porn film Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/porn-film/ Mon, 23 Dec 2024 13:35:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में porn film की फेमस actor के नाम से ले रहा था महतारी वंदन का पैसा https://shaharsatta.com/2024/12/23/chhattisgarh-breaking-in-chhattisgarh-mahtari-was-taking-money-from-vandan-in-the-name-of-a-famous-porn-film-actor/ https://shaharsatta.com/2024/12/23/chhattisgarh-breaking-in-chhattisgarh-mahtari-was-taking-money-from-vandan-in-the-name-of-a-famous-porn-film-actor/#respond Mon, 23 Dec 2024 13:25:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=351 सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का पैसा आहरण करने वाले वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार   शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार पोर्न फिल्म की फेमस एक्टर सनी लियोन…

The post Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में porn film की फेमस actor के नाम से ले रहा था महतारी वंदन का पैसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का पैसा आहरण करने वाले वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार

 

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार पोर्न फिल्म की फेमस एक्टर सनी लियोन के नाम से महतारी वंदन का पैसा डकारने का मामला सामने आया है। इस मामले में महतारी वंदन की राशि का आहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके बैंक अकाउंट को सीज कर दिया गया है।

 

 

बीते दिनों छत्तीसगढ़ शासन की महतारी योजना के नाम से फर्जी तरीके से पैसे आहरण करने की शिकायत मिली जिसमें पैसे आहरण करने वाले का नाम सनी लियोनी बताया गया था। यह नाम चर्चा में आने के बाद विभाग में फर्जीवाड़ा होने की आशंका हुई। इसी के चलते मामले की जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर जांच में पाया गया कि महतारी वंदन का पैसा आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी के खाते में जा रहा है। इसके बाद आरोपी के बैंक खाता सीज कर आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी को गिरफृतार कर लिया गया।

 

अधिकारी ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक निलंबित

प्राथमिक जांच के अनुसार इस फर्जीवाड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं दस्तावेजों की जांच में लापरवाही बरतने वाले परियोजना अधिकारी ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक प्रभा नेताम को निलंबित किया गया। इसके अलावा तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 

खाते को होल्ड करवा दिया गया

बस्तर कलेक्टर हरीश एस. ने बताया था कि, सुबह इसकी जानकारी मिली है। तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया गया है। तालुर के एक युवक ने यह पूरा स्कैम किया है। उसकी पहचान कर ली गई है। इस मामले के संबंध में FIR दर्ज करवा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि, जितने भी पैसे उस खाते में डले हैं उसे एक दिन के अंदर ही रिकवर करवा लिया जाएगा। तालुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी जांच की जाएगी। इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

The post Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में porn film की फेमस actor के नाम से ले रहा था महतारी वंदन का पैसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/23/chhattisgarh-breaking-in-chhattisgarh-mahtari-was-taking-money-from-vandan-in-the-name-of-a-famous-porn-film-actor/feed/ 0 351