Raipur Police Commissionerate Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/raipur-police-commissionerate/ Sat, 28 Feb 2026 05:20:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/#respond Sat, 28 Feb 2026 05:20:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4054 रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26…

The post Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action After The Video Went Viral )तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी की रात नशे में धुत दो कैटरर्स गुटों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस तब एक्शन में आई जब पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक योगेश साहू समेत सभी आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। 26 फरवरी की रात को सभी आरोपी शराब के नशे में थे। इस दौरान काम की बातों को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने लिया संज्ञान, ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। गिरफ्तार आरोपियों योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा बताया जा रहा है। अराजकता फैलाने वाले और शांति भंग करने वाले ऐसे आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

The post Police Action After The Video Went Viral : रात नशे में धुत कैटरर्स आपस में भिड़े, विधायक कॉलोनी के पास बवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/police-action-after-the-video-went-viral-drunken-caterers-clashed-with-each-other-at-night-creating-a-ruckus-near-the-mla-colony/feed/ 0 4054
Raipur Police Commissioner’s order : राजधानी के इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित https://shaharsatta.com/2026/02/25/raipur-police-commissioners-order-rallies-processions-and-sit-ins-banned-on-these-routes-of-the-capital/ https://shaharsatta.com/2026/02/25/raipur-police-commissioners-order-rallies-processions-and-sit-ins-banned-on-these-routes-of-the-capital/#respond Wed, 25 Feb 2026 17:38:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4036 मालवीय रोड, सदर, एमजी रोड, शारदा चौक से शास्त्री चौक तक रैली-जुलूस बैन शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissioner’s order)रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 25 फरवरी 2026 को जारी आदेश…

The post Raipur Police Commissioner’s order : राजधानी के इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मालवीय रोड, सदर, एमजी रोड, शारदा चौक से शास्त्री चौक तक रैली-जुलूस बैन

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissioner’s order)रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 25 फरवरी 2026 को जारी आदेश में इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित किया है। जिसमें कहा गया कि, पुलिस उपायुक्त मध्य की तरफ से प्रतिवेदन पर यह निर्णय लिया गया। पुलिस कमिश्नर ने जी.ई. रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक, एम.जी. रोड पर गुरुनानक चौक से शारदा चौक तक बैन लगाया है। इन मार्गों पर किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, शोभायात्रा या धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

प्रतिवेदन में Raipur Police Commissioner’s order रायपुर के अति व्यस्त मार्गों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यातायात बाधित होने और लोगों को होने वाली असुविधा की बात कही गई थी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लागू करने की अनुशंसा की गई थी। इस आदेश के मुताबिक, यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तिथि से आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शहर के व्यस्त मार्गों पर रैली, जुलूस, शोभायात्रा, धरना और प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

इस फरमान पर कुछ सामाजिक संगठनों में असंतोष

Raipur Police Commissioner’s order इस आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने कहा कि, यह आदेश सिंधी समाज के चेट्रीचंड्र त्यौहार के एक महीने पहले जारी किया गया है। समाज शहर में बड़ा आयोजन करता है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। शहर के मुख्य चौक चौराहों में शोभायात्रा के प्रतिबंध लगने से समाज के लोगों में बड़ी नाराजगी है।

The post Raipur Police Commissioner’s order : राजधानी के इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/25/raipur-police-commissioners-order-rallies-processions-and-sit-ins-banned-on-these-routes-of-the-capital/feed/ 0 4036
Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे….मोहब्बत पर भगवा गमछों खाखी वर्दी का ख़ौफ़ https://shaharsatta.com/2026/02/15/valentines-day-valentines-day-fear-of-saffron-scarves-and-khaki-uniforms-on-love/ https://shaharsatta.com/2026/02/15/valentines-day-valentines-day-fear-of-saffron-scarves-and-khaki-uniforms-on-love/#respond Sun, 15 Feb 2026 06:15:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3959 भगवा गमछा देखकर पुलिस जोड़ों को गार्डन से भगाना और प्रेमी जोड़े भागने हुए मजबूर, पुलिस की सख्ती से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई शहर सत्ता/रायपुर। Valentine’s Day वेलेंटाइन डे…

The post Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे….मोहब्बत पर भगवा गमछों खाखी वर्दी का ख़ौफ़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भगवा गमछा देखकर पुलिस जोड़ों को गार्डन से भगाना और प्रेमी जोड़े भागने हुए मजबूर, पुलिस की सख्ती से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

शहर सत्ता/रायपुर। Valentine’s Day वेलेंटाइन डे पर रायपुर पुलिस आयुक्त अंतर्गत तीनों पुलिस जोनों में अग्रिम और अतिरिक्त सावधानियां बरती गई थीं। नतीजतन वैलेंटाइन डे पर किसी भी तरह की कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं आई। वजह साफ़ थी कि गार्डन से प्रेमी जोड़ों ने दूरी बनाये राखी थी। कुछ मजबूर जोड़े जरूर बाग़-बगीचों में आये लेकिन भगवा गमछा वालों को देखकर ही चलते बनें। पुलिस भी पूर्वसावचेत रही और किसी भी भगवा गमछे वालों को देखकर गार्डन खली करवाते दिखी।

इन शार्ट यह कहा जा सकता है कि Valentine’s Day राजधानी रायपुर में गमछे वालों का खौफ और पुलिस आयुक्त प्रणाली की सुरक्षा की वजह से वैलेंटाइन डे में पहली बार प्यार भी एहतियात बरतता दिखा। शहर और बाहरी इलाकों में होटल, रेस्टोरेंट में जरूर समर्पित प्यार परवान चढ़ा और वे बेख़ौफ़ अपने वैलेंटाइन के साथ सुकून के पल बिताये।

