neha singhania Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/neha-singhania/ Tue, 15 Jul 2025 14:44:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/ https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/#respond Tue, 15 Jul 2025 14:43:44 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2924 पहली ‘हाँ’ और ‘ना’ ने सिखाया क्या करना है. नविन पंडिता की शरसत्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत. मैंने अपने Bollywoodकरियर की पहली ‘हाँ’ से सीखा कि मुझे क्या नहीं करना है,…

The post Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पहली ‘हाँ’ और ‘ना’ ने सिखाया क्या करना है.

नविन पंडिता की शरसत्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत.

मैंने अपने Bollywoodकरियर की पहली ‘हाँ’ से सीखा कि मुझे क्या नहीं करना है, और पहली ‘ना’ से सीखा कि मुझे क्या करना है,कुछ इसी अंदाज़ में अपनी सफर की शुरुआत पर बात करते हैं बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता, जो अपने हर फैसले को सीख में बदलना जानते हैं।

Actor Naveen pandita

फिटनेस फ्रीक माने जाने वाले नवीन बताते हैं, मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि फिट दिखूं, कपड़े मुझ पर सूट करें और स्क्रीन पर अच्छा दिखूं। लेकिन एक बार मुझे एक शॉर्ट फिल्म के लिए थोड़ा अनफिट लुक अपनाना था, पेट बाहर निकालना पड़ा। मैं तैयार था, लेकिन शूट के वक़्त मुझे लुक की वजह से रिप्लेस कर दिया गया।शायद मैं उस फ्रेम में फिट नहीं बैठा पर मैंने पूरी कोशिश की थी।

Actor Naveen pandita

वो आगे कहते हैं, जिस तरह का आर्टिस्ट मैं बनना चाहता हूं, उसमें लुक बदलना, फिजिक बदलना, ये सब मेरी आर्टिस्ट्री का हिस्सा है। उनके लिए शरीर भी एक कलाकार का माध्यम है, चाहे पतले का रोल हो या हट्टे-कट्टे का।

Actor Naveen pandita

आउटसाइडर होने पर नवीन बेझिझक बोलते हैं,

ये एक माइंडसेट की बात है। अगर काम आता है, सीखने की इच्छा है, तो इंडस्ट्री में बहुत काम है।वो कहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स की सक्सेस इस बात का सबूत है कि टैलेंट और मेहनत अपना रास्ता बना ही लेते हैं। हालांकि, कुछ तजुर्बे कड़वे भी रहे। एक टीवी रोल के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि सेट पर ट्रीटमेंट वैसा ही मिलता है जैसा आपका रोल होता है।

Actor Naveen pandita

“मेरा सेल्फ-एस्टीम डाउन हो गया था। उसे दोबारा गेन करने में वक्त लगा।पर सीख यहीं से मिली,बहुत सोच समझ कर ‘हाँ’ बोलिए, और अपने गट इंस्टिंक्ट की सुनिए। नवीन मानते हैं कि आर्टिस्ट के लिए इंस्टिंक्ट सबसे बड़ा गाइड होता है, अच्छा, बुरा, सही, गलत सब वही बताता है।

Actor Naveen pandita

सुपरस्टार बनने की चाह तो है, लेकिन वो कहते हैं, “पता नहीं बना हूँ या नहीं, पर मैं सिर्फ खुद को बेहतर बनाने में लगा हूं।नवीन हर तरह की फिल्में करना चाहते हैं,मसाला, आर्ट, सब्जेक्ट बेस्ड क्योंकि उनके लिए असली लड़ाई खुद से है, और जीत भी खुद पर ही होनी चाहिए।

और अंत में, वो बड़ी विनम्रता से कहते हैं

मैंने कुछ खोया नहीं, सिर्फ पाया है… क्योंकि नंगे आए थे, धीरे-धीरे पा रहे हैं। और इसके लिए मैं दिल से grateful हूं।

