pmnarendramodi Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/pmnarendramodi/ Sun, 06 Jul 2025 07:01:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Special On 6th July Birth Anniversary : डॉ. मुखर्जी ने दिया; एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा https://shaharsatta.com/2025/07/06/special-on-6th-july-birth-anniversary-dr-mukherjee-gave-the-slogan-of-one-flag-one-constitution-and-one-prime-minister/ https://shaharsatta.com/2025/07/06/special-on-6th-july-birth-anniversary-dr-mukherjee-gave-the-slogan-of-one-flag-one-constitution-and-one-prime-minister/#respond Sun, 06 Jul 2025 07:01:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2809 0 देश की अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया आजीवन संघर्ष संस्मरण: छगन लोन्हारे, उप संचालक (Special On 6th July Birth Anniversary)लम्हों ने खता की और सदियों…

The post Special On 6th July Birth Anniversary : डॉ. मुखर्जी ने दिया; एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 देश की अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया आजीवन संघर्ष

संस्मरण: छगन लोन्हारे, उप संचालक

(Special On 6th July Birth Anniversary)लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई ऐसे में बरबस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण हो जाता है जिन्होंने कश्मीर को भारत का अखंड अंग बनाने की पुरजोर वकालत की थी और उसके लिए अपने प्राणों का शेख अब्दुला की जेल में उत्सर्ग कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद का बलिदान आज इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। जम्मू-कश्मीर जो भारत का मुकुट और दुनिया की जन्नत रही है आज उग्रवाद आतंकवाद के कारण लहुलुहान है। डॉ. मुखर्जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह कल्पना की थी कि विभाजन की पीड़ा नासूर बनेगी फिर तुष्टिकरण की नीति का अंत नहीं होगा। एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया। भारत के दूसरे राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे। यह जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होता था। जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 और 35ए द्वारा दिए गए विशेष दर्जे को हटाने के लिए भारतीय संसद ने 5 अगस्त, 2019 को मंजूरी दी।

राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पी डॉ. मुखर्जी की अनन्य राष्ट्र भक्ति की गौरव गाथा ऐतिहासिक है। उनकी जिद के कारण पाकिस्तान के रूप में संपूर्ण पंजाब और बंगाल तश्तरी में भेंट नहीं किया जा सका। लेकिन जम्मू कश्मीर को दोहरे मापदण्डों में लाकर भारत और उसके मुकुट प्रदेश को लहुलुहान होने को छोड़ दिया नतीजा आज हमारे सामने है। वे जीवन पर्यन्त जम्मू कश्मीर भारत विलय और अखंडता के लिए संघर्ष करते रहे। भारत के मुकुट प्रदेश जम्मू कश्मीर के मर्म को डॉ. मुखर्जी ने देश की आजादी के दौरान ही समझ लिया था। राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई सन 1901 को कलकत्ता के आशुतोष मुखर्जी के यहां हुआ था। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शुरू से ही अनुच्छेद 370 का विरोध किया। उन्होंने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने कहा था कि इससे भारत छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट रहा है। मुखर्जी ने इस कानून के खिलाफ भूख हड़ताल की थी। वो जब इसके खिलाफ आन्दोलन करने के लिए जम्मू-कश्मीर गए तो उन्हें वहां घुसने नहीं दिया गया। वे गिरफ्तार कर लिए गए थे। 23 जून 1953 को हिरासत के दौरान ही उनकी रहस्यमय ढंग से मृत्यु हो गई।

डॉ. श्यामा प्रसाद में बचपन से ही निडरता आज्ञापालन शिक्षण के प्रति गहन रूचि और विलक्षण स्मरण शक्ति देखी जा सकती थी। कई बार अपने स्कूल के गरीब विद्यार्थियों को वे अपनी पुस्तक दे देते थे यह कहकर मुझे सब पाठ याद है। उनका शांत शालीन स्वभाव और कक्षा में प्रथम आने के कारण सभी शिक्षक उन्हें चाहते थे। भवानीपुर इंस्टीट्यूट में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की और सन 1917 में प्रथम श्रेणी में मेट्रिक पास हुए। प्रेसीडेंसी कॉलेज में प्रवेश लेकर सेन 1921 में बी ए की पदवी प्राप्त की।