रायपुर के मॉल में भी प्यार का इस्तक़बाल नहीं

एक वक्त था जब राजधानी रायपुर के मॉल और रेस्टोरेंट्स वैलेंटाइन डे के लिए खास तैयारी करते थे। लेकिन इस बार इन जगहों पर किसी तरह का इंतजाम या मोहब्बत करने वाले जोड़ों को लिए कोई इंतेज़ाम नहीं किये थे। कुछ ने भगवा गमछों वालो के खौफ में और संभावित अनहोनी के मद्देनजर।

खाखी को देखकर भी कपल्स गार्डन नहीं गए

पार्क और मॉल के बहार और अंदर खाखी वर्दी वालों को मुस्तैद देखकर भी कपल्स किसी अप्रिय व्यवहार से बचने के लिए इन जगहों से दूरी बनाये रखे। जिन जोड़ों को उम्मीद थी कि अपने वैलेंटाइन संग पार्क में कुछ इज़हारे इश्क करेंगे वो भी सहम कर अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जूटा पाए।

‘किस डे’ पर छात्रों के दो गुटों में हाथापाई हुई

राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में दो किशोरों के झुंड आपस में भिड़ गए। खबर के मुताबिक Valentine’s Day ‘किस डे’ में बीरगांव में एक ट्यूशन क्लास के पास छात्रों के दो गुटों में मेरी-तेरी वाली बात पर पहले गरमा गर्म बहस हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुँच गया। हालांकि घटना शुक्रवार की है लेकिन समाचार लिखे जाने दोनों गुटों में से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

The post Valentine’s Day : वैलेंटाइन डे….मोहब्बत पर भगवा गमछों खाखी वर्दी का ख़ौफ़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/15/valentines-day-valentines-day-fear-of-saffron-scarves-and-khaki-uniforms-on-love/feed/ 0 3959
Raipur Police Commissionerate : चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथी गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2026/02/08/raipur-police-commissionerate-zero-tolerance-on-stabbing-incidents-main-accused-and-accomplice-arrested-within-12-hours/ https://shaharsatta.com/2026/02/08/raipur-police-commissionerate-zero-tolerance-on-stabbing-incidents-main-accused-and-accomplice-arrested-within-12-hours/#respond Sun, 08 Feb 2026 08:49:20 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3944 भागने-छिपाने वालों पर भी समान कार्यवाही, अपराधियों के संरक्षण पर सीधा प्रहार, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर साइकिल और भागने में इस्तमाल किए गए सभी वाहनों सहित 4 मोटर साइकिल…

The post Raipur Police Commissionerate : चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भागने-छिपाने वालों पर भी समान कार्यवाही, अपराधियों के संरक्षण पर सीधा प्रहार, घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर साइकिल और भागने में इस्तमाल किए गए सभी वाहनों सहित 4 मोटर साइकिल भी की गई जप्त

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Police Commissionerate थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर क्षेत्र अंतर्गत फव्हारा चौक के पास घटित चाकू से जानलेवा हमले के प्रकरण में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस का परिचय देते हुए 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल जोन की टीम ने अपराधियों को सख्त संदेश देते हुए कार्यवाही की है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा तत्काल, सख्त एवं उदाहरणात्मक कार्यवाही। फव्हारा  चौक के पास घटित चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य ...

प्रकरण में आरोपी हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा निवासी राजातालाब, रायपुर द्वारा आपसी छींटाकशी से क्षुब्ध होकर सार्वजनिक स्थान पर बटन चाकू से पीड़ित पर हमला किया गया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं तथा अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति उत्पन्न हुई। घटना की गंभीरता एवं हथियार के खुले प्रयोग को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 296, 118(1), 109(1), 249, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना के पश्चात आरोपी अपने विरुद्ध अपराध दर्ज होने की संभावना पर से ही रायपुर छोड़कर फरार हो गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी जल्द ही अन्य राज्य की ओर भागने की तैयारी में था। इससे पहले ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर प्रभारी सचिन सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश सिंह सोरी तथा उनकी टीम द्वारा सूचना तंत्र एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संयुक्त कार्यवाही की गई और महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी सेंट्रल जोन का अपराधियों को सख्त संदेश

रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में चाकूबाजी, हथियारों का प्रदर्शन, हिंसा तथा अपराधियों को संरक्षण देने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराध करने वाले, फरार होने में मदद करने वाले अथवा आश्रय देने वाले सभी के विरुद्ध कानून की पूरी ताकत से सख्त कार्रवाई की जाएगी। रायपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी
१. हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा पिता मोहम्मद निजबुल हक उर्फ मोहम्मद निजाम उम्र 34 वर्ष निवासी बाबा किराना स्टार्स के पास नई बस्ती राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर जिला रायपुर।
२. मोहम्मद अदनान पिता कमर एजाज खान उम्र 22 वर्ष निवासी कुकर बिरयानी के बाजू बैजनाथ पारा थाना कोतवाली जिला रायपुर।
३. सागर नगरारे पिता राजू नगरारे उम्र 39 वर्ष निवासी शिव मंदिर के सामने चंदनडीह थाना आमानाका जिला रायपुर।
४. उबैद रजा उर्फ

The post Raipur Police Commissionerate : चाकूबाजी पर जीरो टॉलरेंस 12 घंटे में मुख्य आरोपी और साथी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/08/raipur-police-commissionerate-zero-tolerance-on-stabbing-incidents-main-accused-and-accomplice-arrested-within-12-hours/feed/ 0 3944