Municipal elections 22025 CG Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/municipal-elections-22025-cg/ Thu, 23 Jan 2025 14:41:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश… https://shaharsatta.com/2025/01/23/additional-deputy-and-joint-collectors-were-changed-on-the-instructions-of-election-commission-see-the-order/ https://shaharsatta.com/2025/01/23/additional-deputy-and-joint-collectors-were-changed-on-the-instructions-of-election-commission-see-the-order/#respond Thu, 23 Jan 2025 14:41:09 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1185 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सामान्य प्रशासन…

The post निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा था, जिसके बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

ये भी देखें : बड़ी ख़बर : राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए प्रेक्षक, इफ़्फ़त आरा को मिली रायपुर की ज़िम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक रीता यादव को अपर कलेक्टर धमतरी, दीपक कुमार निकुंज को डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर रामानुजगंज, नभ सिंह कोसले को संयुक्त कलेक्टर धमतरी के पद पर तैनात किया गया है।

देखिए पूरी सूची…

The post निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/23/additional-deputy-and-joint-collectors-were-changed-on-the-instructions-of-election-commission-see-the-order/feed/ 0 1185
Breaking : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, 11 फ़रवरी को होगा मतदान https://shaharsatta.com/2025/01/20/breaking-municipal-and-panchayat-elections-announced-voting-to-be-held-on-february-11/ https://shaharsatta.com/2025/01/20/breaking-municipal-and-panchayat-elections-announced-voting-to-be-held-on-february-11/#respond Mon, 20 Jan 2025 10:25:45 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1123 शहर सत्ता / रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान के…

The post Breaking : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, 11 फ़रवरी को होगा मतदान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। निकाय चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सबसे पहले निकाय चुनाव कार्क्रम का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिसके लिए 22 जनवरी 2025 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

ये भी देखें : B.Ed Teacher Protest : भूपेश-बैज का सरकार पर हमला, सीएम बोले-हम भी नहीं चाहते कोई नौकरी से अलग हो…

नामांकन की स्क्रूटनी के बाद 31 जनवरी तक अभ्यर्थी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। वहीं प्रदेश के तमाम निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान किया जाएगा। ये मतदान EVM से होंगे, जिसकी गणना 15 फरवरी 2025 को की जाएगी। वहीं पंचायतों में तीन चरण में मतदान कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ये भी स्पष्ट किया की मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न करा ली जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ये भी स्पष्ट किया की मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। त्रि स्तरीय पंचायत 17,20 और 23 फरवरी को होंगे। 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होगा।

नगरीय निकाय चुनाव में EVM से मतदान

नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से संपन्न कराया जाएगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा। नगर पालिकाओं में 44 लाख 74 हजार 269 कुल मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525 और महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 512 है। वहीं चुनाव के लिए कुल 5 हजार 970 और उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 1 हजार 531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनेंगे।

1 लाख से ज़्यादा मतदान कर्मी पूरा कराएंगे चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 433 जिला पंचायत और 2 हजार 973 जनपद पंचायत सदस्य हैं। जबकि 11 हजार 672 ग्राम पंचायत सरपंच 1 लाख 60 हजार 180 ग्राम पंचायत पंच का चुनाव होगा। वहीं 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 कुल मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 78 लाख 20 हजार 202 और महिला मतदाता 79 लाख 92 हजार 184 हैं। इसके अलावा अन्य मतदाता 194 हैं। आगमी चुनाव में 1 लाख से अधिक मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएँगे।

Election Schedule

The post Breaking : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, 11 फ़रवरी को होगा मतदान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/20/breaking-municipal-and-panchayat-elections-announced-voting-to-be-held-on-february-11/feed/ 0 1123
Breaking : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रांतीय अपील समिति, जिला प्रभारी भी नियुक्त https://shaharsatta.com/2025/01/11/breaking-bjp-formed-provincial-appeal-committee-for-municipal-elections-district-in-charge-also-appointed/ https://shaharsatta.com/2025/01/11/breaking-bjp-formed-provincial-appeal-committee-for-municipal-elections-district-in-charge-also-appointed/#respond Sat, 11 Jan 2025 13:44:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=997 शहर सत्ता / रायपुर। निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रांतीय अपील समिति की घोषणा की है। इस्सके साथ ही भाजपा ने चुनाव के लिए जिलों के प्रभरियों…

The post Breaking : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रांतीय अपील समिति, जिला प्रभारी भी नियुक्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रांतीय अपील समिति की घोषणा की है। इस्सके साथ ही भाजपा ने चुनाव के लिए जिलों के प्रभरियों की भी नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ये नियुक्तियां दी है। प्रांतीय अपील समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल संयोजक बनाया गया है।