बांग्ला में मास्टर डिग्री तो इंग्लैण्ड से बैरिस्टरी

उन्होंने वर्ष 1923 में बांग्ला में एम ए की उपाधि ली और फिर लॉ की भी डिग्री हासिल की। वर्ष 1926 में वे इंग्लैण्ड से बैरिस्टर होकर स्वदेश लौटे। उनकी विद्वता के लिए इतना कहना पर्याप्त होगा कि वे 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्व विद्यालय के उप कुलपति पद से सम्मानित किए गए। डॉ. मुखर्जी सन 1942 में बंगाल प्रांत के हक मंत्रीमंडल से इस्तीफा देकर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में कूद पड़े। ब्रिटिश सरकार ने जब भारत के विभाजन पर प्रस्ताव किया और कांग्रेस ने लीग के उग्रवादी तेवरों के सामने घुटने टेक कर बंगाल और पंजाब प्रदेश पाकिस्तान के रूप में भेंट करने में रजामंदी दिखाई तो डॉ. मुखर्जी ने इसका प्रबल विरोध किया। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनुरोध पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजाद भारत के पहले केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री बनने सहमत हो गए। उन्होंने भारी उद्योग मंत्रालय संभाला और चिंतरंजन लोकोमोटिव के निर्माण की आधार शिला रखी लेकिन सरदार पटेल के अवसान के पूर्व तत्कालीन सरकार की तुष्टिकरण नीतियों के कारण मतभेद गहरा हो गया और उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रवादी प्रखर चिंतन की नई दिशा को सार्थक दिशा दी। डॉ. मुखर्जी के उस भाषण पर गौर किए जाने की आवश्यकता है जो उन्होंने 26 जून सन 1952 को संसद में दिया था उन्होंने कहा था जब भारत आजाद है और जम्मू कश्मीर का उसमें संवैधानिक विलय हो चुका है तो जम्मू कश्मीर के जनमानस को वही अधिकार क्यों नहीं जो सारे भारत के नागरिक को दिए गए हैं। एक निशान एक संविधान और एक प्रधानमंत्री का नारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया।

कह चुके थे धारा 370 क्षेत्रीय अखंडता में बाधक

उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर के लिए विशेष धारा 370 स्थायी रूप से नहीं रह सकती है क्योंकि स्थायी होने पर वह क्षेत्रीय अखंडता में बाधक होगी परंतु डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शिता लोगों को रास नहीं आयी। डॉ. मुखर्जी मई 1953 को जम्मू कश्मीर में दोहरी राजनैतिक व्यवस्था संवैधानिक विसंगति को दूर करने निकल पड़े। तब जम्मू कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट लेना अनिवार्य था। जनसंघ और उसके संस्थापक डॉ. मुखर्जी को यह बर्दाश्त नहीं था। डॉ. मुखर्जी की बिना परमिट जम्मू कश्मीर यात्रा को समझने तत्कालीन विसंगतियां समझी जा सकती है।

