Mayor Raipur Municipal Corporation Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/mayor-raipur-municipal-corporation/ Thu, 21 May 2026 06:20:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Raipur Municipal Corporation : भई वाह…20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण ! https://shaharsatta.com/2026/05/21/raipur-municipal-corporation-well-look-at-that-a-6-foot-divider-constructed-on-a-20-foot-road/ https://shaharsatta.com/2026/05/21/raipur-municipal-corporation-well-look-at-that-a-6-foot-divider-constructed-on-a-20-foot-road/#respond Thu, 21 May 2026 06:20:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4472 महापौर मिंटी दीदी और दो पार्षद भाभियों के कार्यकुशलता की धन्ना सेठों की कॉलोनियों में खासी चर्चा शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation )रायपुर नगर निगम के एक और कारनामें से…

The post Raipur Municipal Corporation : भई वाह…20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

महापौर मिंटी दीदी और दो पार्षद भाभियों के कार्यकुशलता की धन्ना सेठों की कॉलोनियों में खासी चर्चा

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation )रायपुर नगर निगम के एक और कारनामें से दो वार्ड के लोग हलकान हैं। पहले से ही बेतरतीब और बेवजह के निर्माण की कई नजीरें रायपुर नगर निगम ने पेश किया है। अब जनता से वसूले गए टैक्स से टैगोर नगर की 20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण किया जा रहा है। इस डिवाइडर निर्माण के बाद से ही रोजाना टैगोर नगर चौक से लेकर कैथोलिक क्रिश्चियन कब्रिस्तान तक ट्रैफिक जाम की समस्या कड़ी हो गई है।

खासकर वर्किंग टाइम और देर शाम में दोनों तरफ लगने वाले जाम से विवाद की स्थिति बन रही है। जब से डिवाइडर के लिए गड्ढा खोदा गया और निर्माण भी अंतिम चरण में है तभी से निगम की सबसे महंगी मशीनी झाड़ू गाड़ी भी ट्रैफिक के लिए दिक्कत बन गई है।

निगम की अती और मारी गई मति की चर्चा

शैलेंद्र नगर, विवेकानंद नगर, आरएमएस कॉलोनी और डीईओ ऑफिस के रिहायशवजीर धन्ना सेठों की आलीशान कोठियां भी यहीं हैं। इन रईसों के घर जरूर बड़े हैं और कारों की संख्या भी ज्यादा है। लेकिन सभी सेठों की गाड़ियां घर के बाहर ही पार्क की जाती हैं। उसपर हाऊसिंग बोर्ड द्वारा आवंटित दुकानदारों की गुमटियां और आने वाले ग्राहकों की गाड़ियां भी परेशानी का सबब हैं। यहां आये दिन निगम का तोड़-फोड़ दस्ता करें लेकर पहुँच जाता है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी डिवाइडर के एक हिस्से में तो दूसरे हिस्से में श्रीमती स्वप्निल मिश्रा की पार्षद टेरेटरी है। वार्ड वासियों और स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दिक्कतें दोनों को बता चुके हैं और महापौर मीनल चौबे को भी आवेदन दिए हैं लेकिन निगम की अति और मति से सब बेज़ार हैं।

टैगोर जी की मूर्ति के सामने शौचालय प्रस्तावित है

टैगोर नगर चौक में देश के गौरव स्वर्गीय रवीन्द्रनाथ टैगोर की तकरीबन 40 साल पुरानी प्रतिमा स्थान है। हाल ही में नई मूर्ति और चबूतरे का निर्माण किया गया है। अब श्रीमती ढेबर के वार्ड में आने वाले डीईओ ऑफिस के प्रवेश द्वार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण होना है। बताते हैं कि प्रस्तावित शौचालय प्रतिमा के सामने ही बनेगा। हालांकि टैगोर नगर और डीईओ ऑफिस समेत स्थानीय दुकानदारों के लिए एक शौचालय की आवश्यकता है। लेकिन इसके निर्माण और स्थान को लेकर दोनों कांग्रेस-भाजपा की महिला पार्षदों में खींचातानी मची है। क्योंकि दोनों ही अपने क्षेत्र में यह नहीं चाहते।

