model Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/model/ Tue, 17 Jun 2025 10:27:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/ https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/#respond Tue, 17 Jun 2025 10:27:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2657 0 मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सरिता ने (MODELING) मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने 2021 में मिस…

The post MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत

शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सरिता ने (MODELING) मॉडलिंग की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने 2021 में मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता से अपने करियर की शुरुआत की, जहां वो टॉप-5 में रहीं और मिस पॉपुलर का खिताब जीता। इसके बाद 2022 में मिस सेंट्रल इंडिया का ताज सरिता के सिर सजा और तभी से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े मंचों पर इंटरनेशनल रनवे का हिस्सा बन चुकीं सरिता के लिए यह सफर आसान नहीं था।

SARITA BEHRA (MODEL)

इस खबर को भी देखे और पढ़े

अंतर्मुखी प्रवृत्ति को तोड़ा

सरिता बताती हैं कि उन्होंने कभी (MODELING) मॉडलिंग को लेकर गंभीरता से नहीं सोचा था,(MODELING) शुरुआत में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इंडस्ट्री की समझ होने लगी। मॉडलिंग ने उन्हें सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने की कला भी सिखाई। उन्होंने अपनी अंतर्मुखी (introvert) प्रवृत्ति को तोड़ा और निखरकर सामने आईं।

SARITA BEHRA (MODEL)

इस खबर को भी देखे और पढ़े

सरिता की तीन बड़ी सलाह

जहां एक ओर सरिता ने कभी बॉडी शेमिंग या किसी मानसिक दबाव का सामना नहीं किया, (MODELING) वहीं उन्होंने स्वीकारा कि इस इंडस्ट्री में कई फर्जी ऑफर्स और झूठे वादे आम बात हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को स्वीकारने से पहले उसकी पृष्ठभूमि जांचना जरूरी है, और यदि कहीं धोखा महसूस हो तो तुरंत उस जगह से खुद को अलग कर लेना चाहिए। मॉडलिंग को एक्टिंग से जोड़ने के चलन पर उनका मानना है कि दोनों क्षेत्र अलग हैं और उन्होंने फिल्मों में काम करने के बारे में कभी नहीं सोचा। सरिता के लिए सक्सेस से भी बड़ी चीज है संतोष,वो संतुलन जो जुनून और मानसिक शांति के बीच होना चाहिए। सरिता की तीन बड़ी सलाहें हैं ,खुद पर भरोसा रखें,शॉर्टकट न अपनाएं और हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करें।

The post MODELING: छत्तीसगढ़ की चमकती मॉडलिंग स्टार सरिता की सफरनामा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/17/modeling-the-journey-of-chhattisgarhs-shining-modeling-star-sarita/feed/ 0 2657
Modelling: बेटी, माँ और अब भारत की शान अनुराधा ठेठवार बनीं मिसेज इंडिया क्लासिक 2025 https://shaharsatta.com/2025/06/05/modelling-daughter-mother-and-now-pride-of-india-anuradha-thethwar-became-mrs-india-classic-2025/ https://shaharsatta.com/2025/06/05/modelling-daughter-mother-and-now-pride-of-india-anuradha-thethwar-became-mrs-india-classic-2025/#respond Thu, 05 Jun 2025 15:29:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2581 शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी (Modeling) रायपुर एक बार फिर गौरवान्वित हुई है, जब शहर की बेटी अनुराधा ठेठवार ने “मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2025” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह…

The post Modelling: बेटी, माँ और अब भारत की शान अनुराधा ठेठवार बनीं मिसेज इंडिया क्लासिक 2025 appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी (Modeling) रायपुर एक बार फिर गौरवान्वित हुई है, जब शहर की बेटी अनुराधा ठेठवार ने “मिसेज़ इंडिया क्लासिक 2025” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता विगत दिनों रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल में Colors Events के तत्वावधान में आयोजित “मिस्टर, मिस और मिसेज़ इंडिया” फैशन शो के तहत संपन्न हुई।

अनुराधा ने मिसेज कैटेगरी में जब रैंप वॉक किया, तो न सिर्फ अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का परिचय दिया, बल्कि निर्णायकों के कठिन सवालों के बेहद संजीदा जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले दो राउंड में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जबकि फाइनल राउंड में पूरे देशभर से चुनी गई 30 प्रतिभागियों में से सिर्फ 4 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें अनुराधा प्रमुख रहीं।

