muncipalcorrporationraipur Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/muncipalcorrporationraipur/ Sun, 11 May 2025 17:11:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Poster war in Chhattisgarhi films,छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे पोस्टर वॉर: नगर निगम बना तमाशबीन! अब वक्त है सिस्टम सुधारने का https://shaharsatta.com/2025/05/11/poster-war-in-chhattisgarhi-films/ https://shaharsatta.com/2025/05/11/poster-war-in-chhattisgarhi-films/#respond Sun, 11 May 2025 17:04:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2237 शहरसात्ता/रायपुर। Chattisgarhi film छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ है। कोई खंभा कब्जे में ले रहा है, कोई चौक-चौराहों पर अपनी फिल्म का झंडा गाड़ रहा…

The post Poster war in Chhattisgarhi films,छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे पोस्टर वॉर: नगर निगम बना तमाशबीन! अब वक्त है सिस्टम सुधारने का appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर। Chattisgarhi film छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ है। कोई खंभा कब्जे में ले रहा है, कोई चौक-चौराहों पर अपनी फिल्म का झंडा गाड़ रहा है। एक ही तारीख पर दो फिल्में रिलीज हो रही हों तो पोस्टर लगाने को लेकर हंगामा मच जाता है। लेकिन अफसोस की बात ये है कि नगर निगम गूंगा-बहरा बनकर तमाशा देख रहा है।फिल्म प्रमोटर्स आपस में भिड़ते हैं, पोस्टर फाड़े जाते हैं, धमकियां दी जाती हैं, और आखिर में बदनाम होती है छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री। सवाल ये है कि क्या कोई सिस्टम नहीं हो सकता?

समाधान है – लेकिन इच्छाशक्ति नहीं

अगर नगर निगम शहर में फिल्म पोस्टर लगाने के लिए चिन्हित जगहें तय कर दे, और उन्हीं जगहों को बुकिंग सिस्टम के तहत आवंटित करे – तो ना केवल यह झगड़े बंद होंगे बल्कि इससे नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।जिस फिल्म की रिलीज पहले है, वो पहले बुकिंग करे – उसका हक पक्का। अगर एक ही दिन दो फिल्में हैं, तो तय स्थान को समान रूप से बांट दिया जाए।

फायदे क्या होंगे

राजस्व में इजाफा: हर फिल्म से पोस्टर लगाने की फीस वसूली जाए तो लाखों का अतिरिक्त इनकम संभव है।झगड़ों पर लगाम: प्रमोटर्स के बीच के टकराव खत्म होंगे।शहर की खूबसूरती बनी रहेगी: अंधाधुंध पोस्टरबाज़ी से छुटकारा मिलेगा।इंडस्ट्री को सम्मान मिलेगा: व्यवस्थित प्रचार से छत्तीसगढ़ी सिनेमा की छवि निखरेगी।

 

निगम सिर्फ मुकदर्शक बना रहेगा या कोई ठोस कदम उठाएगा

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री ने अब तक अपने दम पर बहुत कुछ किया है।अब वक्त आ गया है कि सिस्टम भी सहयोग करे और समाधान निकाले!

The post Poster war in Chhattisgarhi films,छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे पोस्टर वॉर: नगर निगम बना तमाशबीन! अब वक्त है सिस्टम सुधारने का appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/11/poster-war-in-chhattisgarhi-films/feed/ 0 2237