mahakumbh 2025 Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/mahakumbh-2025/ Mon, 10 Feb 2025 08:49:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Mahakumbh 2025 : सड़क के बाद रेल में भी उमड़ी भारी भीड़, प्रयागराज में वन डायरेक्शन प्लान लागू https://shaharsatta.com/2025/02/10/mahakumbh-2025-after-road-huge-crowd-gathered-in-train-too-one-direction-plan-implemented-in-prayagraj/ https://shaharsatta.com/2025/02/10/mahakumbh-2025-after-road-huge-crowd-gathered-in-train-too-one-direction-plan-implemented-in-prayagraj/#respond Mon, 10 Feb 2025 08:49:18 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1390 शहर सत्ता / प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर एकल दिशा प्लान (one direction plan)…

The post Mahakumbh 2025 : सड़क के बाद रेल में भी उमड़ी भारी भीड़, प्रयागराज में वन डायरेक्शन प्लान लागू appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर एकल दिशा प्लान (one direction plan) लागू करने का निर्णय लिया है। अमृत स्नान पर्वों के बाद भी संगम स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन जारी है, जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महाकुंभ शुरू हुए 26 दिन हो चुके हैं और अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज रेलवे ने एकल दिशा प्लान को अगले आदेश तक लागू रखने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े : रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा का आरोप पत्र, कहा-कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ भ्रष्टाचार

रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रेलवे जंक्शन के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं। तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर प्रवेश केवल सिटी साइड, प्लेटफार्म नंबर 1 से कराया जाएगा, जबकि निकास सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म नंबर 6 और 10 से होगा। इससे स्टेशन परिसर में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

तीर्थयात्रियों को मिलेगा कलर कोडेड आश्रय स्थल

Mahakumbh 2025 में प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से कलर कोडेड आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशनों के अनुसार कलर कोडेड टिकट और आश्रय स्थलों के माध्यम से प्लेटफार्म तक पहुंचाया जाएगा। इन आश्रय स्थलों में अस्थायी टिकट काउंटर, शौचालय और यात्रियों के ठहरने की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षित यात्रियों के लिए स्टेशन में प्रवेश गेट संख्या 5 निर्धारित किया है। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रेन के निर्धारित समय से अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे और पुलिस प्रशासन की ओर से समन्वित प्रयास, यातायात नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश

0 महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेलवे और सिविल पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने शहर में टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अनुरोध किया है कि वे तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन केवल एकल दिशा प्लान के अनुसार ही लाएं। इससे स्टेशन परिसर और शहर में यातायात बाधित नहीं होगा और भीड़भाड़ व भगदड़ जैसी स्थितियों से बचा जा सकेगा।

0 रेलवे प्रशासन के इन प्रयासों से महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा। प्रयागराज जंक्शन पर लागू किए गए एकल दिशा प्लान से यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा मिलेगी, जिससे महाकुंभ 2025 का यह भव्य आयोजन और अधिक सफल होगा।

The post Mahakumbh 2025 : सड़क के बाद रेल में भी उमड़ी भारी भीड़, प्रयागराज में वन डायरेक्शन प्लान लागू appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/10/mahakumbh-2025-after-road-huge-crowd-gathered-in-train-too-one-direction-plan-implemented-in-prayagraj/feed/ 0 1390
विशेष तिथि चुनकर महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी, पूजा अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी… https://shaharsatta.com/2025/02/05/pm-modi-reached-maha-kumbh-by-choosing-a-special-date-performed-puja-and-took-a-holy-dip/ https://shaharsatta.com/2025/02/05/pm-modi-reached-maha-kumbh-by-choosing-a-special-date-performed-puja-and-took-a-holy-dip/#respond Wed, 05 Feb 2025 09:01:20 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1368   शहर सत्ता / प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था और एकता का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों…