वहीं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, सुभाऊ कश्यप, अशोक बजाज, प्रभा दुबे समिति के सदस्य बनाए गए हैं। वहीं पार्टी ने निकाय चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है। जिसमें रायपुर शहर में खूबचंद पारख और ग्रामीण में विकास मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी देखें : बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में बोले सीएम साय, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में है अटूट सांस्कृतिक संबंध

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शुक्रवार को निकाय चुनाव हेतु प्रदेश की टीम की घोषणा की थी। नगरीय निकाय चुनाव हेतु संयोजक सहित टीम में कुल 10 सदस्य बनाए गए है। जिसमें भूपेंद्र सव्वनी को संयोजक बनाया गया है।

वहीं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती को सदस्य बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक महेश गागड़ा, बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छगनलाल मूंदड़ा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सदस्य बनाए गए है।

देखिए पूरी सूची…

 

The post Breaking : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई प्रांतीय अपील समिति, जिला प्रभारी भी नियुक्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/11/breaking-bjp-formed-provincial-appeal-committee-for-municipal-elections-district-in-charge-also-appointed/feed/ 0 997
Video : छत्तीसगढ़ में EVM से होंगे निकाय चुनाव, डिप्टी सीएम साव बोले-तैयारी शुरू… https://shaharsatta.com/2025/01/10/video-municipal-elections-will-be-held-through-evm-in-chhattisgarh-deputy-cm-saw-said-preparations-have-started/ https://shaharsatta.com/2025/01/10/video-municipal-elections-will-be-held-through-evm-in-chhattisgarh-deputy-cm-saw-said-preparations-have-started/#respond Fri, 10 Jan 2025 08:47:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=947 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव अब EVM से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश का नगरीय निकाय विभाग तैयारी शुरू…

The post Video : छत्तीसगढ़ में EVM से होंगे निकाय चुनाव, डिप्टी सीएम साव बोले-तैयारी शुरू… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव अब EVM से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश का नगरीय निकाय विभाग तैयारी शुरू कर चूका है। विभाग की तरफ से जल्द ही इस संबंध एक प्रस्ताव का बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। साथ ही ने विष्‍णुदेव सरकार पिछली सरकार के बैलेट पेपर से चुनाव वाले नियम को भी बदलेगा।

ये भी देखें : ऑनलाइन गेमिंग पर GST : कंपनियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस पर लगाए रोक…

दरअसल हाल ही में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैलेट पेपर से ही निकाय चुनाव कराए जाने की बता कही थी। उस वक़्त साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि “EVM की व्‍यवस्‍था करने में वक्‍त लग सकता है, इसलिए इस बार भी निकाय चुनाव बैलेट पेपर से ही कराया जाएगा।”

वहीं साव ने ही आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ” कोशिश है कि नगरीय निकाय के चुनाव EVM पर हो, निर्वाचन आयोग इस संबंध में तैयारी की जा रही है। EVM की टेस्टिंग के लिए इंजीनियरों की टीम लगी है। प्रयास है की नगरीय निकाय के मतदान EVM से ही हो। साव ने आएगी कहा कि “विपक्ष अपनी ज़िम्मेदारी से बचने के लिए EVM पर ठीकरा फोड़ती रहती है।”

सुनिए EVM से मतदान को लेकर उप मुख्यमंत्री साव ने क्या कुछ कहा :

बदला जाएगा नियम कांग्रेस सरकार का नियम

गौरतलब है कि 2019 में तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन करके निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराया था। वही‍ नियम अभी भी लागू है, लेकिन अब विष्‍णुदेव साय सरकार ने निकाय चुनाव ईवीएम से कराने का मन बना लिया है। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से प्रस्‍ताव बनाकर राज्‍य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसके आधार पर आयोग तैयारी शुरू करने के साथ ही वह प्रस्‍ताव विधि विभाग को परीक्षण के लिए भेजेगा। विधि विभाग की अनुमति मिलने नियमों में बदलाव कर दिया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में 2015 के पहले बैलेट पेपर के माध्‍यम से ही निकाय चुनाव होता था। बैलेट पेपर से मतगणना में काफी वक्‍त लग जाता था। मत पत्रों की गिनती देर रात तक चलती थी और चुनाव परिणाम आधी रात को घोषित किया गया था। इसके बाद तत्‍कालीन डॉ. रमन सिंह की सरकार ने 2015 में ईवीएम से निकाय चुनाव कराने का फैसला किया।

The post Video : छत्तीसगढ़ में EVM से होंगे निकाय चुनाव, डिप्टी सीएम साव बोले-तैयारी शुरू… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/10/video-municipal-elections-will-be-held-through-evm-in-chhattisgarh-deputy-cm-saw-said-preparations-have-started/feed/ 0 947