ऐसे हुई थी गिरफ़्तारी

जम्मू कश्मीर में प्रजा परिषद के आंदोलन को गति देने और दोहरी व्यवस्था समाप्त करने की खातिर डॉ मुखर्जी ने अपनी यात्रा को दृढ़तापूर्वक जारी रखा उन्हें पंजाब सीमा पर गिरफ्तार नहीं किया गया। जम्मू जाने दिया गया और माधोपुर पर रावी नदी का पुल पार करते ही डॉ. मुखर्जी को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर श्रीनगर में निरुद्ध कर लिया। यदि उन्हें पंजाब सीमा पर बंदी बनाया जाता हो उन्हें मुक्त कराने के लिए जनता द्वारा आवाज उठायी जा सकती थी दोहरी शासन व्यवस्था के कारण जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया। राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ किया गया यह सलूक एक अनकही दुखद कहानी है। इस षड़यंत्र में ही डॉ. श्यामा प्रसाद का प्राणांत श्रीनगर जेल में हो गया। आगरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और जनरल परवेज मुशर्रफ के बीच हुई वार्ताओं में दोनों देशों के बीच अमन चैन एवं सहयोग बढ़ाने के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भी रहा है। ऐसे में बरबस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण हो जाता है जिन्होंने जम्मू कश्मीर के इस मर्म को पहले ही समझ लिया था और जीवन पर्यन्त जम्मू कश्मीर का भारत विलय एवं अखंडता के लिए संघर्ष किया। डॉ. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर की धरती पर जिस तरह अंतिम सांस ली वह उनकी अनन्य राष्ट्रभक्ति की गौरवगाथा का इतिहास बन चुकी है। डॉ. मुखर्जी का अवदान ऐतिहासिक है उन्होंने जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए जो संघर्ष किया। उसकी देन है कि हम अपने समग्र भूगोल को संजोए हुए हैं।

The post Special On 6th July Birth Anniversary : डॉ. मुखर्जी ने दिया; एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/06/special-on-6th-july-birth-anniversary-dr-mukherjee-gave-the-slogan-of-one-flag-one-constitution-and-one-prime-minister/feed/ 0 2809
Chhattisgarh Cabinet Expansion : दिल्ली से लौटे CM साय, बोले मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं https://shaharsatta.com/2025/06/07/chhattisgarh-cabinet-expansion-cm-sai-who-returned-from-delhi-said-that-there-is-no-time-for-cabinet-expansion-right-now/ https://shaharsatta.com/2025/06/07/chhattisgarh-cabinet-expansion-cm-sai-who-returned-from-delhi-said-that-there-is-no-time-for-cabinet-expansion-right-now/#respond Sat, 07 Jun 2025 16:38:59 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2599 0 दिल्ली से लौटे सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा समय आने पर वो भी हो जायेगा शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Cabinet Expansion)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दिल्ली प्रवास से लौट…

The post Chhattisgarh Cabinet Expansion : दिल्ली से लौटे CM साय, बोले मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 दिल्ली से लौटे सीएम, मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा समय आने पर वो भी हो जायेगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Cabinet Expansion)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दिल्ली प्रवास से लौट आये हैं। दिल्ली के संक्षिप्त प्रवास के दौरान CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह से मुलाकात कर लौटे हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मिडिया से चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं आया है।

बता दें कि साय केबिनेट में शामिल होने के लिए कई वरिष्ठ विधायक प्रतीक्षारत भी हैं और लेटलतीफी के कारन व्याकुल भी हो रहे हैं। विमानतल पर मीडिया को भी उत्सुकता थी, शायद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम कुछ बतायेंगे,मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पीएम मोदी से क्या चर्चा हुई है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर केवल इतना कहकर विराम लगा दिया कि समय आने पर वो भी हो जाएगा।

बोधघाट परियोजना, रिवर इंटरलिंकिंग पर हुई चर्चा

सीएम साय ने बताया कि दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। इस दौरान बोधघाट परियोजना, रिवर इंटरलिंकिंग पर भी चर्चा हुई। इन दोनों परियोजनाओं से कई हेक्टेयर में सिंचाई संभव होगी। उन्होंने बताया कि बोध घाट परियोजना के बनने से 125 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। सीएम साय ने आगे बताया कि हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं इस पर पीएम मोदी को अवगत कराया। पीएम मोदी ने हमें नक्सलवाद पर लड़ाई को लेकर बधाई दी है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हमने भी उन्हे बधाई दी।