The post विशेष तिथि चुनकर महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी, पूजा अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था और एकता का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच उन्होंने पूरी श्रद्धा से डुबकी लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मां गंगा, यमुना तथा सरस्वती की आराधना की। संगम स्नान के बाद उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी। प्रधानमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार सुबह प्रयागराज पहुंचे, जहां से हेलिकॉप्टर द्वारा डीपीएस हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री विशेष बोट से अरैल घाट से संगम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले जल को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने तर्पण किया और फिर त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी संगम को अर्पित की तथा आरती उतारी। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधिपूर्वक पूजन कराया और प्रधानमंत्री का तिलक कर अभिनंदन किया।

गुप्त नवरात्रि और भीष्माष्टमी का संयोग

प्रधानमंत्री मोदी का संगम स्नान न केवल धार्मिक बल्कि पंचांगीय दृष्टि से भी विशेष माना गया। इस दौरान गुप्त नवरात्रि और भीष्माष्टमी का संयोग था। गुप्त नवरात्रि में देवी पूजन और भीष्माष्टमी पर पूर्वजों का तर्पण किया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने संगम स्नान कर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया।

श्रद्धालुओं के साथ चलता रहा स्नान

प्रधानमंत्री मोदी के त्रिवेणी संगम पहुंचने के दौरान भी आम श्रद्धालुओं का स्नान जारी रहा। वीवीआईपी मूवमेंट के बावजूद श्रद्धालुओं को स्नान करने से नहीं रोका गया। प्रधानमंत्री और आम श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई, जिससे घाटों पर ‘हर हर गंगे’ और ‘मोदी-मोदी’ के जयकारे गूंज उठे। महाकुंभ में अब तक 39 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

The post विशेष तिथि चुनकर महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी, पूजा अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/05/pm-modi-reached-maha-kumbh-by-choosing-a-special-date-performed-puja-and-took-a-holy-dip/feed/ 0 1368
MahaKumbh Fire : 170 कॉटेज जलकर हुए खाक…गीता प्रेस शिविर में नहीं बॉउंड्री की तरफ से लगी थी आग https://shaharsatta.com/2025/01/20/maha-kumbh-fire-170-cottages-burnt-to-ashes-the-fire-did-not-start-in-geeta-press-camp-but-from-the-boundary-side/ https://shaharsatta.com/2025/01/20/maha-kumbh-fire-170-cottages-burnt-to-ashes-the-fire-did-not-start-in-geeta-press-camp-but-from-the-boundary-side/#respond Mon, 20 Jan 2025 08:04:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1113 शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस शिविर में रविवार को लगी आग (MahaKumbh Fire) पर काबू पा लिया गया है। इस घटना के बारे…

The post MahaKumbh Fire : 170 कॉटेज जलकर हुए खाक…गीता प्रेस शिविर में नहीं बॉउंड्री की तरफ से लगी थी आग appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस शिविर में रविवार को लगी आग (MahaKumbh Fire) पर काबू पा लिया गया है। इस घटना के बारे में गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “यह आग हमारे यहां से नहीं लगी बल्कि बाउंड्री के पीछे कुछ लोग रह रहे हैं, वहीं से ही यह आग लगी है। आग की चिंगारी ने गीता प्रेस को अपनी चपेट में लिया, जो बाद में और भी भीषण हो गई। हालांकि, इस आग में जान की हानि नहीं हुई है, लेकिन किताबें और ग्रंथ जलकर राख हो गया है। हम सब सुरक्षित हैं।”

ये भी देखें : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बोले, विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ…कांग्रेस बेहतर विकल्प

उन्होंने कहा, “170 कॉटेज थे, जो जलकर खाक हो गए हैं। इस आग (MahaKumbh Fire) की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि, प्रशासन की टीम ने आग बुझाने में हमारी बहुत मदद की। तुरंत ही दमकल टीम आई और आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री योगी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इसके अलावा पीएम मोदी ने हालात की जानकारी ली और प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अब हम फिर से सेवा में लग जाएंगे और अपने विजन को आगे बढ़ाएंगे।”

गौरतलब कि रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित गीता प्रेस के शिविर में आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने के बाद इसके आसपास के प्रयागवाल के 10 टेंट भी प्रभावित हुए। आग लगने के बाद तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शाम पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया।