The post Bollywood: रोल छिना, आत्मसम्मान टूटा,लेकिन हारा नहीं, बॉलीवुड एक्टर नवीन पंडिता… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/15/bollywood-role-taken-away-self-esteem-broken-but-did-not-give-up-bollywood-actor-naveen-pandita/feed/ 0 2924
BOLLYWOOD: मुंबई बॉलीवुड कास्टिंग काउच का कड़वा सच: नेहा सिंघानिया ने दिखाई राह, कहा,टैलेंट की कद्र है, समझौते की नहीं! https://shaharsatta.com/2025/07/08/mumbai-the-bitter-truth-of-bollywood-casting-couch-neha-singhania-showed-the-way-said-talent-is-valued-not-compromise/ https://shaharsatta.com/2025/07/08/mumbai-the-bitter-truth-of-bollywood-casting-couch-neha-singhania-showed-the-way-said-talent-is-valued-not-compromise/#respond Tue, 08 Jul 2025 02:49:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2823 हर सपना चमकता नहीं, कुछ जले हुए किस्सों से भी भरा होता है… शहरसात्ता/मुंबई. (Bollywood) मुंबई सपनों का शहर, जहाँ हर दिन कोई न कोई लड़की अपने सपनों की गठरी…

The post BOLLYWOOD: मुंबई बॉलीवुड कास्टिंग काउच का कड़वा सच: नेहा सिंघानिया ने दिखाई राह, कहा,टैलेंट की कद्र है, समझौते की नहीं! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

हर सपना चमकता नहीं, कुछ जले हुए किस्सों से भी भरा होता है…

शहरसात्ता/मुंबई. (Bollywood) मुंबई सपनों का शहर, जहाँ हर दिन कोई न कोई लड़की अपने सपनों की गठरी लेकर स्टेशन पर उतरती है। उनमें से एक बनना चाहती है सुपरस्टार, कोई बनना चाहती है रोल मॉडल। लेकिन इस चमकती दुनिया के पीछे एक अंधेरा भी है कास्टिंग काउच।

Casting director /Neha singhania

कास्टिंग डायरेक्टर नेहा सिंघानिया, जो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सशक्त वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, जब कोई नई लड़की इंडस्ट्री में आती है, तो हम नहीं जानते कि वो किन हालातों से गुज़र कर यहां तक पहुंची है। क्या उसको फैमिली का सपोर्ट है? क्या वो घर से भागकर आई है? क्या वो आर्थिक रूप से सक्षम है? ये हम कभी नहीं जानते.

नेहा ने खास तौर पर कास्टिंग काउच जैसे ट्रैप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह लड़कियों को प्राइवेट ऑडिशन के नाम पर होटल रूम में बुलाया जाता है, और वहां उन्हें कहा जाता है

इंडस्ट्री में काम ऐसे ही मिलता है, अगर एडजस्ट नहीं किया, तो चांस नहीं मिलेगा…

लेकिन नेहा सिंघानिया का साफ संदेश है 

“डरो नहीं, रुको नहीं, झुको नहीं! टैलेंट की हमेशा वैल्यू होती है, न कि किसी समझौते की।”

उन्होंने लड़कियों को यह भी सलाह दी 

👉 ऐसे किसी कॉल पर भरोसा न करें जहाँ जगह साफ़ न बताई गई हो।

👉 किसी ऑडिशन या मीटिंग पर अकेले न जाएँ।

👉 किसी भरोसेमंद व्यक्ति को लोकेशन की जानकारी दें।

👉 ज़रूरत पड़े तो पुलिस या महिला आयोग की मदद लेने में हिचकिचाएँ नहीं।

नेहा का यह वीडियो न सिर्फ़ हिम्मत देने वाला है, बल्कि इंडस्ट्री के काले सच को बेनकाब करता है। वह कहती हैं,

यह इंडस्ट्री मेहनत की भूखी है, मजबूरी की नहीं।

अगर आप सपनों के शहर में हैं, तो खुद को टूटने न दें। संघर्ष हर किसी के हिस्से आता है, लेकिन अपनी अस्मिता और आत्म-सम्मान को कभी गिरवी न रखें। ये दुनिया आपकी मेहनत से ही आपको पहचान देगी।

The post BOLLYWOOD: मुंबई बॉलीवुड कास्टिंग काउच का कड़वा सच: नेहा सिंघानिया ने दिखाई राह, कहा,टैलेंट की कद्र है, समझौते की नहीं! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/08/mumbai-the-bitter-truth-of-bollywood-casting-couch-neha-singhania-showed-the-way-said-talent-is-valued-not-compromise/feed/ 0 2823