Mohammad Sohail Sethi Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/mohammad-sohail-sethi/ Mon, 24 Aug 2026 02:35:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : जुलूस-ए-मोहम्मदी, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस https://shaharsatta.com/2026/08/24/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-a-grand-juloos-e-mohammadi-procession-will-be-taken-out-on-august-26/ https://shaharsatta.com/2026/08/24/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-a-grand-juloos-e-mohammadi-procession-will-be-taken-out-on-august-26/#respond Mon, 24 Aug 2026 02:35:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5578 शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा…

The post Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : जुलूस-ए-मोहम्मदी, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम आम करें

शहर सत्ता/रायपुर। (Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi)हर साल की तरह इस साल भी हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के मुबारक मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ 26 अगस्त, बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।

जुलूस सुबह 7 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा, रायपुर से प्रारंभ होगा, जो शहर का गश्त करते हुए लगभग सुबह 10 बजे सीरत मैदान, बैजनाथपारा पहुंचेगा। यहां धर्मगुरुओं के हाथों परचम कुशाई की जाएगी। इसके पश्चात शहर सीरत कमेटी की ओर से लंगर का एहतमाम किया जाएगा।

ज्ञात हो कि यह जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों के बैजनाथपारा में एकत्रित होने के बाद मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, फूल चौक, तात्यापारा, सत्ती बाजार, सदर बाजार एवं कोतवाली चौक होते हुए सीरत मैदान पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।

शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम आम करें।

The post Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : जुलूस-ए-मोहम्मदी, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/24/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-a-grand-juloos-e-mohammadi-procession-will-be-taken-out-on-august-26/feed/ 0 5578
Seerat-un-Nabi Committee Raipur : 15 से 26 अगस्त तक जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी https://shaharsatta.com/2026/08/05/seerat-un-nabi-committee-raipur-jashn-e-eid-milad-un-nabi-from-august-15-to-26/ https://shaharsatta.com/2026/08/05/seerat-un-nabi-committee-raipur-jashn-e-eid-milad-un-nabi-from-august-15-to-26/#respond Wed, 05 Aug 2026 02:25:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5153 15 से 26 अगस्त तक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, 19 एवं 20 अगस्त को देश के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम की तकरीरें, 21 अगस्त को महिलाओं के लिए दीनी प्रोग्राम,…

The post Seerat-un-Nabi Committee Raipur : 15 से 26 अगस्त तक जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

15 से 26 अगस्त तक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, 19 एवं 20 अगस्त को देश के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम की तकरीरें, 21 अगस्त को महिलाओं के लिए दीनी प्रोग्राम, 22 अगस्त को नातिया मुशायरा, 23 अगस्त को बच्चों की अज़ान प्रतियोगिता, तिलावत-ए-कुरआन तर्जुमा के साथ तथा अन्य अनेक धार्मिक आयोजन

शहर सत्ता/रायपुर। (Seerat-un-Nabi Committee Raipur)शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर की अहम बैठक रविवार को शास्त्री मार्केट स्थित सीड्स स्कूल के नूर-उस-सुबह हॉल में कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी की सदारत में आयोजित हुई। बैठक में आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त से 26 अगस्त तक धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 एवं 20 अगस्त को देश के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम की तकरीरें, 21 अगस्त को महिलाओं के लिए दीनी प्रोग्राम, 22 अगस्त को नातिया मुशायरा, 23 अगस्त को बच्चों की अज़ान प्रतियोगिता, तिलावत-ए-कुरआन तर्जुमा के साथ तथा अन्य अनेक धार्मिक आयोजन शामिल रहेंगे। समापन अवसर पर 26 अगस्त को पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी, फ़ातिहा-ख़्वानी, परचम-कुशाई एवं आम लंगर का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम मुस्लिम हॉल, बैजनाथपारा, रायपुर में संपन्न होंगे।

शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा, “ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न का अवसर नहीं, बल्कि हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा की सीरत, उनके संदेश और इंसानियत, भाईचारे तथा अमन की तालीम को आम करने का माध्यम है। हमारी कोशिश है कि इस बार के सभी कार्यक्रम समाज के हर वर्ग की भागीदारी के साथ गरिमापूर्ण और सफलतापूर्वक आयोजित हों। मैं सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और शहरवासियों से अपील करता हूँ कि वे बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों में सहयोग करें और जिन मस्जिदों में तामीरी कार्य चल रहा है, उनके लिए भी अपनी हैसियत के अनुसार मदद करें।” बैठक के दौरान कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार विभिन्न समितियों में जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया, ताकि सभी कार्यक्रम बेहतर ढंग से संपन्न हो सकें।

मस्जिदों के तामीरी कामों के लिए मांगी जाएगी मदद

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोहम्मद सोहेल सेठी ने कहा कि रायपुर शहर की जिन मस्जिदों में तामीरी कार्य चल रहा है, उनके प्रतिनिधि कार्यक्रमों के दौरान अपने बैनर, पोस्टर एवं रसीद बुक लेकर उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह कार्यक्रमों में आने वाले लोगों से उन मस्जिदों के तामीरी कार्य में सहयोग एवं आर्थिक सहायता की अपील की जाएगी।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तीन नई नियुक्तियों

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। जनाब हाजी अय्यूब पारेख को कमेटी का नया कोषाध्यक्ष, जबकि हाजी रहीम ख़ान एवं हाजी ज़ुबेर महमूद को नायब सदर नियुक्त किया गया। बैठक में कमेटी के चीफ ऑर्गनाइज़र मोहम्मद सिराज, वरिष्ठ अधिवक्ता फ़ैसल रिज़वी, पूर्व डीएसपी शोएब ख़ान, शकील, हाजी इदरीश लोया साहब, एम.के. गौरी, अज्जू भाई, नूरा भाई, यूनुस भाई, इस्माइल भाई, शाहबान भाई, फ़ैसल भाई, रोबिन भाई, गुड्डा सेठी, वसीम बाबू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

The post Seerat-un-Nabi Committee Raipur : 15 से 26 अगस्त तक जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/05/seerat-un-nabi-committee-raipur-jashn-e-eid-milad-un-nabi-from-august-15-to-26/feed/ 0 5153