The post Raipur Municipal Corporation : भई वाह…20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/05/21/raipur-municipal-corporation-well-look-at-that-a-6-foot-divider-constructed-on-a-20-foot-road/feed/ 0 4472
Mayor Raipur Municipal Corporation : ‘मिंटी दीदी’ के राज में जांच के नाम पर एक भी दोषियों पर आंच नहीं https://shaharsatta.com/2026/05/16/mayor-raipur-municipal-corporation-under-minty-didis-rule-not-a-single-culprit-has-faced-any-repercussions-in-the-name-of-investigations/ https://shaharsatta.com/2026/05/16/mayor-raipur-municipal-corporation-under-minty-didis-rule-not-a-single-culprit-has-faced-any-repercussions-in-the-name-of-investigations/#respond Sat, 16 May 2026 05:10:27 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4439 यूनिपोल घोटाला भी ठंडा, अब निगम के गार्डन ठेके को लेकर उठे सवाल,17 लाख के ठेके पर विवाद, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप शहर सत्ता/रायपुर। मीनल चौबे…

The post Mayor Raipur Municipal Corporation : ‘मिंटी दीदी’ के राज में जांच के नाम पर एक भी दोषियों पर आंच नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

यूनिपोल घोटाला भी ठंडा, अब निगम के गार्डन ठेके को लेकर उठे सवाल,17 लाख के ठेके पर विवाद, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों पर मनमानी के आरोप

शहर सत्ता/रायपुर। मीनल चौबे यानि कि ‘मिंटी दीदी’ महापौर रायपुर नगर निगम के कार्यकाल में गड़बड़ियों, अनियमितताओं की जांच तो चल रही है लेकिन एक भी मामले में किसी भी दोषियों पर जांच की आंच नहीं पड़ी है। यूनिपोल घोटाला, अवैध होर्डिंग, निगम के गार्डनों में पेड़-पौधों से लेकर घास लगाने तक और इनके मेंटेनेंस ठेका अब भी विवादग्रस्त हैं। महापौर रायपुर मीनल छगन चौबे का एक ही जवाब है “पूरे मामले की जांच की जा रही है।”

समता कॉलोनी और चंगोराभाठा स्थित गार्डनों के रखरखाव का करीब 17 लाख रुपए का ठेका दिए जाने के मामले में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। पूरे मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सवाल उठाए हैं। दावा किया जा रहा है कि ठेका प्रक्रिया की जानकारी निगम के जनप्रतिनिधियों और विभागीय MIC सदस्यों तक को नहीं दी गई। वहीं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खीर खा रहा राजस्व और उद्द्यानिकी विभाग

नगर निगम रायपुर के आधा दर्जन गार्डनों में सिर्फ ठेका संबंधी विवाद ही नहीं हैं। अपितु गार्डन का रखरखाव, पानी टैंकर से छिड़काव और राजधानी के गार्डनों में अवैध कब्जे जिम्मेदारों की शह पर हुए हैं। उड्डयानिकी विभाग के साथ साथ निगम का राजस्व अमला भी सिर्फ गरीबों से वसूली और उनकी रोजी-रोटी छीनने में लगा है। जबकि अमीरजादों की कॉलोनियों में निगम की सड़कों और पार्क में अवैध कब्ज़ा-निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से अफसर घबराते हैं।

