pmmodi Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/pmmodi/ Sun, 27 Apr 2025 16:47:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में जुटे राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी https://shaharsatta.com/2025/04/27/raipur-social-harmony-conference/ https://shaharsatta.com/2025/04/27/raipur-social-harmony-conference/#respond Sun, 27 Apr 2025 16:46:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2034  राष्ट्र धर्म और सामाजिक एकता का दिया संदेश, भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में आज समाजिक सद्भाव टोली…

The post Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में जुटे राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 राष्ट्र धर्म और सामाजिक एकता का दिया संदेश, भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में आज समाजिक सद्भाव टोली के तत्वावधान में एक भव्य सामाजिक सद्भाव सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सर्व समाज को संगठित कर आपसी भेदभाव एवं भिन्नताओं से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होना था। आयोजन में विवेकानंद नगर, माना बस्ती, बनसी, माना केम्प, बोरियाकला, शद्धानी दरबार, दुमरतराई, ठेमरी, देवपुरी, अमलीडी, प्रियदर्शनी नगर, पचपड़ी नाका, काशीराम नगर, महावीर नगर, पुरैना, पेंशन बाड़ा, टैगोर नगर, शैलेन्द्र नगर, सिविल लाइन, कटोरा तालाब से लेकर श्याम नगर क्षेत्र तक के विभिन्न जातिगत समाजों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉक्टर, टीचर, इंजीनियर, वकील, जज एवं समाज सेवा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए “व्यक्ति धर्म से ऊपर राष्ट्र धर्म” के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में अभूतपूर्व उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।

 

Raipur Social Harmony Conference : समाजसेवी चंद्रशेखर देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “भारत के प्रत्येक समाज में मूलभूत सद्भावना भरी हुई है, जिसे व्यवहार में लाकर हम भारत की वैश्विक पहचान को पुनः स्थापित कर सकते हैं।” रायपुर महानगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री महेश बिल्ला जी ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम केवल अपने व्यक्तिगत जीवन तक सीमित न रहकर राष्ट्र जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाएं। पंचतत्वों की चिंता करना आज समाज का दायित्व बन गया है।”

मंच संचालन भोजराज साहू द्वारा कुशलता से किया गया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जाए, जिस पर सभी ने सहमति जताई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोकचंद बड़ड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए समाज को निरंतर जागरूक और संगठित रहना आवश्यक है।”

Raipur Social Harmony Conference : सम्मेलन में अनिल स्वर्णकार, सिद्धार्थ प्रकाश श्रीवास्तव, गिरिश सिंह, श्री मंतूराम, प्रशांत सिन्हा, श्री रविकांत, विक्रम देवांगन, श्याम पांडे, मनीष चंदराकर, प्रमेश चंडोलकर, श्याम कार्तिक, रमेश पटेल, प्रकाश जोशी, शैलेश, भागीरथी पांडे, अद्वैत भाकरे, संजू साहू, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, सचिन मेघानि, अमर गिदवानी समेत अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, तत्पश्चात भारत माता के गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समापन चरण में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक सभा एवं शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

The post Raipur Social Harmony Conference : विवेकानंद नगर क्षेत्र में जुटे राष्ट्र निर्माण के लिए बुद्धिजीवी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/27/raipur-social-harmony-conference/feed/ 0 2034
Union Home Minister Amit Shah : रायपुर आते ही बीजेपी दिग्गजों में मुलाकात के लिए मची होड़ https://shaharsatta.com/2025/04/04/union-home-minister-amit-shah-as-soon-as-he-arrived-in-raipur-there-was-a-competition-among-bjp-stalwarts/ https://shaharsatta.com/2025/04/04/union-home-minister-amit-shah-as-soon-as-he-arrived-in-raipur-there-was-a-competition-among-bjp-stalwarts/#respond Fri, 04 Apr 2025 18:35:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1745  मेफेयर रिसॉर्ट में बिताएंगे रात, शनिवार की सुबह बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल शहर सत्ता/रायपुर। union home minister amit shah केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार की रात…

The post Union Home Minister Amit Shah : रायपुर आते ही बीजेपी दिग्गजों में मुलाकात के लिए मची होड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 मेफेयर रिसॉर्ट में बिताएंगे रात, शनिवार की सुबह बस्तर पंडुम समापन समारोह में होंगे शामिल

शहर सत्ता/रायपुर। union home minister amit shah केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार की रात पहुंचते ही बीजेपी संगठन और विष्णुदेव साय मंत्री मंडल के दिग्गज भी कतारबद्ध दिखे। स्वागत करने दोनों डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा के साथ ही साथ सरकार के मंत्री और विधायक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। हालांकि सियासी गलियारों में शाह से मिलने के लिए मुलाकाती नामजद हैं। लेकिन पार्टी नेताओं के जिन दिग्गजों के नाम उनसे मिलने वाली सूचि में नहीं थे वे नवा रायपुर से लेकर एयरपोर्ट और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के आसपास महंगी, लक्ज़री चमचमाती करों में अमित शाह से मिलने की जिगत लगते घूमते रहे।

बता दें कि अमित शाह पहुंचे रायपुर, नक्सल एक्शन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे। विदित हो कि गृहमंत्री श्री शाह से लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन बता चुके हैं और सिर्फ एक साल ही बचे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। शाह विशेष विमान से शुक्रवार शाम करीब 9.30 रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने उनका स्वागत किया।

होटल मेफेयर रिसॉर्ट में बिताएंगे रात

नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गया। उनके साथ कार में सीएम साय भी मौजूद थे। शाह शनिवार की सुबह बस्तर जाएंगे। यहां मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर लौटकर एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग लेंगे।

बस्तर की संस्कृति देखेंगे, जवानों से मिलेंगे

दंतेवाड़ा में 3 अप्रैल से आयोजित बस्तर पंडुम का समापन अमित शाह करेंगे। यहां बस्तर के वाद्य, खान-पान, नृत्य, संगीत सभी को एक मेले में दिखाया गया है। अमित शाह बस्तर के पकवान भी चखेंगे। पंचायत चुनाव में जीतकर आए जनप्रतिनिधियों के साथ लंच के बाद नक्सल ऑपरेशन में शामिल कमांडर और जवानों से भी मिलेंगे।

The post Union Home Minister Amit Shah : रायपुर आते ही बीजेपी दिग्गजों में मुलाकात के लिए मची होड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/04/union-home-minister-amit-shah-as-soon-as-he-arrived-in-raipur-there-was-a-competition-among-bjp-stalwarts/feed/ 0 1745