MODELSARITABEHRA Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/modelsaritabehra/ Tue, 17 Jun 2025 10:27:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/ https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/#respond Tue, 17 Jun 2025 10:27:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2657 0 मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सरिता ने (MODELING) मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने 2021 में मिस…

The post MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत

शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सरिता ने (MODELING) मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने 2021 में मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत की, जहां वो टॉप-5 में रहीं और मिस पॉपुलर का खिताब जीता। इसके बाद 2022 में मिस सेंट्रल इंडिया का ताज सरिता के सिर सजा और तभी से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े मंचों पर इंटरनेशनल रनवे का हिस्सा बन चुकीं सरिता के लिए यह सफर आसान नहीं था।

SARITA BEHRA (MODEL)

इस खबर को भी देखे और पढ़े

अंतर्मुखी प्रवृत्ति को तोड़ा

सरिता बताती हैं कि उन्होंने कभी (MODELING) मॉडलिंग को लेकर गंभीरता से नहीं सोचा था,(MODELING) शुरुआत में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इंडस्ट्री की समझ होने लगी। मॉडलिंग ने उन्हें सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की कला भी सिखाई। उन्होंने अपनी अंतर्मुखी (introvert) प्रवृत्ति को तोड़ा और निखरकर सामने आईं।

SARITA BEHRA (MODEL)

इस खबर को भी देखे और पढ़े

सरिता की तीन बड़ी सलाह

जहां एक ओर सरिता ने कभी बॉडी शेमिंग या किसी मानसिक दबाव का सामना नहीं किया, (MODELING) वहीं उन्होंने स्वीकारा कि इस इंडस्ट्री में कई फर्जी ऑफर्स और झूठे वादे आम बात हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को स्वीकारने से पहले उसकी पृष्ठभूमि जांचना जरूरी है, और यदि कहीं धोखा महसूस हो तो तुरंत उस जगह से खुद को अलग कर लेना चाहिए। मॉडलिंग को एक्टिंग से जोड़ने के चलन पर उनका मानना है कि दोनों क्षेत्र अलग हैं और उन्होंने फिल्मों में काम करने के बारे में कभी नहीं सोचा। सरिता के लिए सक्सेस से भी बड़ी चीज है संतोष,वो संतुलन जो जुनून और मानसिक शांति के बीच होना चाहिए। सरिता की तीन बड़ी सलाहें हैं ,खुद पर भरोसा रखें,शॉर्टकट न अपनाएं और हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करें।

The post MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/feed/ 0 2657