पार्षद वसूल रहे ठेले-खोमचों से किराया-भाड़ा

वैध गुमटियों और दुकानदारों पर निगम का कब्जा खाली करवाने वाला अमला बेरहमी से कार्रवाई और जुर्माना वसूली करता है। लेकिन दूसरी तरफ वार्ड पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में सरेआम अवैध ठेला-खोमचे वालों से किराया वसूली कर रहे हैं। ट्रैफिक जाम करते ऐसे ठेलों-खोमचों से शंकर नगर, टैगोर नगर, पुजारी कॉम्प्लेक्स टिकरापारा रोड, बैजनाथ पारा समेत बैरन बाजार छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास संचालित चाय, पान और नाश्ते की गुमटियों से वसूली किये जाने की चर्चा।

The post Mayor Raipur Municipal Corporation : ‘मिंटी दीदी’ के राज में जांच के नाम पर एक भी दोषियों पर आंच नहीं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/05/16/mayor-raipur-municipal-corporation-under-minty-didis-rule-not-a-single-culprit-has-faced-any-repercussions-in-the-name-of-investigations/feed/ 0 4439
Raipur Municipal Corporation : ‘नंगरा’ निगम के उद्यानिकी विभाग में ज़रा सा भी ‘पानी’ नहीं ! https://shaharsatta.com/2026/04/28/raipur-municipal-corporation-not-a-drop-of-water-in-the-parched-corporations-horticulture-department/ https://shaharsatta.com/2026/04/28/raipur-municipal-corporation-not-a-drop-of-water-in-the-parched-corporations-horticulture-department/#respond Tue, 28 Apr 2026 04:03:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4398 रायपुर महापौर, नगर निगम के उद्यानिकी विभाग और बीजेपी पार्षद ने मूंद ली आंखें, दसों जोन कमिश्नरी अमीरों से मोहब्बत और गरीबों से कर रही नफरत शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal…

The post Raipur Municipal Corporation : ‘नंगरा’ निगम के उद्यानिकी विभाग में ज़रा सा भी ‘पानी’ नहीं ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर महापौर, नगर निगम के उद्यानिकी विभाग और बीजेपी पार्षद ने मूंद ली आंखें, दसों जोन कमिश्नरी अमीरों से मोहब्बत और गरीबों से कर रही नफरत

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation)शहरी सत्ता यानि कि रायपुर नगर निगम के नाज़िम बदल गए लेकिन, उसका निजाम अब भी नहीं बदला है। यूं तो डबल, ट्रिपल इंजिन सरकार का दम भरने वाले नेताओं की अब सत्ता है लेकिन नज़ीर अब भी पुराना है। खासकर ‘नंगरा’ निगम के उद्यानिकी विभाग में ज़रा सा भी ‘पानी’ नहीं बचा है ! ‘नंगरा’ निगम कहने का हमारा शाब्दिक अर्थ अश्लीलता नहीं बलकि महकमे के जिम्मेदारों की मुफ़लिसी दर्शाना है।

 

सार्वजनिक उद्यानों का हाल बहुत बुरा है। महंगे जिम और बड़ी-बड़ी रिहायशी कॉलोनियों के गार्डन वालों से इतर आम रायपुरियंस को रायपुर नगर निगम हरी-हरी घांस और हरियाली भी नहीं दे पा रहा है। देखरेख के अभाव में शहर के गार्डन सूख चुके हैं। नर्म मुलायम घास की जगह धूल और मिटटी भरे मैदान रह गए हैं। ऐसा भी नहीं है कि उद्यानिकी विभाग के पास फंड की कमी है। मुख्यमंत्री निवास के पास नेहरू/गांधी उद्द्यान का हाल भी बदहाल है। उद्द्यान के मुख्य प्रवेश द्वार में रायपुर नगर निगम की कारगुज़ारियों को खुद बयान करता ‘कप’ यानि की चषक उसकी कामयाबी नहीं बलकि नाकामी के लिए लगाया गया लगता है।

