MLA Son Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/mla-son/ Fri, 24 Jan 2025 07:33:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक… https://shaharsatta.com/2025/01/24/father-is-an-mla-how-will-you-stop-me-and-then-the-young-man-left-his-car-and-ran-away/ https://shaharsatta.com/2025/01/24/father-is-an-mla-how-will-you-stop-me-and-then-the-young-man-left-his-car-and-ran-away/#respond Fri, 24 Jan 2025 07:33:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1187 शहर सत्ता / रायपुर। कैसे रोकेगा तू हमको…मेरा बाप विधायक है…जनता है ना…बात कराउँ। ये रुआब तथाकथित एक विधायक के बेटे होने का दवा करने वाले एक युवक का है।…

The post बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। कैसे रोकेगा तू हमको…मेरा बाप विधायक है…जनता है ना…बात कराउँ। ये रुआब तथाकथित एक विधायक के बेटे होने का दवा करने वाले एक युवक का है। जिसे पुलिस ने गश्त के दौरान रॉन्ग साइड से आते हुए रोका था। देर रात बुलेट पर सवार होकर दो लड़के रॉन्ग साइड से बाइक चला कार आ रहे थे, उन्होंने अपनी बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर भी लगा रखा था। जिससे जानबूझकर तेज आवाज निकालते और गाड़ी लहराते हुए चला रहे थे।जिन्हे रोकने पर युवकों में जमकर सियासी रसूख दिखाया।

ये भी देखें : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, देखिए आदेश…

दिल्ली पुलिस के अनुसार जामिया नगर के एएसआई और एसएचओ अपने स्टाफ के साथ गश्त कर रहे थे। जब वे गश्त के दौरान बाटला हाउस में नफीस रोड पर पहुंचे तो बुलेट पर सवार दो लड़के रॉन्ग साइड आते दिखे। वे बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। इतना ही नहीं वे बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे लाइसेंस तथा आरसी मांगी, लेकिन वे नहीं दिखा पाए।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बाइक चला रहे लड़के ने खुद को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया और कहा कि कैसे रोकेगा तू हमको…मेरा बाप विधायक है…जनता है ना…बात कराउँ, चालान कैसे काट सकते हैं। युवक यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और आरोप लगाया कि पुलिस ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह आप विधायक का बेटा है।

लाइसेंस ID मांगी तो घुमाया फ़ोन

जब पुलिस ने उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी मांगी तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उनमें से एक लड़के ने अमानतुल्लाह खान को फोन करके एसएचओ से बात कराई। बाद में लड़के बिना नाम-पता बताए बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। एएसआई उनकी बुलेट को थाने ले आए। पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट-लाइसेंस और आरसी के बाइक चलाने के साथ-साथ गलत तरीके से ड्राइव करने का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी बाइक को संबंधित धाराओं में जब्त कर लिया गया है।

The post बाप विधायक है…कैसे रोकेगा तू हमको…और फिर अपनी गाड़ी छोड़कर भागा युवक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/24/father-is-an-mla-how-will-you-stop-me-and-then-the-young-man-left-his-car-and-ran-away/feed/ 0 1187