payment was announced across the state Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/payment-was-announced-across-the-state/ Mon, 17 Mar 2025 11:29:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 उमेश ने उठाया सारंगढ़ में उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा, प्रदेशभर में भुगतान का हुआ ऐलान https://shaharsatta.com/2025/03/17/umesh-raised-the-issue-of-pending-payments-of-industries-in-sarangarh-payment-was-announced-across-the-state/ https://shaharsatta.com/2025/03/17/umesh-raised-the-issue-of-pending-payments-of-industries-in-sarangarh-payment-was-announced-across-the-state/#respond Mon, 17 Mar 2025 11:29:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1491   शहर सत्ता / रायपुर। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल (Umesh Patel) ने आज सदन में रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में कुल 153 उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। प्रश्न…

The post उमेश ने उठाया सारंगढ़ में उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा, प्रदेशभर में भुगतान का हुआ ऐलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल (Umesh Patel) ने आज सदन में रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में कुल 153 उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। प्रश्न काल में उमेश पटेल ने उद्योगों को लागत पूंजी अनुदान के बकाया की जानकारी मांगी थी। लिखित जवाब मिलने के बाद पटेल ने सदन में कहा कि पिछले कार्यकाल के 19 मामला पेंडिंग है, और इस कार्यकाल के 35 मामले लंबित हैं। इस पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूरे प्रदेश के उद्योगपतियों को अनुदान का बकाया 423 करोड़ रुपये मार्च तक भुगतान करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें : विधानसभा में होली…सीएम विष्णुदेव और डॉ. रमन ने बजाय नंगाड़ा, विधायकों ने गाए फागगीत…

दअरसल विपक्षीय सदस्य उमेश पटेल (Umesh Patel) ने उद्योग मंत्री से  सवाल किया था कि “क्या वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत वर्ष 2023 से 10/2/2025 तक किन-किन उद्योगों को कितना लागत पूंजी अनुदान स्वीकृत किया गया है ? जिसके लिखित जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि रायगढ़ एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत वर्ष 2023 से 10/2/2025 तक कुल 153 उद्योगों को कुल राशि रु. 77,27,81,098.00 ( सतहत्तर करोड़ सत्ताईस लाख इक्यासी हज़ार अनठानबे) लागत पूंजी अनुदान स्वीकृत किया गया है।

वहीं पटेल (Umesh Patel) ने आगे पूछा कि इनमें से कितने उद्योगों को कुल कितनी राशि का लागत पूंजी अनुदान वितरित किया जाना शेष है? शेष अनुदान की राशि कब तक वितरित की जावेगी, उद्योगवार जानकारी देवें। जिसके जवाब में मंत्री ने बताया कि इनमें से कुल 109 उद्योगों को राशि रु. 52,64,32,291.00 (बावन करोड़ चौसठ लाख बत्तीस हज़ार दो सौ इन्क्यानबे ) लागत पूंजी अनुदान वितरित किया जाना शेष है। शासन से बज़ट आबंटन उपरांत शेष अनुदान की राशि वितरित की जावेगी। सवाल जवाब के बीच ही मंत्री ने पूरे प्रदेश के उद्योगपतियों को अनुदान का बकाया 423 करोड़ रुपये मार्च तक भुगतान करने की घोषणा कर दी।

The post उमेश ने उठाया सारंगढ़ में उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा, प्रदेशभर में भुगतान का हुआ ऐलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/17/umesh-raised-the-issue-of-pending-payments-of-industries-in-sarangarh-payment-was-announced-across-the-state/feed/ 0 1491