सूखते उद्यान, राजधानी की प्रमुख सड़कों में लाखों रूपये खर्च कर लगाए गए मुंहमांगी कीमत के पेड़-पौधों और एक वक्त में जिसे ‘गौरव पथ’ का ख़िताब दिया गया था उसे देखकर लगता है किसी ने इन सब की आबरू बेरहमी से लूट ली है। ‘शहरी सत्ता’ का निजाम नाकाबिल लोगों के हाथों हैं। अब लगने लगा है ‘डबल इंजिन’ में से एक पूरी तरह फेल हो गया है। रायपुर महापौर, नगर निगम का उद्यानिकी विभाग और बीजेपी पार्षद ने इस बदइंतजामी से आंखे मूंद ली है।

गार्डन और पेड़-पौधों का पानी टैंकर कहीं और कर रहे खाली

‘नंगरा’ निगम रायपुर के उद्यानिकी विभाग के पास पानी भी पर्याप्त है और पानी टैंकर भी। लेकिन जिन टैंकरों में रायपुर की सड़कों में डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों और गार्डन के लिए पानी भरा जा रहा है वह कहीं और ही खाली कर दिया जाता है। निगम के नेताओं, उनकी फरमाइश में चंद खास लोगों के घरों में यह पानी जा रहा है। बचाखुचा कर्मचारी-अफसरों के घर खाली होता है। नतीजतन शहर से हरियाली नदारद है और सिर्फ रईसों के क्षेत्रों में सब्ज़बाग दिखते हैं।

अमीरों से मोहब्बत, गरीबों से नफ़रत

अपने पूरे परिवार की आजीविका चलाने वाले गरीब गुमटियों वालों पर बेरहमी से बुलडोजर चलाने और जुर्माना वसूलने वाला जोन-4, जोन-6 तथा जोन-8 अमीरों की दादागिरी से बेखबर है। जोन-4 में तो बीजेपी पार्षद अमर गिदवानी चुनाव जीतने के बाद अपने कारोबार में मस्त हैं। शायद इसलिए भी उनके क्षेत्र में उनकी ही बिरादरी के रईसों ने राजबाला श्रीवास्तव की स्मृति में बने गार्डन में बेजा कब्ज़ा करके तक़रीबन 6 महीने से मजदूरों की झोपड़ियां तान दी है। रसूखदार अमीरों के इस कब्जे की बजह से स्वर्गीय राजबाला श्रीवास्तव स्मृति उद्द्यान अब दम तोड़ चुका है।

क्या निगम वसूलेगा कब्जेधारियों से जुर्माना ?

कटोरा तालाब और बैरन बाजार की सरहद में स्टेट बैंक के रीजनल दफ्तर के पास दो रईसजादों की आलीशान कोठी तैयार हो रही है। इन रईसों ने अपने मजदूरों के लिए निगम के राजबाला गार्डन में ईंटों और एस्बेस्टर शीट लगे कमरे बनवा दिया है। दूसरे रईसजादे ने मजदूरों के रहने के साथ-साथ निर्माण सामग्री और बांस-बल्लियां डंप कर रायपुर नगर निगम से अपने याराना का खुला इज़हार किया है। अब देखना यह है कि निगम का अमला, पुलिस बल समेत इन रईसों के खिलाफ कब तक कार्रवाई करता है।

पार्षद कार्यालय की नाक के नीचे कब्जे का खेल

पार्षद अमर गिदवानी के वार्ड में नगर निगम वार्ड कार्यालय है। इस कार्यालय के पीछे राजबाला श्रीवास्तव उद्द्यान वाक्या है। इसी गार्डन के सामने पार्षद की बिरादरी वाले का आलीशान मकान तैयार हो रहा है और दूसरा बंगला जेल में बंद टुटेजा परिवार के रिश्तेदार का है। दोनों ही निर्माणकर्ताओं ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए तक़रीबन सालभर से गार्डन में कब्ज़ा किये हुए हैं। पूर्व महापौर और वर्तमान पार्षद समेत निगम कमिश्नर को भी इसकी जानकारी है। लेकिन कार्रवाई तो दूर जुर्माना वसूलने की हिम्मत भी किसी ने नहीं दिखाया है।

