Posting of 64 Assistant Conservators of Forests Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/posting-of-64-assistant-conservators-of-forests/ Wed, 02 Sep 2026 15:38:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट… https://shaharsatta.com/2026/09/02/chhattisgarh-forest-view-the-list/ https://shaharsatta.com/2026/09/02/chhattisgarh-forest-view-the-list/#respond Wed, 02 Sep 2026 15:38:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5843 छत्तीसगढ़ में 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में अधीक्षक की मिली जिम्मेदारी शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Forest & Climate Change…

The post Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छत्तीसगढ़ में 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में अधीक्षक की मिली जिम्मेदारी

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Forest & Climate Change Department)छत्तीसगढ़ वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इसके तहत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटाकर अलग-अलग वनमंडलों, जिला यूनियनों, टाइगर रिजर्व, वन अनुसंधान संस्थान, वन मुख्यालय और अन्य कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादले में कई अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है, जबकि कुछ को जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, वनमंडलों में संलग्नाधिकारी, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके प्रभार में फेरबदल

– राम कुमार सिदार को गौरेला उप वनमंडलाधिकारी के पद से हटाकर कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है।

– विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उदयपुर से बस्तर उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। अमिता गुप्ता को सारंगढ़ से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

– मनोज कुमार विश्वकर्मा को धमतरी से बिरगुड़ी उप वनमंडलाधिकारी, मोना महेश्वरी को खैरागढ़ से वृत्त कार्यालय दुर्ग में संलग्नाधिकारी और जसवीर सिंह मरावी को कोरर से कांकेर उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

– कुमार सिंह कंवर को पत्थलगांव से बैकुंठपुर, एम.एल. सिदार को लैलूंगा से जिला यूनियन रायगढ़ में उप प्रबंध संचालक और शिवशंकर नाविक को बित्गुड़ी से धमतरी उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

– अवधेश सिंह को मनेन्द्रगढ़ से जिला यूनियन सूरजपुर में उप प्रबंध संचालक, मनोज कुमार साह को ओड़गी से सरगुजा वनमंडल में संलग्नाधिकारी और विष्णुनाथ नाग को गीदम से सुकमा वनमंडल में संलग्नाधिकारी बनाया गया है।

– ए.एल. खुंटे को गंडई से नारायणपुर वनमंडल में संलग्नाधिकारी और सुनील कुमार बच्चन को कवर्धा परियोजना मंडल से पेण्ड्रा उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

The post Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/09/02/chhattisgarh-forest-view-the-list/feed/ 0 5843