Kazakhstan Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/kazakhstan/ Wed, 25 Dec 2024 08:21:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Flight crashes : 110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश https://shaharsatta.com/2024/12/25/flight-crashes-flight-carrying-110-passengers-crashes/ https://shaharsatta.com/2024/12/25/flight-crashes-flight-carrying-110-passengers-crashes/#respond Wed, 25 Dec 2024 08:21:16 +0000 https://shaharsatta.com/?p=417 बाकू से उड़ान भरकर रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था विमान     शहर सत्ता/रायपुर।  कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास बुधवार को क्रिसमस वाले दिन एक यात्री…

The post Flight crashes : 110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

बाकू से उड़ान भरकर रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था विमान

 

 

शहर सत्ता/रायपुर।  कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास बुधवार को क्रिसमस वाले दिन एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। मध्य एशियाई देश के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि विमान में मौजूद कुछ लोग जीवित बच गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। विमान में लगी आग को बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि यह विमान अजरबैजान एयरलाइंस संचालित करता था। यह बाकू से उड़ान भरकर रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन, ग्रोज्नी में कोहरे के कारण इसका रूट बदल दिया गया था।

विमान में 105 यात्री और 5 क्रू थे मौजूद

कजाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, विमान में 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि, रॉयटर्स ने इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है। वहीं दुर्घटना पर अजरबैजान एयरलाइंस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह हादसा विमानन सुरक्षा के लिए एक और चुनौतीपूर्ण घटना है। अधिक जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

The post Flight crashes : 110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/25/flight-crashes-flight-carrying-110-passengers-crashes/feed/ 0 417