The post Raipur Municipal Corporation : ‘नंगरा’ निगम के उद्यानिकी विभाग में ज़रा सा भी ‘पानी’ नहीं ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/28/raipur-municipal-corporation-not-a-drop-of-water-in-the-parched-corporations-horticulture-department/feed/ 0 4398
Raipur Municipal Corporation : निगम को राजस्व अदा नहीं करने वालों पर ज़ोन-10 का राजस्व विभाग सख्त https://shaharsatta.com/2025/09/30/raipur-municipal-corporation-zone-10-revenue-department-strict-on-those-who-do-not-pay-revenue-to-the-corporation/ https://shaharsatta.com/2025/09/30/raipur-municipal-corporation-zone-10-revenue-department-strict-on-those-who-do-not-pay-revenue-to-the-corporation/#respond Tue, 30 Sep 2025 07:46:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3560 ज़ोन क्रमांक-10 में नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना के बावजूद कर का भुगतान न करने वालों से बकाया वसूली शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation)नगर निगम रायपुर को राजस्व अदा…

The post Raipur Municipal Corporation : निगम को राजस्व अदा नहीं करने वालों पर ज़ोन-10 का राजस्व विभाग सख्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ज़ोन क्रमांक-10 में नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना के बावजूद कर का भुगतान न करने वालों से बकाया वसूली

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation)नगर निगम रायपुर को राजस्व अदा नहीं करने वालों के खिलाफ निगम की राजस्व टीम सख्त हो गई है। निगम आयुक्त और अपर आयुक्त समेत ज़ोन-10 के जोन आयुक्त विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार आज वॉर्ड क्रमांक 52, 53 एवं 54 में कई वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर कठोर कार्यवाही की गई।

(Raipur Municipal Corporation)नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना के बावजूद कर का भुगतान न करने वाले कुल 08 व्यावसायिक परिसरों में सील बंदी की कार्यवाही की गई। इन परिसरों पर कुल ₹35,91,381/- की राशि देय थी, जिसमें से ₹1,80,000/- नगद मौके पर जमा कराया गया।

इस कार्रवाई में ज़ोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी गौरी शंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी एवं समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक अहम् भूमिका रही। नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कर बकाया रखने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही की जाएगी।

The post Raipur Municipal Corporation : निगम को राजस्व अदा नहीं करने वालों पर ज़ोन-10 का राजस्व विभाग सख्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/30/raipur-municipal-corporation-zone-10-revenue-department-strict-on-those-who-do-not-pay-revenue-to-the-corporation/feed/ 0 3560
Raipur Smart City : हरियाली काटकर सेठों की कॉलोनी को सुंदर बनाने में स्मार्ट सिटी ने झोंक दिया पैसा https://shaharsatta.com/2025/05/13/raipur-smart-city/ https://shaharsatta.com/2025/05/13/raipur-smart-city/#respond Tue, 13 May 2025 08:48:56 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2258 0 विवेकानंद से शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर और देवी लक्ष्मी अस्पताल तक डिवाइडर में सवा करोड़ का मोर, पंजा, शेर, और किताबों का सीमेंट आर्ट, अमीरजादों ने अपनी कार रखने…

The post Raipur Smart City : हरियाली काटकर सेठों की कॉलोनी को सुंदर बनाने में स्मार्ट सिटी ने झोंक दिया पैसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 विवेकानंद से शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर और देवी लक्ष्मी अस्पताल तक डिवाइडर में सवा करोड़ का मोर, पंजा, शेर, और किताबों का सीमेंट आर्ट, अमीरजादों ने अपनी कार रखने तो किसी ने गार्डन के नाम पर किया नालों पर कब्ज़ा

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur Smart City : जनता से बतौर टैक्स वसूलकर उन पैसों की बर्बादी कैसे की जाती है यह ट्रिक स्मार्ट सिटी रायपुर से बेहतर अन्य कोई महकमा नहीं जानता। सौंदर्यीकरण और स्मार्ट लुक देने के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने सेठों की रिहायशगाह के सामने डिवाइडर में तकरीबन सवा करोड़ का मोर, पंजा, शेर, और किताबों का सीमेंट आर्ट लगा दिया है।

