Raipur Police Commissioner Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/raipur-police-commissioner/ Sun, 25 Oct 2026 04:07:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Raipur Police Commissioner : ट्रैफिक के साथ क्राइम रोकने वाले यातायात पुलिस के 13 सम्मानित https://shaharsatta.com/2026/10/25/raipur-police-commissioner-13-traffic-police-personnel-honored-for-curbing-crime-alongside-managing-traffic/ https://shaharsatta.com/2026/10/25/raipur-police-commissioner-13-traffic-police-personnel-honored-for-curbing-crime-alongside-managing-traffic/#respond Sun, 25 Oct 2026 04:07:09 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6757 रायपुर में ट्रैफिक पुलिस के 13 जवानों की सतर्कता से गांजा तस्करी, वाहन चोरी और पॉकेटमारी समेत 6 मामलों में अपराधियों पर कार्रवाई हुई शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissioner)रायपुर में…

The post Raipur Police Commissioner : ट्रैफिक के साथ क्राइम रोकने वाले यातायात पुलिस के 13 सम्मानित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर में ट्रैफिक पुलिस के 13 जवानों की सतर्कता से गांजा तस्करी, वाहन चोरी और पॉकेटमारी समेत 6 मामलों में अपराधियों पर कार्रवाई हुई

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissioner)रायपुर में ट्रैफिक संभालने के साथ अपराधियों को पकड़ने में मदद करने वाले यातायात पुलिस के 13 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सम्मानित किया। इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार भी दिया गया। पिछले एक सप्ताह में जवानों की सतर्कता से गांजा तस्करी, वाहन चोरी और पॉकेटमारी समेत 6 मामलों में कार्रवाई हुई।

28 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

15 अक्टूबर को यातायात थाना पचपेड़ी नाका में पदस्थ आरक्षक दबीर खान को इस्कॉन मंदिर के पास बैग लेकर संदिग्ध हालत में खड़े एक महिला और पुरुष की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो उनके तीन बैग से करीब 28 किलो गांजा मिला। दोनों को आमानाका थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

चेकिंग में मिली चोरी की बाइक

15 अक्टूबर को तेलीबांधा इलाके में चेकिंग के दौरान आरक्षक नंदन झा और संजय पांडेय ने संदिग्ध चालक को रोकने की कोशिश की। चालक बाइक छोड़कर भाग गया। रिकॉर्ड की जांच में बाइक डोंगरगांव से चोरी की निकली। इस मामले में 11 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज हुई थी। बाइक तेलीबांधा थाना पुलिस को सौंप दी गई।

ई-रिक्शा चुराकर भाग रहे दो आरोपी पकड़े

18 अक्टूबर की रात करीब 10:20 बजे रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास एक व्यक्ति ने ई-रिक्शा चोरी होने की सूचना दी। यातायात पुलिस के आरक्षक डी. सीमांचल, सैनिक अशोक शर्मा और नव आरक्षक अंकित मिंज ने तुरंत घेराबंदी की। संजय गांधी चौक के पास चोरी का ई-रिक्शा ले जा रहे दो आरोपियों अमर कुमार बेहरा और अजय टांडी को पकड़ लिया। दोनों टिकरापारा के रहने वाले हैं। आरोपियों और ई-रिक्शा को आगे की कार्रवाई के लिए गंज थाना पुलिस को सौंपा गया।

दशहरा मेले में मोबाइल-नकदी चुराते पकड़ा

20 अक्टूबर को रावणभांठा दशहरा मैदान में बस स्टैंड गेट नंबर-1 के पास क्यूआरटी-4 में तैनात प्रधान आरक्षक कृपा शंकर सरोज और आरक्षक विशाल सोरी को लोगों ने चोरी की सूचना दी। जवानों ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल और नकदी चुराने के आरोप में एक पॉकेटमार को मौके पर पकड़ लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए टिकरापारा थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सौंपा गया।

The post Raipur Police Commissioner : ट्रैफिक के साथ क्राइम रोकने वाले यातायात पुलिस के 13 सम्मानित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/10/25/raipur-police-commissioner-13-traffic-police-personnel-honored-for-curbing-crime-alongside-managing-traffic/feed/ 0 6757