Pastoral Committee Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/pastoral-committee/ Sun, 29 Mar 2026 12:30:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Christian Community Celebrated Palm Sunday.: ईसा मसीह की यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में खजूर रविवार https://shaharsatta.com/2026/03/29/the-christian-community-celebrated-palm-sunday-commemorating-jesus-christs-triumphal-entry-into-jerusalem/ https://shaharsatta.com/2026/03/29/the-christian-community-celebrated-palm-sunday-commemorating-jesus-christs-triumphal-entry-into-jerusalem/#respond Sun, 29 Mar 2026 12:30:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4259 राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे में निकाली रैली, लस्सी और शरबत का किया वितरण शहर सत्ता/रायपुर। (Christian Community Celebrated Palm Sunday)राजधानी में आज क्रिश्चियन कम्युनिटी ने…

The post Christian Community Celebrated Palm Sunday.: ईसा मसीह की यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में खजूर रविवार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे में निकाली रैली, लस्सी और शरबत का किया वितरण

शहर सत्ता/रायपुर। (Christian Community Celebrated Palm Sunday)राजधानी में आज क्रिश्चियन कम्युनिटी ने पाम संडे मनाया। इस अवसर पर चर्चों से रैलियाँ निकली गई। प्रभु यीशु मसीह के जयकारे गूंजे। इस उपलक्ष्य में सेंट पॉल्स कैथेड्रल से मसीही समाज की रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई बिशप डॉ सुषमा कुमार, पादरी असीम विक्रम और पुरोहितों ने की। रैली के संयोजक जॉन राजेश पॉल, सचिव रुचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंग ने भी नेतृत्व किया। बिशप, पादरी सुबोध कुमार, पादरी विक्रम ने रायपुर और प्रदेशवासियीं के लिए प्रार्थना की। तरक्की और भाईचारे के साथ ही खजूर रविवार का महत्व बताया। पादरी सुशील मसीह, पादरी पवन सैमुअल, डिकन मंशीश केजू, भी शामिल हुए। भावे नगर आदर्श युवा सभा और कुछ परिवारों ने फ्रूटी और लस्सी का वितरण किया। जाएगी।

रैली में समाज के धर्म गुरुओं समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। कैथोलिक रैलियों की अगुवाई आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने की । महिला सभा ई खजूर का वितरण किया। जुलूसों में पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, युवा सभा, महिला सभा, क्वायर, संडे स्कूल, डॉ रीता चौबे, पल्लवी मिंज, योशियाह अनूदित रंजन, जेनिस दास, डिक्सन बेंजामिन, राजेश लाल, सुदेश दास, प्रवीण जेम्स, सोमरों केजू, मुकेश पॉल, नीरज दास, आर्यन सिंह वाणी, मिंज समीर मर्डिकल, सामर्थ मिंज, अजीत दास, अविनाश दान, विवेक मसीह, एरिक दास, प्रदीप लुईस, अमोन निवेदित रंजन, आमोस पॉल, डॉ नेहा पिल्ले आदि भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

इन जगहों से भी निकली रैली

रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी चौक, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक, बैजनाथपारा- छोटापारा, कोतवाली चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक होते हुए वापस सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुँची। राजा तालाब संडे स्कूल, सेंट जोसफ कैथेड्रल, सेंट मैथ्यूज चर्च, सी एन आई चर्च जोरा सीएनआई चर्च खंडवा आदि से भी जुलूस निकाले गए। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में ३२ युवाओं का कन्फ़ॉर्मेशन संस्कार हुआ।

क्यों मनाया जाता है पाम संडे

पाम संडे (खजूर रविवार) ईसा मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में मनाया जाता है, जो ईस्टर से एक सप्ताह पहले आता है। इस दिन, लोग खजूर की टहनियाँ लहराकर यीशु का स्वागत करते हैं, जो शांति, विनम्रता और मसीहा के रूप में उनके आगमन का प्रतीक है। यह पवित्र सप्ताह (Holy Week) की शुरुआत का प्रतीक है।

The post Christian Community Celebrated Palm Sunday.: ईसा मसीह की यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद में खजूर रविवार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/29/the-christian-community-celebrated-palm-sunday-commemorating-jesus-christs-triumphal-entry-into-jerusalem/feed/ 0 4259