Naxalites encounte Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/naxalites-encounte/ Sun, 05 Jan 2025 08:12:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 नक्सल मुठभेड़ 2025 : माओवादियों के IED बम से 3 जवान घायल, 4 नक्सलियों की लाश लेकर लौटी फ़ोर्स https://shaharsatta.com/2025/01/05/naxal-encounter-2025-3-soldiers-injured-by-maoist-ied-bomb-force-returns-with-the-bodies-of-4-naxalites/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/naxal-encounter-2025-3-soldiers-injured-by-maoist-ied-bomb-force-returns-with-the-bodies-of-4-naxalites/#respond Sun, 05 Jan 2025 07:31:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=706 साल 2025 के शुरुआत में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ बीजापुर के जंगल में 3 जनवरी को डीआरजी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकले 4…

The post नक्सल मुठभेड़ 2025 : माओवादियों के IED बम से 3 जवान घायल, 4 नक्सलियों की लाश लेकर लौटी फ़ोर्स appeared first on शहर सत्ता.

]]>

साल 2025 के शुरुआत में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़

बीजापुर के जंगल में 3 जनवरी को डीआरजी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकले

4 जनवरी की सुबह सुरक्षा बलों ने एक साथ नक्सलियों पर किया हमला

शहर सत्ता \रायपुर| साल 2025 के शुरुआत में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है | नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है| दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग भी होती रही| इस मुठभेड़ में अभी तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों बीजापुर के जंगल में 3 जनवरी को डीआरजी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकले थे। तभी माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से 3 जवान घायल हुए थे l  तीनों जवानो को हल्की चोटें आई है| इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले  की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बनाकर चारो तरफ से अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल को घेरा, जहाँ नक्सली छिपे थे | वहीं 4 जनवरी की सुबह सुरक्षा बलों ने एक साथ नक्सलियों पर हमला किया| इस दौरन दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही| इस हमले में जवानों ने 4 वर्दीधारी नक्नसलियों को मार गिराया तो वहीं मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गये |

बतादें कि नक्सलियों और जवानों के बीच शनिवार की देर शाम तक मुठभेड़ चलती रही| दोनों तरफ की फायरिंग रुकने के बाद सुरक्षा बलों ने मरे गये 4 नक्सलियों के शव को बरामद किया| साथ ही माओवादियों के पास से AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार भी  बरामद किए|

 

 

The post नक्सल मुठभेड़ 2025 : माओवादियों के IED बम से 3 जवान घायल, 4 नक्सलियों की लाश लेकर लौटी फ़ोर्स appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/naxal-encounter-2025-3-soldiers-injured-by-maoist-ied-bomb-force-returns-with-the-bodies-of-4-naxalites/feed/ 0 706