jila jansampark gariyaband Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/jila-jansampark-gariyaband/ Sun, 05 Apr 2026 05:37:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Gariaband District Mainpur Block : पैदल नहीं करना पड़ेगा नदी पार, पुरखों का सपना अब हुआ साकार https://shaharsatta.com/2026/04/05/gariaband-district-mainpur-block-no-more-crossing-the-river-on-foot-ancestors-dream-finally-comes-true/ https://shaharsatta.com/2026/04/05/gariaband-district-mainpur-block-no-more-crossing-the-river-on-foot-ancestors-dream-finally-comes-true/#respond Sun, 05 Apr 2026 05:37:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4322 नाले के ऊपर बना हाई लेवल पुल, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर शहर सत्ता/रायपुर/गरियाबंद। (Gariaband District Mainpur Block)गांव का विकास तभी संभव माना जाता है जब वहां बिजली, सड़क,…

The post Gariaband District Mainpur Block : पैदल नहीं करना पड़ेगा नदी पार, पुरखों का सपना अब हुआ साकार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नाले के ऊपर बना हाई लेवल पुल, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

शहर सत्ता/रायपुर/गरियाबंद। (Gariaband District Mainpur Block)गांव का विकास तभी संभव माना जाता है जब वहां बिजली, सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण हो, ताकि स्थानीय रहवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। ऐसा सपना प्रदेशभर के ग्रामीण देखते आए हैं। इसी तरह का सपना मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मैनपुरकला ने भी देखा था। पुल निर्माण के साथ क्षेत्र के रहवासियों का सपना साकार हुआ।

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक से लगे ग्राम पंचायत मैनपुरकला के निवासियों को अपने घर जाने के लिए गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्हें बीच रास्ते में पड़ने वाले एक छोटी नदी को रोजाना पार करके गांव तक पहुंचाना पड़ता था। कई वर्षों से स्थानीय लोगों ने गांव में पुल निर्माण को लेकर आंदोलन भी किए। ग्रामीणों की यह समस्या आज दूर हो गई है और उनके बेहतर और सुरक्षित आवागमन के लिए पुल भी बनकर तैयार हो चूका है। साथ ही ग्रामीण अब कम समय में एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने लगे हैं।

बारिश में लगाना पड़ता था कई गावों का फेरा

मिली जानकारी के अनुसार हितग्राहियों को राशन के लिए आसपास के लोगों को मौहाभाठा जाना पड़ता है। इसके लिए फूलझर, मुड़ापारा, मैनपुरकला, मैनपुरखुर्द, शांतिनगर और स्टापडेम पारा के लगभग 250-300 लोगों को बाहर महीने भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय लोगों को तीन माह का चावल लेने अलग-अलग जगहों से होकर शासकीय राशन दुकान तक जाना पड़ता था।

गांव के बुजुर्गों में दिख रहा उत्साह : मुकेश यादव

फूलझर निवासी मुकेश यादव की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा, पुल निर्माण की समस्या को लेकर गांव वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था अब गांव पुल बन जाने से सभी वर्गों के लोगों को समस्या से राहत मिली है। इसके अलावा गांव के बड़े बुजुर्ग भी इन दिनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वही गांव के बच्चे साइकिल से पुल की तरफ बेखौफ़ घूमने भी निकालते हैं।

परेशानी से मिली राहत : कन्हैया कुमार

मैनपुरकला निवासी कन्हैया कुमार का कहना है कि आसपास के गांव वालों को बारिश के मौसम में राशन लेने के लिए राशन दुकान तक जाने के लिए नदी को पार करना पड़ता था; जो सबसे बड़ी चुनौती थी। पुल निर्माण होने के बाद बड़ी समस्या से छुटकारा मिला है। अब हम इस पुल की सहायता से आसपास के गाँवो तक कम समय में आवागन बारिश के मौसम में भी आसानी से संपर्क साध सकते हैं।

The post Gariaband District Mainpur Block : पैदल नहीं करना पड़ेगा नदी पार, पुरखों का सपना अब हुआ साकार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/05/gariaband-district-mainpur-block-no-more-crossing-the-river-on-foot-ancestors-dream-finally-comes-true/feed/ 0 4322