#LegendsNeverDie Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/legendsneverdie/ Thu, 29 May 2025 12:26:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 punjabi singer Sidhu Moosewala : तीसरी बरसी में सिद्धू के छोटे भाई को लेकर गुरुद्वारा पहुंची मां https://shaharsatta.com/2025/05/29/punjabi-singer-sidhu-moosewala-on-the-third-death-anniversary-sidhus-mother-reached-the-gurudwara-with-his-younger-brother/ https://shaharsatta.com/2025/05/29/punjabi-singer-sidhu-moosewala-on-the-third-death-anniversary-sidhus-mother-reached-the-gurudwara-with-his-younger-brother/#respond Thu, 29 May 2025 12:26:10 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2514 0 मूसेवाला की बरसी में मां ने छोटे बेटे के साथ श्रद्धांजलि दी, पोस्ट में लिखा- इंसाफ का इंतजार करते 3 साल बीते शहर सत्ता/रायपुर। punjabi singer Sidhu Moosewala :…

The post punjabi singer Sidhu Moosewala : तीसरी बरसी में सिद्धू के छोटे भाई को लेकर गुरुद्वारा पहुंची मां appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मूसेवाला की बरसी में मां ने छोटे बेटे के साथ श्रद्धांजलि दी, पोस्ट में लिखा- इंसाफ का इंतजार करते 3 साल बीते

शहर सत्ता/रायपुर। punjabi singer Sidhu Moosewala : मानसा जिले के मूसा गांव में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें अरदास कीर्तन किया गया। सभा में मूसेवाला की मां चरण कौर अपने छोटे बेटे शुभदीप को गोद में लेकर पहुंचीं। पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की आज (29 मई) तीसरी बरसी है।

इस दौरान उनकी आंखें नम थीं। सभा में भारी भीड़ थी। सोशल मीडिया पर भी #JusticeForSidhu और #LegendsNeverDie ट्रेंड करने लगा। सभा में आने से पहले चरण कौर ने एक भावुक पोस्ट भी की। चरण कौर ने लिखा- हम अपने हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे। तेरे लिए इंसाफ का इंतजार करते-करते 3 साल बीत गए।

श्रद्धांजलि सभा में अरदास कीर्तन किया गया। सभा में मूसेवाला की मां चरण कौर अपने छोटे बेटे शुभदीप को गोद में लेकर पहुंचीं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से उनके 8 गाने रिलीज हुए और हिट भी हुए। उनके पिता बलकौर ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। सिद्धू के फैंस हत्यारों को सजा देने की मांग कर रहे हैं।

सिद्धू की मां चरण कौर ने पंजाबी में लिखीं ये पोस्ट…

“सिद्धू, कभी तू जन्म लेकर 3 दिनों, 3 महीनों और 3 वर्षों का हुआ था। हमारी जिंदगी में तेरी दस्तक ने हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति को बढ़ा दिया था हमने हर मुश्किल तेरा चेहरा देख कर हंस-हंसकर पार की, लेकिन आज तेरी तस्वीरों के साथ बात करते हुए 3 साल बीत चुके हैं। तेरे इंसाफ का इंतजार करते हुए भी। इन 3 सालों में जब कभी इंसाफ मिलने की कोई किरण दिखाई दी, उसे बुरी तरह तोड़ा भी गया। इन 3 सालों में हमारे केस से संबंधित सोशल मीडिया पर बहुत आपत्तिजनक चीजें हुई हैं। इससे हमारी सख्त कार्रवाई की उम्मीद तक बेकार गई। बेटा फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे। हम अपने हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे।”

गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ भी सुद्धू की हत्या के आरोपी

पंजाब के मानसा जिले में 29 मई, 2022 को ताबड़तोड़ फायरिंग कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। सिद्धू अपने घर से काली थार गाड़ी लेकर बिना सिक्योरिटी के निकले थे। बदमाशों ने उन्हें जवाहरके गांव में घेर लिया और 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिनमें से 19 गोलियां सिद्धू को लगीं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। पुलिस इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ समेत कुल 36 लोगों को नामजद कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

The post punjabi singer Sidhu Moosewala : तीसरी बरसी में सिद्धू के छोटे भाई को लेकर गुरुद्वारा पहुंची मां appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/29/punjabi-singer-sidhu-moosewala-on-the-third-death-anniversary-sidhus-mother-reached-the-gurudwara-with-his-younger-brother/feed/ 0 2514