The post Chhattisgarh Cabinet Expansion : दिल्ली से लौटे CM साय, बोले मंत्रिमंडल विस्तार का वक्त फ़िलहाल नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/07/chhattisgarh-cabinet-expansion-cm-sai-who-returned-from-delhi-said-that-there-is-no-time-for-cabinet-expansion-right-now/feed/ 0 2599
Anti-India Face 0f USA President Trump : ट्रम्प बोले; मैं चाहता हूं कि भारत में फैक्ट्रियां ना लगाएं ! https://shaharsatta.com/2025/05/15/anti-india-face-0f-usa-president-trump/ https://shaharsatta.com/2025/05/15/anti-india-face-0f-usa-president-trump/#respond Thu, 15 May 2025 09:54:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2286 ट्रम्प ने टिम कुक से कहा- मैं नहीं चाहता हूं कि एपल के प्रोडक्ट वहां बनाएं; भारत अपना ख्याल खुद रख लेगा शहर सत्ता/डेस्क। Anti-India Face 0f USA President Trump…

The post Anti-India Face 0f USA President Trump : ट्रम्प बोले; मैं चाहता हूं कि भारत में फैक्ट्रियां ना लगाएं ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ट्रम्प ने टिम कुक से कहा- मैं नहीं चाहता हूं कि एपल के प्रोडक्ट वहां बनाएं; भारत अपना ख्याल खुद रख लेगा

शहर सत्ता/डेस्क। Anti-India Face 0f USA President Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक और तुगलकी अंदाज़ दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने गुरुवार को कतर की राजधानी दोहा में बिजनेस लीडर्स के साथ कार्यक्रम में एपल CEO के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी है। जिसमें ट्रम्प ने बड़े ही बेतकल्लुफी से कहा हैं कि मैं नहीं चाहता हूं कि Apple के प्रोडक्ट वहां बनाएं, भारत अपना ख्याल खुद रख लेगा। ट्रम्प के मुताबिक भारत ने उन्हें ट्रेड में जीरो टैरिफ डील की पेशकश की है। उन्होंने कहा की भारत हमसे ट्रेड में कोई चार्ज नहीं लेने को तैयार हैं।

बता दें कि अमेरिकी बाजार में बिकने वाले 50% आईफोन भारत में बन रहे हैं। एपल अगर अपनी असेंबलिंग भारत की ओर इस साल के आखिर तक शिफ्ट कर लेती है, तो 2026 से यहां सालाना 6 करोड़ से ज्यादा आईफोन का प्रोडक्शन होगा। ये मौजूदा कैपेसिटी से दोगुना है। आईफोन iPhone के मैन्यूफैक्चरिंग पर अभी चीन का दबदबा है। IDC के अनुसार, 2024 में कंपनी के ग्लोबल आईफोन शिपमेंट में इसका हिस्सा लगभग 28% था।

मार्च 2024 से मार्च 2025 तक के 12 महीनों में एपल ने भारत में 22 बिलियन डॉलर (करीब ₹1.88 लाख करोड़) वैल्यू के आईफोन बनाए। पिछले साल की तुलना में इसमें 60% की बढ़ोतरी हुई है।

एपल का भारत पर क्यों है इतना फोकस

1. कॉस्ट एडवांटेज
2. बढ़ता बाजार
3. स्किल्ड वर्कफोर्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर
4. एक्सपोर्ट के लिए अवसर
5. गवर्नमेंट इंसेंटिव

The post Anti-India Face 0f USA President Trump : ट्रम्प बोले; मैं चाहता हूं कि भारत में फैक्ट्रियां ना लगाएं ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/15/anti-india-face-0f-usa-president-trump/feed/ 0 2286
Situation of Indo-Pak war : आतंकिस्तान की तुलना में भारत के पास अन्न, धन, उपचार और पर्याप्त ईंधन भंडार https://shaharsatta.com/2025/05/09/situation-of-indo-pak-war/ https://shaharsatta.com/2025/05/09/situation-of-indo-pak-war/#respond Fri, 09 May 2025 09:56:55 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2199 0 कृषि मंत्री बोले- हमारे गोदाम अन्न भंडार से भरे हैं, SBI ने कहा- हमारे एटीएम, डिजिटल सर्विस सुचारु रहेगी, इंडियन ऑयल बोला- देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार शहर…

