Minal chaagan chaubey Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/minal-chaagan-chaubey/ Sun, 11 May 2025 17:11:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Poster war in Chhattisgarhi films,छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे पोस्टर वॉर: नगर निगम बना तमाशबीन! अब वक्त है सिस्टम सुधारने का https://shaharsatta.com/2025/05/11/poster-war-in-chhattisgarhi-films/ https://shaharsatta.com/2025/05/11/poster-war-in-chhattisgarhi-films/#respond Sun, 11 May 2025 17:04:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2237 शहरसात्ता/रायपुर। Chattisgarhi film छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ है। कोई खंभा कब्जे में ले रहा है, कोई चौक-चौराहों पर अपनी फिल्म का झंडा गाड़ रहा…

The post Poster war in Chhattisgarhi films,छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे पोस्टर वॉर: नगर निगम बना तमाशबीन! अब वक्त है सिस्टम सुधारने का appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर। Chattisgarhi film छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में इस समय पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ है। कोई खंभा कब्जे में ले रहा है, कोई चौक-चौराहों पर अपनी फिल्म का झंडा गाड़ रहा है। एक ही तारीख पर दो फिल्में रिलीज हो रही हों तो पोस्टर लगाने को लेकर हंगामा मच जाता है। लेकिन अफसोस की बात ये है कि नगर निगम गूंगा-बहरा बनकर तमाशा देख रहा है।फिल्म प्रमोटर्स आपस में भिड़ते हैं, पोस्टर फाड़े जाते हैं, धमकियां दी जाती हैं, और आखिर में बदनाम होती है छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री। सवाल ये है कि क्या कोई सिस्टम नहीं हो सकता?

समाधान है – लेकिन इच्छाशक्ति नहीं

अगर नगर निगम शहर में फिल्म पोस्टर लगाने के लिए चिन्हित जगहें तय कर दे, और उन्हीं जगहों को बुकिंग सिस्टम के तहत आवंटित करे – तो ना केवल यह झगड़े बंद होंगे बल्कि इससे नगर निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।जिस फिल्म की रिलीज पहले है, वो पहले बुकिंग करे – उसका हक पक्का। अगर एक ही दिन दो फिल्में हैं, तो तय स्थान को समान रूप से बांट दिया जाए।

फायदे क्या होंगे

राजस्व में इजाफा: हर फिल्म से पोस्टर लगाने की फीस वसूली जाए तो लाखों का अतिरिक्त इनकम संभव है।झगड़ों पर लगाम: प्रमोटर्स के बीच के टकराव खत्म होंगे।शहर की खूबसूरती बनी रहेगी: अंधाधुंध पोस्टरबाज़ी से छुटकारा मिलेगा।इंडस्ट्री को सम्मान मिलेगा: व्यवस्थित प्रचार से छत्तीसगढ़ी सिनेमा की छवि निखरेगी।

 

निगम सिर्फ मुकदर्शक बना रहेगा या कोई ठोस कदम उठाएगा

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री ने अब तक अपने दम पर बहुत कुछ किया है।अब वक्त आ गया है कि सिस्टम भी सहयोग करे और समाधान निकाले!

The post Poster war in Chhattisgarhi films,छत्तीसगढ़ी फिल्मों मे पोस्टर वॉर: नगर निगम बना तमाशबीन! अब वक्त है सिस्टम सुधारने का appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/11/poster-war-in-chhattisgarhi-films/feed/ 0 2237
दिग्गजों के साथ कलेक्टर दफ़्तर पहुंची भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, कहा-रायपुर को एक नयी पहचान दिलाएंगे https://shaharsatta.com/2025/01/28/bjp-candidate-meenal-chaubey-reached-the-collectors-office-with-bigwigs-said-will-give-a-new-identity-to-raipur/ https://shaharsatta.com/2025/01/28/bjp-candidate-meenal-chaubey-reached-the-collectors-office-with-bigwigs-said-will-give-a-new-identity-to-raipur/#respond Tue, 28 Jan 2025 08:49:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1255   शहर सत्ता / रायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत भाजपा के सभी 70 पार्षद अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान भारतीय…

The post दिग्गजों के साथ कलेक्टर दफ़्तर पहुंची भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, कहा-रायपुर को एक नयी पहचान दिलाएंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत भाजपा के सभी 70 पार्षद अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे। इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है मोदी जी की गारंटी पूरी हुई यह इस बात का प्रमाण है निश्चित तौर पर जनादेश भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ- साथ नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे।

ये भी पढ़े : पति प्रमोद संग मोपेट में बैठकर कलेक्ट्रेड पहुंची महापौर प्रत्याशी दीप्ती…दाखिल किया नामांकन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव से लिया आशीर्वाद

इससे पहले आज सुबह मीनल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर उत्तर के विधायक सुनील सोनी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं, सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

सीएम ने सभी को दी शुभकामनाएं

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम सहित, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं त्रि स्तरीय पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। त्रि स्तरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण प्रदेश भर में भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। इसी विश्वास की बदौलत हमें इस चुनाव में भी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर कर्मठ एवं योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है। मीनल जी भी अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। मीनल चौबे एक बेहतर महापौर रायपुर के लिए साबित होंगी। पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुन कर आयेंगे।सभी प्रत्याशियों को फिर से शुभकामनाएं हैं।

 

The post दिग्गजों के साथ कलेक्टर दफ़्तर पहुंची भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, कहा-रायपुर को एक नयी पहचान दिलाएंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/28/bjp-candidate-meenal-chaubey-reached-the-collectors-office-with-bigwigs-said-will-give-a-new-identity-to-raipur/feed/ 0 1255