kisan-samman Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/kisan-samman/ Fri, 20 Dec 2024 13:56:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 शिविर में 168 नागरिकों का श्रम कार्ड के लिए पंजीयन, 214 का हुआ नवीनीकरण https://shaharsatta.com/2024/12/20/registration-of-168-citizens-for-labor-card-in-the-camp-renewal-of-214/ https://shaharsatta.com/2024/12/20/registration-of-168-citizens-for-labor-card-in-the-camp-renewal-of-214/#respond Fri, 20 Dec 2024 13:56:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=249 धान खरीदी केंद्रों में किया किसान सम्मान का आयोजन शिविर में 25 पशुओं का उपचार एवं दवा वितरण   शहर सत्ता/रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन के…

The post शिविर में 168 नागरिकों का श्रम कार्ड के लिए पंजीयन, 214 का हुआ नवीनीकरण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

धान खरीदी केंद्रों में किया किसान सम्मान का आयोजन

शिविर में 25 पशुओं का उपचार एवं दवा वितरण

 

शहर सत्ता/रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर धान उपार्जन केंद्रों में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों का तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया गया। साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया। जहां नागरिकों के श्रम कार्ड के लिए पंजीयन किया गया और नवीनीकरण कार्य किया गया। इस दौरान 168 नागरिकों का नवीन पंजीयन एवं 214 नागरिकों के कार्ड का नवीनीकरण किया गया।
शिविर में किया 25 पशुओं का उपचार
ग्राम भैंसा में गौ पूजन कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 पशुओं का उपचार किया गया। 10 पशुओं के लिए औषधि वितरण, 10 बधियाकरण, 2 गर्भ परीक्षण, 1 कृत्रिम गर्भाधान, 30 कृमि नाशक दवापान, 22 जू किलनी नाशक, 5 ब्लड सैंपल, 10 फिकल सैंपल, 5 यूरीन सैंपल किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सालय के कर्मचारी एवं मोबाइल वेटेनरी यूनिट के स्टाफ उपस्थित थे।

The post शिविर में 168 नागरिकों का श्रम कार्ड के लिए पंजीयन, 214 का हुआ नवीनीकरण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/20/registration-of-168-citizens-for-labor-card-in-the-camp-renewal-of-214/feed/ 0 249