The post Situation of Indo-Pak war : आतंकिस्तान की तुलना में भारत के पास अन्न, धन, उपचार और पर्याप्त ईंधन भंडार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 कृषि मंत्री बोले- हमारे गोदाम अन्न भंडार से भरे हैं, SBI ने कहा- हमारे एटीएम, डिजिटल सर्विस सुचारु रहेगी, इंडियन ऑयल बोला- देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार

शहर सत्ता/नई दिल्ली/रायपुर। Situation of Indo-Pak war : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालत बने हुए हैं। दोनों देशों के मध्य आमने-सामने की लड़ाई और युद्ध के दौरान पैदा होने वाली व्यवहारिक समस्याओं से निपटने के लिए आतंकिस्तान(पाकिस्तान)की तुलना में भारत काफी मजबूत स्थिति में हैं। अन्न, धन और ईंधन के पर्याप्त भंडार हैं। इसके उलट दुश्मन देश भारत की तुलना में इन सभी मामलों में दरिद्रता के सबसे करीब है।

भारत एक समझदार राष्ट्र और देशवासियों के लिए केंद्र सरकार का जिम्मेदार रवैया आमतौर पर युद्ध के दौरान होने वाली जनसमस्याओं को समझते हुए योजनाबद्ध नीतियां तैयार किये है। खासकर संभावित खतरों के मद्देनजर देशभर के सभी अस्पतालों खासकर सीमावर्ती इलाकों में त्वरित और बेहतर उपचार व्यवस्था भी है। वित्त, गृह, रक्षा, कृषि और स्वास्थ्य मंत्री बैक टू बैक बैठक लेकर समीक्षा के साथ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।

कृषि मंत्री बोले- हमारे गोदाम भरे हुए, गेहूं-चावल पर्याप्त

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि हमारे कृषि भंडार भरे हुए है। हम आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे। हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, नागरिकों पर नहीं। कृषि विभाग के तौर पर हमारी जिम्मेदारी फूड सिक्योरिटी सुनिश्चित करना है। हमारे पास गेहूं, चावल या अन्य अनाज पर्याप्त मात्रा में है। जवान सीमा पर तैनात हैं और वैज्ञानिक खेतों में किसानों के साथ हैं। खेतों में किसानों के साथ काम करना और उत्पादन बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।’

SBI ने कहा- हमारे एटीएम, डिजिटल सर्विस पूरी तरह ऑपरेशनल

स्टेटबैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी किया है। SBI ने कहा कि हमारे ATMs, CDMs और डिजिटल सर्विस सही तरह से चल रही है। ये सर्विसेस पूरी तरह ऑपरेशनल है। किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा ना करें। कोई समस्या होने पर नजदीकी ब्रांच जाएं या टोल फ्री नंबर 18001234, 18002100, 1800112211, 18004253800 पर संपर्क करें।

रक्षा मंत्रालय ने मीडिया कवरेज के लिए गाइडलाइन जारी की

रक्षा मंत्रालय ने मीडिया कवरेज के लिए गाइडलाइन जारी की है। कहा है कि लाइव कवरेज के दौरान मिलिट्री ऑपरेशन और सेनाओं के मूवमेंट की जानकारी से बचना चाहिए। सूत्रों के आधार पर दी गई संवेदनशील सूचनाओं से मिलिट्री ऑपरेशन खतरे में पड़ सकता है।

इंडियन ऑयल बोला- देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार

इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को कहा, ‘देश भर में ईंधन का पर्याप्त भंडार है। और हमारी सप्लाई लाइन ठीक ढंग से काम कर रही हैं। घबराहट में खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे सभी आउटलेट्स पर पेट्रोल, डीजल और LPG आसानी से उपलब्ध हैं।’

The post Situation of Indo-Pak war : आतंकिस्तान की तुलना में भारत के पास अन्न, धन, उपचार और पर्याप्त ईंधन भंडार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/09/situation-of-indo-pak-war/feed/ 0 2199