Meenal Chaubey Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/meenal-chaubey/ Thu, 27 Feb 2025 13:30:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ https://shaharsatta.com/2025/02/27/i-am-meenal-chaubey-i-swear-in-the-name-of-god-mayor-and-councillors-of-raipur-municipal-corporation-took-oath/ https://shaharsatta.com/2025/02/27/i-am-meenal-chaubey-i-swear-in-the-name-of-god-mayor-and-councillors-of-raipur-municipal-corporation-took-oath/#respond Thu, 27 Feb 2025 13:30:44 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1440 शहर सत्ता / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज…

The post मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें : विधानसभा के बजट सत्र में अजय वर्सेज़ अरुण…”जल” पर जमकर घेरा…कांग्रेस का वॉकआउट

शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) ने मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण देव, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

The post मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/27/i-am-meenal-chaubey-i-swear-in-the-name-of-god-mayor-and-councillors-of-raipur-municipal-corporation-took-oath/feed/ 0 1440
Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव…. https://shaharsatta.com/2025/01/31/video-bjp-workers-conference-meena-said-not-me-but-you-are-fighting-the-election/ https://shaharsatta.com/2025/01/31/video-bjp-workers-conference-meena-said-not-me-but-you-are-fighting-the-election/#respond Fri, 31 Jan 2025 11:42:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1314 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायपुर शहर जिला भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा…

The post Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव…. appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रायपुर शहर जिला भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं रायपुर के सभी विधायक उपस्थित है। रायपुर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में हुए इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारें लगाए और भाजपा की जीत के लिए संल्कप लिया। BJP कार्यकार्ता सम्मलेन में महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि “ये चुनाव मैं नहीं लड़ रही हूं, आप सब लड़ रहे हैं, महापौर आप सब होने वाले हैं।”

ये भी पढ़े : Municipal Election : छत्तीसगढ़ में तीन दिन की छुट्टी का ऐलान, पढ़िए आदेश…

नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा कि “आज जेन ल महापौर बनाना हे, 15 तारीख के जेकर नाम के साथ रायपुर के महापौर आपके कारण लिखाने वाला हे अइसे बहन मीनल चौबे जी आपके बीच हे।” BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने ये ठाना है कि पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का ध्वज लहराएगा, इस दृष्टि से पूरे छत्तीसगढ़ में महापौर और हमारे सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित हो, आज ये संकल्प लेकर जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि “विधानसभा चुनाव के पूर्व हमने जो वादा किया था, एक साल में ही आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने, भाजपा की सरकार ने उसे हितग्राहियों तक पहुँचाने का शत-प्रतिशत निश्चय किया और आज जनता को उसका लाभ मिल रहा है।”

सुनिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्त्ता सम्मलेन में क्या कुछ कहा…

The post Video : BJP का कार्यकार्ता सम्मलेन, मीनल बोली-मैं नहीं आप लड़ रहे है चुनाव…. appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/31/video-bjp-workers-conference-meena-said-not-me-but-you-are-fighting-the-election/feed/ 0 1314
दिग्गजों के साथ कलेक्टर दफ़्तर पहुंची भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, कहा-रायपुर को एक नयी पहचान दिलाएंगे https://shaharsatta.com/2025/01/28/bjp-candidate-meenal-chaubey-reached-the-collectors-office-with-bigwigs-said-will-give-a-new-identity-to-raipur/ https://shaharsatta.com/2025/01/28/bjp-candidate-meenal-chaubey-reached-the-collectors-office-with-bigwigs-said-will-give-a-new-identity-to-raipur/#respond Tue, 28 Jan 2025 08:49:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1255   शहर सत्ता / रायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत भाजपा के सभी 70 पार्षद अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान भारतीय…

The post दिग्गजों के साथ कलेक्टर दफ़्तर पहुंची भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, कहा-रायपुर को एक नयी पहचान दिलाएंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत भाजपा के सभी 70 पार्षद अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे। इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है मोदी जी की गारंटी पूरी हुई यह इस बात का प्रमाण है निश्चित तौर पर जनादेश भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ- साथ नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे।

ये भी पढ़े : पति प्रमोद संग मोपेट में बैठकर कलेक्ट्रेड पहुंची महापौर प्रत्याशी दीप्ती…दाखिल किया नामांकन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव से लिया आशीर्वाद

इससे पहले आज सुबह मीनल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर उत्तर के विधायक सुनील सोनी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नगरीय निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं, सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

सीएम ने सभी को दी शुभकामनाएं

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम सहित, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं त्रि स्तरीय पंचायतों में भी भारतीय जनता पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। त्रि स्तरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने के कारण प्रदेश भर में भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण है। इसी विश्वास की बदौलत हमें इस चुनाव में भी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुन-चुन कर कर्मठ एवं योग्य ऊर्जावान प्रत्याशियों को उतारा है। मीनल जी भी अनुभवी और योग्य नेत्री हैं। मीनल चौबे एक बेहतर महापौर रायपुर के लिए साबित होंगी। पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा प्रत्याशी बड़ी संख्या में चुन कर आयेंगे।सभी प्रत्याशियों को फिर से शुभकामनाएं हैं।

 

The post दिग्गजों के साथ कलेक्टर दफ़्तर पहुंची भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे, कहा-रायपुर को एक नयी पहचान दिलाएंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/28/bjp-candidate-meenal-chaubey-reached-the-collectors-office-with-bigwigs-said-will-give-a-new-identity-to-raipur/feed/ 0 1255