अनुराधा ठेठवार फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में छत्तीसगढ़ की एक जानी-पहचानी शख्सियत हैं। वे इससे पहले भी “मिसेज छत्तीसगढ़ इंडिया 2025” का खिताब जीत चुकी हैं। एक गृहिणी और एक बेटी की माँ होने के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी सीमित नहीं होने दिया। वे कहती हैं, “मेरी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय मेरे पति राहुल ठेठवार को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर मुझे प्रोत्साहित किया।”

शिक्षा के साथ-साथ अनुराधा की रुचि शुरू से ही फैशन और मॉडलिंग में रही है। इसके अलावा वे समाजसेवा से भी जुड़ी हुई हैं और समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनका मानना है कि “अगर खुद पर विश्वास हो और सोच सकारात्मक हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रहता।”

फैशन शो में अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए अनुराधा ने बताया कि वे हेल्थ अवेयरनेस से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय रूप से जुड़ना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अब “मिसेज वर्ल्ड” और “मिसेज यूनिवर्स” ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में तैयारियां शुरू कर चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ की इस प्रतिभाशाली महिला की यह सफलता न केवल राज्य के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

The post Modelling: बेटी, माँ और अब भारत की शान अनुराधा ठेठवार बनीं मिसेज इंडिया क्लासिक 2025 appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/05/modelling-daughter-mother-and-now-pride-of-india-anuradha-thethwar-became-mrs-india-classic-2025/feed/ 0 2581
Modeling: कपड़ों से नहीं, सोच से होती है इंसान की पहचान https://shaharsatta.com/2025/05/29/modeling/ https://shaharsatta.com/2025/05/29/modeling/#respond Thu, 29 May 2025 08:07:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2509 0 राखी मण्डल एक साहसी मॉडल की ज़िंदगी की सच्चाई शहरसात्ता/रायपुर.मॉडलिंग (Modeling) इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी मण्डल आज सिर्फ रैम्प वॉक तक सीमित नहीं, बल्कि…

The post Modeling: कपड़ों से नहीं, सोच से होती है इंसान की पहचान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 राखी मण्डल एक साहसी मॉडल की ज़िंदगी की सच्चाई

शहरसात्ता/रायपुर.मॉडलिंग (Modeling) इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी मण्डल आज सिर्फ रैम्प वॉक तक सीमित नहीं, बल्कि एक सोच, एक प्रेरणा बन चुकी हैं। 2018-19 में ओरिफ्लेम जैसे बड़े ब्रांड से करियर की शुरुआत करने वाली राखी मण्डल ने ना सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, बल्कि बार-बार जजमेंट और आलोचना का सामना भी डटकर किया। खासकर जब अपने ही ‘सो-कॉल्ड बेस्ट फ्रेंड्स’ और समाज के कुछ नेता उनके कपड़ों को ‘बेशर्मी’ से जोड़ते हैं, तो वह साफ कहती हैं,ये हमारे कपड़ों की नहीं, आपकी सोच की बात है।

rakhi mandal (model& makeup artist

ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपे संघर्ष की दास्तां

मॉडलिंग (Modeling) इंडस्ट्री की चमक के पीछे कई बार फ्रॉड ऑफर, मानसिक तनाव, बॉडी शेमिंग और आत्म-संघर्ष की सच्चाई छुपी होती है। बहुत बार मुझे ‘माचिस की तिल्ली’ कहा गया, और उस दौर में मैं अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी,वह बताती हैं। लेकिन उनका विश्वास, आत्मबल और आध्यात्मिक जुड़ाव उन्हें वापस खड़ा करता है।

rakhi mandal (model& makeup artist

असली सफलता को दूसरों की मुस्कान में तलाशती हैं

मैं सेल्फ-मोटिवेटेड हूं। मेरी सबसे बड़ी ताक़त यही है कि मैं खुद को बार-बार उठाती हूं। राखी नए मॉडल्स को सलाह देती है की,फाइनेंसियली इंडिपेंडेंट बनिए। एजुकेशन को प्रायोरिटी दीजिए। मॉडलिंग (Modeling) में आने से पहले पर्सनालिटी डेवलपमेंट और ट्रेनिंग में निवेश ज़रूरी है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में जाने का इरादा नहीं रखतीं, लेकिन राखी का मानना है कि अगर कोई इंसान उनकी वजह से मुस्कुरा रहा है, तो वही उनके लिए असली सफलता है। सक्सेस मेरे लिए बस इतनी है की मेरी वजह से किसी एक शख्स के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाए, तो मैं सफल हूं।

The post Modeling: कपड़ों से नहीं, सोच से होती है इंसान की पहचान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/29/modeling/feed/ 0 2509