ondaymatch Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/ondaymatch/ Sun, 23 Mar 2025 11:57:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 छत्तीसगढ़ में नवंबर और दिसंबर में होंगे वन-डे मैच https://shaharsatta.com/2025/03/23/one-day-matches-in-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/03/23/one-day-matches-in-chhattisgarh/#respond Sun, 23 Mar 2025 11:57:16 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1594 नईदिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ को इस बार भले ही आईपीएल की मेजबानी नही मिली, लेकिन नवंबर और दिसंबर में होने वाले वन-डे मैच की मेजबानी मिल गई है। यह दूसरा माैका होगा…

The post छत्तीसगढ़ में नवंबर और दिसंबर में होंगे वन-डे मैच appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नईदिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ को इस बार भले ही आईपीएल की मेजबानी नही मिली, लेकिन नवंबर और दिसंबर में होने वाले वन-डे मैच की मेजबानी मिल गई है। यह दूसरा माैका होगा जब छत्तीसगढ़ को वन-डे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का मौका मिला है। दो साल पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे खेला गया था, जो रायपुर में खेला गया पहला वन-डे इंटरनेशनल मैच था। अब एक बार फिर विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार क्रिकेटर रायपुर में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। वहीं एक साल पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच भी खेला गया था। इस तरह छत्तीसगढ़ को तीसरे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। रायपुर में 3 दिसंबर 2025 को क्रिकेट वन-डे मैच होगा। बीसीसीआई ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच का शेड्यूल जारी कर दिया है। नवंबर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओडीआई सीरीज की शुरुआत होगी। एक मैच रांची, एक मैच रायपुर में और बाकी के मुकाबले विशाखापट्टनम और कटक जैसे शहरों में होंगे।

ये खिलाड़ी आ सकते हैं रायपुर

भारतीय टीम के रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रिका के टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश रायपुर आ सकते हैं।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है रायपुर

दर्शक क्षमता के अनुसार भारत में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, गुजरात (1.10 लाख), ईडन गार्डन, कोलकाता (68 हजार) के बाद शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम तीसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 65,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

2013 में खेले गए थे आईपीएल को 2 मैच रायपुर में

रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह मैदान में साल 2013 में आईपीएल के 2 मैच खेले गए थे। इसके अलावा साल 2015 में दूसरी बार आईपीएल के मैच हुए। 2016 में घरेलू रणजी ट्राफी के मैच खेले गए थे। इसके अलावा मुश्ताक अली टी-20 और टी-20 चैलेंजर ट्राफी के मैच भी खेले गए हैं। रोड सेफ्टी और इंडिया मास्टर्स लीग क्रिकेट यहां खेला जा चुका है। स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में 1857 के युद्ध में भारतीय स्वतंत्रता का नेतृत्व कर एक क्रांतिकारी की भूमिका निभाई थी।

The post छत्तीसगढ़ में नवंबर और दिसंबर में होंगे वन-डे मैच appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/23/one-day-matches-in-chhattisgarh/feed/ 0 1594