पहले लगी थी आग फिर फटा सिलेंडर-कृष्ण कुमार

कृष्ण कुमार खेमका ने कहा, “भगवान ने हमारी परीक्षा ली है और हम उस परीक्षा में पास होकर रहेंगे। हमारे यहां पूरी सावधानी के साथ काम हो रहा है। जो आग (MahaKumbh Fire) लगी थी, वह किचन तक पहुंच गई और उसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। मगर सब सुरक्षित हैं।” उन्होंने बताया, “यह घटना कुयोग से घटी है, अब इसमें किसका नाम लिया जाए कि घटना उसकी वजह से घटी है और किसकी जांच की जाएगी। हमारा कोई दुश्मन नहीं है। हमारे हौसले बुलंद हैं और प्रशासन की तरफ से मदद का भी आश्वासन दिया गया है। हमारा पूरा हौसला बना हुआ है और कल्पवास को पूरा करके ही रहेंगे।”

The post MahaKumbh Fire : 170 कॉटेज जलकर हुए खाक…गीता प्रेस शिविर में नहीं बॉउंड्री की तरफ से लगी थी आग appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/20/maha-kumbh-fire-170-cottages-burnt-to-ashes-the-fire-did-not-start-in-geeta-press-camp-but-from-the-boundary-side/feed/ 0 1113
महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/#respond Sun, 05 Jan 2025 14:27:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=750     शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारियों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…

The post महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

 

शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारियों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “पेंट माई सिटी” अभियान के तहत प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों, जैसे प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, झूंसी रेलवे स्टेशन, रामबाग रेलवे स्टेशन, छिवकी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को कला और संस्कृति के अद्भुत केंद्रों में परिवर्तित कर दिया गया है।

ये भी देखें : पूरा हुआ “महापौर” का कार्यकाल, ढेबर बोले-हमे तो अपनों ने लुटा…मीनल बोली-वही सबसे बड़ा रोड़ा…

इन स्टेशनों की दीवारों पर हिंदू पौराणिक कथाओं और भारतीय परंपराओं को चित्रित करने वाले भव्य और आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई हैं। रामायण, कृष्ण लीला, भगवान बुद्ध, शिव भक्ति, गंगा आरती और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित ये कलाकृतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से परिचित कराती हैं।

रेलवे की यह पहल केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाती है। इन कलाकृतियां में ऋषि परंपरा, गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान और त्याग के महत्व को दिखाया गया है, जो प्रयागराज के आध्यात्मिक स्वरूप को और भी उजागर करते हैं। ये कलाकृतियाँ महाकुंभ 2025 के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं ।

भारतीय रेलवे का यह प्रयास कला और विकास का संगम प्रस्तुत करता है। यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज आने वाले हर व्यक्ति को न केवल भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिले, बल्कि वे इस शहर की गहराई और इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को भी महसूस कर सकें।

महाकुंभ 2025 : IRCTC ने बनाए लग्जरी टेंट और बंगले

भारतीय रेलवे ने “कुंभ ग्राम” में पर्यटकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई अत्याधुनिक आवास सुविधा है, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है । टेंट सिटी की त्रिवेणी घाट से निकटता स्नान करने के इच्छुक मेहमानों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा है। सुपर डीलक्स टेंट और विला टेंट में संलग्न बाथरूम, चौबीसों घंटे गर्म और ठंडे पानी की सुविधा, पूरे दिन आतिथ्य टीम की सुविधा, रूम ब्लोअर, बिस्तर लिनन, तौलिए और टॉयलेटरीज़ आदि की सुविधा आकर्षक दरों पर उपलब्ध है, जिसमें सभी खाने पीने का सामान शामिल हैं ।

विला टेंट के मेहमानों को अलग से बैठने की आरामदायक जगह और टेलीविजन की सुविधा भी मिलेगी। सीसीटीवी निगरानी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है । महाकुंभ ग्राम में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं और चौबीसों घंटे आपातकालीन सहायता भी उपलब्ध होगी। IRCTC ने अपनी वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर कुंभ ग्राम टेंट सिटी के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।

 

The post महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/feed/ 0 750