अतिथि की भूमिका में थे। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस बार 8 स्कूलों की टीमों को प्रस्तुति के लिए चयन किया गया है। आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। तेरह टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट कर अनुशासन का परिचय दिया। Republic Day समारोह में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकी भी लोगों को देखने को मिलेगी।

ये भी देखें : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश…

बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा नक्सल हिंसा में शहीद के परिवारों से मुलाकात कर उनके प्रति आदर और श्रद्धा व्यक्त करेंगे। मुख्य समारोह का संचालन हमेशा की तरह व्याख्याता द्वय सौरभ सक्सेना और मुकुल शर्मा करेंगे। अंतिम रिहर्सल को देखने बड़ी संख्या में शहर के नागरिक, छात्र – छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

The post Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों ने मिलाया क़दमताल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/24/republic-day-final-full-dress-rehearsal-for-the-ceremony-took-place-soldiers-marched-in-step/feed/ 0 1190
बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक… https://shaharsatta.com/2025/01/24/father-is-an-mla-how-will-you-stop-me-and-then-the-young-man-left-his-car-and-ran-away/ https://shaharsatta.com/2025/01/24/father-is-an-mla-how-will-you-stop-me-and-then-the-young-man-left-his-car-and-ran-away/#respond Fri, 24 Jan 2025 07:33:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1187 शहर सत्ता / रायपुर। कैसे रोकेगा तू हमको…मेरा बाप विधायक है…जनता है ना…बात कराउँ। ये रुआब तथाकथित एक विधायक के बेटे होने का दवा करने वाले एक युवक का है।…

The post बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। कैसे रोकेगा तू हमको…मेरा बाप विधायक है…जनता है ना…बात कराउँ। ये रुआब तथाकथित एक विधायक के बेटे होने का दवा करने वाले एक युवक का है। जिसे पुलिस ने गश्त के दौरान रॉन्ग साइड से आते हुए रोका था। देर रात बुलेट पर सवार होकर दो लड़के रॉन्ग साइड से बाइक चला कार आ रहे थे, उन्होंने अपनी बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर भी लगा रखा था। जिससे जानबूझकर तेज आवाज निकालते और गाड़ी लहराते हुए चला रहे थे।जिन्हे रोकने पर युवकों में जमकर सियासी रसूख दिखाया।

ये भी देखें : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश…

दिल्ली पुलिस के अनुसार जामिया नगर के एएसआई और एसएचओ अपने स्टाफ के साथ गश्त कर रहे थे। जब वे गश्त के दौरान बाटला हाउस में नफीस रोड पर पहुंचे तो बुलेट पर सवार दो लड़के रॉन्ग साइड आते दिखे। वे बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। इतना ही नहीं वे बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे लाइसेंस तथा आरसी मांगी, लेकिन वे नहीं दिखा पाए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बाइक चला रहे लड़के ने खुद को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया और कहा कि कैसे रोकेगा तू हमको…मेरा बाप विधायक है…जनता है ना…बात कराउँ, चालान कैसे काट सकते हैं। युवक यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और आरोप लगाया कि पुलिस ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह आप विधायक का बेटा है।

लाइसेंस ID मांगी तो घुमाया फ़ोन

जब पुलिस ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उनमें से एक लड़के ने अमानतुल्लाह खान को फोन करके एसएचओ से बात कराई। बाद में लड़के बिना नाम-पता बताए बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। एएसआई उनकी बुलेट को थाने ले आए। पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट-लाइसेंस और आरसी के बाइक चलाने के साथ-साथ गलत तरीके से ड्राइव करने का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी बाइक को संबंधित धाराओं में जब्त कर लिया गया है।

The post बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/24/father-is-an-mla-how-will-you-stop-me-and-then-the-young-man-left-his-car-and-ran-away/feed/ 0 1187
26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक https://shaharsatta.com/2025/01/23/26-january-2025-a-glimpse-of-the-tribal-traditions-of-chhattisgarh-and-the-ramnami-community-will-be-seen-on-rajpath/ https://shaharsatta.com/2025/01/23/26-january-2025-a-glimpse-of-the-tribal-traditions-of-chhattisgarh-and-the-ramnami-community-will-be-seen-on-rajpath/#respond Thu, 23 Jan 2025 08:03:09 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1170 शहर सत्ता / रायपुर। गणतंत्र दिवस (26 January 2025) के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले “भारत पर्व 2025” में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत…

The post 26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। गणतंत्र दिवस (26 January 2025) के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले “भारत पर्व 2025” में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम “स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास” पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है।

ये भी देखें : कलेक्टर-एसपी संग जब नशा मुक्ति केंद्र पहुंची अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा…,चखा खाना….

राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा संबंध है। 26 January 2025 के लिए बनाई गई यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन, रीति-रिवाजों और परंपराओं को दर्शाते हुए राज्य की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत कर रही है।

गणतंत्र दिवस (26 January 2025) पर प्रदर्शित होने वाली इस झांकी के आगे के हिस्से में निराकार राम की उपासना करने वाले रामनामी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती स्त्री और पुरुष को दिखाया गया है। इनके शरीर एवं कपड़ों पर ‘राम-राम’ शब्द अंकित है। इन्हें रामचरितमानस का पाठ करते हुए दिखाया गया है। इसके पास घुंघरुओं का प्रदर्शन किया गया है, जो भजन के लिए उपयोग होते हैं।

बीच के हिस्से में आदिवासी संस्कृति के पहनावे, आभूषण, कलाकृतियां और कला परंपराएं दर्शाई गई हैं। इस भाग में तुरही वाद्य यंत्र और सल्फी वृक्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो बस्तर के लोकजीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। झांकी के पीछे मयूर का अंकन किया गया है, जो कि लोक जीवन के सौंदर्य और जीवंतता का प्रतीक है। झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और प्रकृति से जुड़ी आध्यात्मिकता को गहराई से उजागर किया गया है।

The post 26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/23/26-january-2025-a-glimpse-of-the-tribal-traditions-of-chhattisgarh-and-the-ramnami-community-will-be-seen-on-rajpath/feed/ 0 1170
Republic Day 2025 : रायपुर में राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव सरगुजा में करेंगे ध्वजारोहण https://shaharsatta.com/2025/01/22/republic-day-2025-governor-in-raipur-and-cm-vishnudev-will-hoist-the-flag-in-surguja/ https://shaharsatta.com/2025/01/22/republic-day-2025-governor-in-raipur-and-cm-vishnudev-will-hoist-the-flag-in-surguja/#respond Wed, 22 Jan 2025 07:24:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1161 शहर सत्ता / रायपुर। जनवरी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।…

The post Republic Day 2025 : रायपुर में राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव सरगुजा में करेंगे ध्वजारोहण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। जनवरी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के अवसर पर राजधानी रायपुर में मुख्य समारोह में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

ये भी देखें : National Voters Day : शनिवार को अवकाश वाले कार्यालयों में 24 को दिलाई जाएगी शपथ

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा, मंत्री लखन लाल देवांगन जशपुर, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मंत्री ओ.पी. चौधरी बिलासपुर, मंत्री टंक राम वर्मा राजनांदगांव एवं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

ये भी देखें : Kawasi Lakhma Video : 4 फरवरी तक रिमांड में कवासी लखमा, बोले-मेरे घर में फूटी कौड़ी नहीं मिली…

इसी तरह गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) में सांसद बृजमोहन अग्रवाल धमतरी, सांसद विजय बघेल कबीरधाम, सांसद संतोष पांडेय गरियाबंद, सांसद चिंतामणि महाराज कोरिया, सांसद रूपकुमारी चौधरी बलौदाबाजार, सांसद राधेश्याम राठिया जांजगीर-चांपा, सांसद कमलेश जांगड़े खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सांसद महेश कश्यप कांकेर, सांसद भोजराज नाग सुकमा, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह कोंडागांव, विधायक लता उसेंडी नारायणपुर, विधायक गुरू खुशवंत साहेब बेमेतरा, विधायक गोमती साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सारंगढ़-बिलाईगढ़, विधायक ललित चंद्राकर बालोद, विधायक पुन्नूलाल मोहले सक्ती, विधायक अमर अग्रवाल मुंगेली, विधायक अजय चंद्राकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और विधायक किरण देव बीजापुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

The post Republic Day 2025 : रायपुर में राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव सरगुजा में करेंगे ध्वजारोहण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/22/republic-day-2025-governor-in-raipur-and-cm-vishnudev-will-hoist-the-flag-in-surguja/feed/ 0 1161