Mahasamund Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/mahasamund/ Sun, 05 Apr 2026 04:34:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Mahasamund District Congress Office : कांग्रेस दफ्तर में मारपीट, विजय साव 6 वर्षों के लिए निष्काषित https://shaharsatta.com/2026/04/05/mahasamund-district-congress-office-brawl-at-congress-office-vijay-saw-expelled-for-6-years/ https://shaharsatta.com/2026/04/05/mahasamund-district-congress-office-brawl-at-congress-office-vijay-saw-expelled-for-6-years/#respond Sun, 05 Apr 2026 04:34:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4305 महासमुंद के कांग्रेस भवन में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में विजय साव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है शहर सत्ता/रायपुर। (Mahasamund District Congress Office)कांग्रेस…

The post Mahasamund District Congress Office : कांग्रेस दफ्तर में मारपीट, विजय साव 6 वर्षों के लिए निष्काषित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

महासमुंद के कांग्रेस भवन में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में विजय साव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है

शहर सत्ता/रायपुर। (Mahasamund District Congress Office)कांग्रेस में गुटबाजी और विवाद के हालात अब सीमा पार हैं। अनुशासन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आला औहदेदारों के सख्त निर्देशों के बाद भी परिस्थितियां नहीं बदली हैं। अनुशासनहीनता का एक नमूना महासमुंद के कांग्रेस भवन में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में सामने आया है। परिणाम स्वरुप प्रदेश वोन्ग्रेस ने सख्त निर्णय लेते हुए विजय साव को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में जिला कमेटी ने एक्शन लिया है। जिला अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के द्वारा पीसीसी के निर्देशानुसार पार्टी अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की कड़ी कार्रवाई की गई थी।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय महासमुंद में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विजय साव पर एफआईआर दर्ज हुई है। निर्मल जैन पर अश्लील गाली- गलौच और मारपीट की धारा 296,115 (2) BNS के तहत दर्ज केस दर्ज हुआ है। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय साव पर अश्लील गाली, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और कुर्सी टेबल तोड़ने को लेकर 296,115(2), 351(3), 324(2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

The post Mahasamund District Congress Office : कांग्रेस दफ्तर में मारपीट, विजय साव 6 वर्षों के लिए निष्काषित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/05/mahasamund-district-congress-office-brawl-at-congress-office-vijay-saw-expelled-for-6-years/feed/ 0 4305
धान खरीदी केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक और प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी को नोटिस https://shaharsatta.com/2025/01/13/collector-senior-cooperative-inspector-and-cooperative-extension-officer-in-charge-reached-the-paddy-procurement-center-and-issued-notice/ https://shaharsatta.com/2025/01/13/collector-senior-cooperative-inspector-and-cooperative-extension-officer-in-charge-reached-the-paddy-procurement-center-and-issued-notice/#respond Mon, 13 Jan 2025 07:40:16 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1023 शहर सत्ता / महासमुंद। महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले अलग अलग धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विकासखण्ड पिथौरा के पथरला, जाड़ामुड़ा, आरंगी, नरसैयापलम धान…

The post धान खरीदी केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक और प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी को नोटिस appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / महासमुंद। महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने जिले अलग अलग धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा विकासखण्ड पिथौरा के पथरला, जाड़ामुड़ा, आरंगी, नरसैयापलम धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी एस के डे को विकासखण्ड पिथौरा में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में समुचित रूप से निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जाना नहीं पाया गया।

ये भी देखें : रायपुर : CRPF की ट्रक से चोरी हो गई 39 हज़ार की 6 पेटी शराब, दर्ज़ हुई FIR

वहीं उपार्जन केन्द्र पथरला, जाड़ामुड़ा एवं नरसैयापल्लम आदि में विगत दिवसों के धान के बोरे फड़ में बिना स्टेकिंग के अव्यवस्थित रुप से रखे पाए गए जो भौतिक सत्यापन के योग्य नहीं था जबकि धान खरीदी दिवस को ही स्टेकिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाना चाहिए, बारदाना का स्कंध अव्यवस्थित रुप से रखा जाना पाया गया जो गिनती के योग्य नहीं था, बारदानों में स्टेनसिंल नहीं लगा था एवं किसानों की सहमति से रकबा समर्पण के कार्य में लापरवाही किया जाना पाया गया था। फड़ के अव्यवस्थित एवं धान से भरे बोरों के स्टेक नहीं होने से धान खरीदी के दौरान कृषकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इससे स्पष्ट है कि शासन के महम्वपूर्ण कार्य धान खरीदी में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में जानबूझकर लापरवाही किया जाना पाया गया। कलेक्टर ने उपरोक्त कृत्य के लिए छ.ग. कर्मचारी सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने नोटिस जारी किया है।

ये भी देखें : धान ख़रीदी : 5 खरीदी केंद्रों में मिला 52 लाख रुपये का अधिक धान, खाद्य विभाग ने किया ज़ब्त…

नोटिस में पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर उन्हे स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा प्राप्त स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जावेगा, जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा कलेक्टर ने खाद्य विभाग के साथ अंतरजिला बहमनी चैक पोस्ट का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

The post धान खरीदी केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक और प्रभारी सहकारिता विस्तार अधिकारी को नोटिस appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/13/collector-senior-cooperative-inspector-and-cooperative-extension-officer-in-charge-reached-the-paddy-procurement-center-and-issued-notice/feed/ 0 1023