Mayor Meenal Choubey आंकलन करें तो विवेकानंद नगर मेमन नर्सिंग होम से लेकर, शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर देवी लक्ष्मी अस्पताल तक रोड डिवाइडर में ही निगम और स्मार्ट सिटी ने फिजूलखर्ची की साडी हदें पार कर दी हैं। सेठों के महंगे बंगलों, कोठियों के सामने पहले डिवाइडर और उसमें पेड़, फूल और पौधे लगाने में खर्च किया गया। बाद में जब पेड़ हरे-भरे हो गए तो उन्हें काट-छांटकर उन्हीं डिवाइडरों में सवा करोड़ खर्च कर स्मार्ट सिटी ने सीमेंट आर्ट घुसेड़ दिया।

Smart City Raipur इतने में ही तसल्ली नहीं मिली तो डिवाइडर में लगे लोहे के मजबूत घेरे को तोड़कर स्टील की ग्रिल लगा दिया। महज रईसों के इलाकों को स्मार्ट, सूंदर करने का बेहतरीन जज्बा लेकर किये गए फिजूलखर्च को स्थानीय पार्षद स्वप्निल मिश्रा से बिना सलाह मशविरा के स्मार्ट सिटी के ठेकेदार फिरोज और अधिकारी चलते बनें।

बजबजाती नालियां, बारिश में डूब जाती हैं सड़कें

राजधानी के अधिकांश रईस शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर और विवेकानंद नगर में बास्ते हैं। बड़ी बड़ी कोठियों, आलीशान बंगलों में रहने वाले रईसों ने निगम की नालियों पर कब्ज़ा करके उसके ऊपर टायल्स लगाकर अपनी महंगी चमचमाती गाड़ियां पार्क कर रहे हैं। कुछ ने तो निगम की जमीं और नालियों के ऊपर कब्ज़ा करके घेर लिया है और क्रोटन्स, पेड़, पौधा लगा रखे हैं। ऐसे में नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है।

निगम के जिम्मेदार अधिकारी, पूर्व पार्षद, जोन अधिकारी इन कब्जों को तोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। नतीजतन देवी लक्ष्मी अस्पताल के साथ ही डीईओ कार्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर रज्जन अग्निहोत्री निवास तक नाली का गन्दा पानी रोड पर आ रहा है। बारिश में स्मार्ट सिटी की फिजूलखर्ची का अड्डा बन चुके इस इलाके में पैसे वाले रहवासी पार्षद पर तोहमत लगते हैं।

नालियों के ऊपर किसी भी निर्माण को तोड़ेंगे

मानसून से पहले ही शैलेन्द्र नगर, टैगोर नगर के उन घरों को चिन्हांकित कर लिया गया हैं जहां ड्रेनेज सिस्टम कोलेप्स है। नालियों के ऊपर टाइल्स लगाने और गार्डन लगाने वालों से लेकर जिन घरों के सामने नालियां पात दी गईं हैं उनपर कार्रवाई शुरू हो गई है। फ़िलहाल टैगोर नगर और आरएमएस कॉलोनी में निगम अमला ड्रेनेज क्लियर करने अभियान चला रहा है। देवी लक्ष्मी हॉस्पिटल और डीईओ ऑफिस के पास बारिश में डुबान की स्थिति बन जाती है इस समस्या से वार्ड वासियों को शीघ्र निजात दिलाने मैं प्रयासरत हूँ।

स्वप्निल मिश्रा, पार्षद, वार्ड क्रमांक 58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड

The post Raipur Smart City : हरियाली काटकर सेठों की कॉलोनी को सुंदर बनाने में स्मार्ट सिटी ने झोंक दिया पैसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/13/raipur-smart-city/feed/ 0 2258