luxury tents in mahakumbh 2025 Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/luxury-tents-in-mahakumbh-2025/ Wed, 05 Feb 2025 09:01:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 विशेष तिथि चुनकर महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी, पूजा अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी… https://shaharsatta.com/2025/02/05/pm-modi-reached-maha-kumbh-by-choosing-a-special-date-performed-puja-and-took-a-holy-dip/ https://shaharsatta.com/2025/02/05/pm-modi-reached-maha-kumbh-by-choosing-a-special-date-performed-puja-and-took-a-holy-dip/#respond Wed, 05 Feb 2025 09:01:20 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1368   शहर सत्ता / प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था और एकता का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों…

The post विशेष तिथि चुनकर महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी, पूजा अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर आस्था और एकता का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच उन्होंने पूरी श्रद्धा से डुबकी लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मां गंगा, यमुना तथा सरस्वती की आराधना की। संगम स्नान के बाद उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी। प्रधानमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार सुबह प्रयागराज पहुंचे, जहां से हेलिकॉप्टर द्वारा डीपीएस हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री विशेष बोट से अरैल घाट से संगम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले जल को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद उन्होंने तर्पण किया और फिर त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी संगम को अर्पित की तथा आरती उतारी। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधिपूर्वक पूजन कराया और प्रधानमंत्री का तिलक कर अभिनंदन किया।

गुप्त नवरात्रि और भीष्माष्टमी का संयोग

प्रधानमंत्री मोदी का संगम स्नान न केवल धार्मिक बल्कि पंचांगीय दृष्टि से भी विशेष माना गया। इस दौरान गुप्त नवरात्रि और भीष्माष्टमी का संयोग था। गुप्त नवरात्रि में देवी पूजन और भीष्माष्टमी पर पूर्वजों का तर्पण किया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने संगम स्नान कर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया।

श्रद्धालुओं के साथ चलता रहा स्नान

प्रधानमंत्री मोदी के त्रिवेणी संगम पहुंचने के दौरान भी आम श्रद्धालुओं का स्नान जारी रहा। वीवीआईपी मूवमेंट के बावजूद श्रद्धालुओं को स्नान करने से नहीं रोका गया। प्रधानमंत्री और आम श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई, जिससे घाटों पर ‘हर हर गंगे’ और ‘मोदी-मोदी’ के जयकारे गूंज उठे। महाकुंभ में अब तक 39 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

The post विशेष तिथि चुनकर महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी, पूजा अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/05/pm-modi-reached-maha-kumbh-by-choosing-a-special-date-performed-puja-and-took-a-holy-dip/feed/ 0 1368
महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/#respond Sun, 05 Jan 2025 14:27:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=750     शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारियों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…

The post महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

 

शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारियों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “पेंट माई सिटी” अभियान के तहत प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों, जैसे प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, झूंसी रेलवे स्टेशन, रामबाग रेलवे स्टेशन, छिवकी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को कला और संस्कृति के अद्भुत केंद्रों में परिवर्तित कर दिया गया है।

ये भी देखें : पूरा हुआ “महापौर” का कार्यकाल, ढेबर बोले-हमे तो अपनों ने लुटा…मीनल बोली-वही सबसे बड़ा रोड़ा…

इन स्टेशनों की दीवारों पर हिंदू पौराणिक कथाओं और भारतीय परंपराओं को चित्रित करने वाले भव्य और आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई हैं। रामायण, कृष्ण लीला, भगवान बुद्ध, शिव भक्ति, गंगा आरती और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित ये कलाकृतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से परिचित कराती हैं।

रेलवे की यह पहल केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाती है। इन कलाकृतियां में ऋषि परंपरा, गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान और त्याग के महत्व को दिखाया गया है, जो प्रयागराज के आध्यात्मिक स्वरूप को और भी उजागर करते हैं। ये कलाकृतियाँ महाकुंभ 2025 के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं ।

भारतीय रेलवे का यह प्रयास कला और विकास का संगम प्रस्तुत करता है। यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज आने वाले हर व्यक्ति को न केवल भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिले, बल्कि वे इस शहर की गहराई और इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को भी महसूस कर सकें।

महाकुंभ 2025 : IRCTC ने बनाए लग्जरी टेंट और बंगले

भारतीय रेलवे ने “कुंभ ग्राम” में पर्यटकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई अत्याधुनिक आवास सुविधा है, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है । टेंट सिटी की त्रिवेणी घाट से निकटता स्नान करने के इच्छुक मेहमानों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा है। सुपर डीलक्स टेंट और विला टेंट में संलग्न बाथरूम, चौबीसों घंटे गर्म और ठंडे पानी की सुविधा, पूरे दिन आतिथ्य टीम की सुविधा, रूम ब्लोअर, बिस्तर लिनन, तौलिए और टॉयलेटरीज़ आदि की सुविधा आकर्षक दरों पर उपलब्ध है, जिसमें सभी खाने पीने का सामान शामिल हैं ।

विला टेंट के मेहमानों को अलग से बैठने की आरामदायक जगह और टेलीविजन की सुविधा भी मिलेगी। सीसीटीवी निगरानी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है । महाकुंभ ग्राम में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं और चौबीसों घंटे आपातकालीन सहायता भी उपलब्ध होगी। IRCTC ने अपनी वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर कुंभ ग्राम टेंट सिटी के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।

 

The post महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/feed/ 0 750