raipur press club raipur Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/raipur-press-club-raipur/ Sun, 24 May 2026 17:50:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Chhattisgarh Press Club, Raipur : पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे गौरव मार्तंड उत्सव की तैयारियां तेज https://shaharsatta.com/2026/05/24/chhattisgarh-press-club-raipur-preparations-in-full-swing-to-celebrate-200-years-of-journalism-gaurav-martand-utsav/ https://shaharsatta.com/2026/05/24/chhattisgarh-press-club-raipur-preparations-in-full-swing-to-celebrate-200-years-of-journalism-gaurav-martand-utsav/#respond Sun, 24 May 2026 17:46:10 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4496 रायपुर प्रेस क्लब की विस्तारित कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक सम्पन्न, पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव के संरक्षक मंडल एवं सलाहकार समिति की बैठक में उत्सव की तैयारियां तेज शहर…

The post Chhattisgarh Press Club, Raipur : पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे गौरव मार्तंड उत्सव की तैयारियां तेज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर प्रेस क्लब की विस्तारित कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक सम्पन्न, पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव के संरक्षक मंडल एवं सलाहकार समिति की बैठक में उत्सव की तैयारियां तेज

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Press Club, Raipur ) हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा 30 मई को आयोजित किए जा रहे “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियों को लेकर आज प्रेस क्लब परिसर में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने सबसे पहले प्रेस क्लब कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक ली। बैठक में कार्यकारिणी के नव नियुक्त सात सदस्यों के साथ विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के विशेष आमंत्रित संयोजक तथा सलाहकार सदस्य के रूप में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव भी उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी की बैठक के पश्चात “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” के सफल आयोजन हेतु गठित विभिन्न समितियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के सदस्यों ने विभिन्न समितियों के संयोजकों के साथ आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम के स्वरूप तथा आयोजन की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह विशेष उत्सव दिनभर चार सत्रों में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का प्रथम सत्र शुभारंभ सत्र होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। द्वितीय सत्र हिंदी प्रिंट मीडिया की 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा एवं उसकी भूमिका पर केंद्रित रहेगा। तृतीय सत्र इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं न्यू मीडिया की संभावनाओं और चुनौतियों पर आधारित होगा, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ एवं विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे। इसके अतिरिक्त रायपुर प्रेस क्लब द्वारा इस अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पत्रकार साथियों की प्रस्तुतियों के साथ संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित कार्यकारिणी एवं विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों, मीडिया संस्थानों एवं नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

उत्सव के बाद होंगे क्लब हितार्थ कई पेंडिंग फैसले

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी एवं महासचिव गौरव शर्मा और कार्यकारिणी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के पश्चात् राजधानी रायपुर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित मतदाता सूचि अपडेट करने, नई मेंबरशिप और पूरवर्ती कार्यकाल के पेंडिंग मामलों के निराकरण का आश्वासन दिया है। प्रेस क्लब रायपुर के आय-व्यय संबंधी कार्यों पर अपनी पैनी नजर रखने वाले कोषाध्यक्ष दिनेश यदु ने भी भरोसा दिलाया है कि समय पर चुनाव, नए मतदाताओं की सदस्यता और वर्ष 2017 के बाद अपडेट नहीं की गई मतदाता सूचि को एक वर्षीय कार्यकाल के भीतर ही निराकृत करने का प्रयास किया जायेगा।

वर्ष 2017 के बाद से नहीं हुई है अब तक लिस्ट अपडेट

तात्कालीन अध्यक्ष केके. शर्मा के कार्यकाल वर्ष 2017 के बाद से ही रायपुर प्रेस क्लब की वोटर लिस्ट अपडेट नहीं की गई है। पूर्व अध्यक्ष दामू अम्बेडारे 5 वर्षों तक रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रहे और इन्हें हराकर अध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल ठाकुर ने 19 महीने सफलता पूर्वक कार्य किया। इन्हीं के कार्यकाल में मतदाता सूचि में गलत कांट-छाट करने, असंवैधानिक तरीके से नए मतदाता जोड़ने और सदस्य्ता शुल्क 1000 रूपये से लेकर 500 रूपये के हिसाब को लेकर हिसाब-किताब लेना नई कार्यकारिणी के लिए बड़ी चुनौती है। देखा जाये तो 2017 के पूर्ववर्ती कार्यकाल और 2017 के पश्चात् निर्वाचित कार्यकालों ने निर्धारि एक वर्ष में क्लब का चुनाव नहीं करवा पाया है। फ़िलहाल वर्तमान प्रेस क्लब कार्यकारिणी तकरीबन साढ़े चार माह में कई ऐतिहासिक आयोजन की सूत्रधार रही है। लेकिन रायपुर प्रेस क्लब के हितार्थ आवश्यक कार्यों को करना बाकि है।

The post Chhattisgarh Press Club, Raipur : पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे गौरव मार्तंड उत्सव की तैयारियां तेज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/05/24/chhattisgarh-press-club-raipur-preparations-in-full-swing-to-celebrate-200-years-of-journalism-gaurav-martand-utsav/feed/ 0 4496