pakistan Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/pakistan/ Wed, 30 Apr 2025 15:50:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/ https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/#respond Wed, 30 Apr 2025 15:50:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2092 0 पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग शुरू, इधर सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे शहर सत्ता/Pakistan Stock Market : पाकिस्तान…

The post Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग शुरू, इधर सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे

शहर सत्ता/Pakistan Stock Market : पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार (30 अप्रैल) को 3,500 से ज्यादा पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिली। शाम 4 बजे बाजार बंद होने तक बेंचमार्क इंडेक्स कराची स्टॉक एक्सचेंज KSE-100 में 3,545.61 (3.09%) की गिरावट रही। ये 1,11,326 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले दिन मंगलवार को इंडेक्स 1,14,872.18 के स्तर पर था। एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार में गिरावट मंत्री अताउल्लाह तरार के बयान के कारण रही। अताउल्लाह ने बुधवार को कहा कि भारत अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर मिलिट्री एक्शन की प्लानिंग कर रहा है। इस बयान के चलते बाजार में पैनिक क्रिएट हुआ और निवेशकों ने भारी बिकवाली की।

इधर ताजा अपडेट में पीएम आवास पर हाईलेवल बैठक चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल बैठक कर रहे हैं। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद हैं। वहीँ सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें सिंधु जल समझौते पर चर्चा की जा रही है। समझौते का सस्पेंशन कैसे लागू करें, इसकी रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में जल शक्ति मंत्री समेत कई मंत्री मौजूद हैं।

The post Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/feed/ 0 2092