jila jansampark bilaspur Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/jila-jansampark-bilaspur/ Thu, 01 Oct 2026 02:36:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई https://shaharsatta.com/2026/10/01/district-public-relations-office-raipur-anil-singh-given-a-heartfelt-farewell-upon-retirement/ https://shaharsatta.com/2026/10/01/district-public-relations-office-raipur-anil-singh-given-a-heartfelt-farewell-upon-retirement/#respond Thu, 01 Oct 2026 02:35:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6361 विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप सचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया तथा सहायक संचालक सचिन शर्मा ने श्री सिंह की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की शहर सत्ता/रायपुर।…

The post District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>

विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप सचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया तथा सहायक संचालक सचिन शर्मा ने श्री सिंह की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की

शहर सत्ता/रायपुर। (District Public Relations Office Raipur)जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-01 के पद पर पदस्थ अनिल सिंह की सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई देकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

श्री अनिल सिंह ने 13 मार्च 1985 को भोपाल में जनसंपर्क विभाग से अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 4 नवंबर 2000 से 30 सितंबर 2026 तक उन्होंने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के उप सचालक लक्ष्मीकांत कोसरिया तथा सहायक संचालक सचिन शर्मा ने श्री सिंह की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने श्री सिंह को शॉल, और पुष्पगुच्छ भेट कर कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक सौरभ शर्मा तथा सहायक संचालक सुनील त्रिपाठी ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्री सिंह का दायित्वों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर के कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। श्री सिंह ने विदाई समारोह में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।

The post District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/10/01/district-public-relations-office-raipur-anil-singh-given-a-heartfelt-farewell-upon-retirement/feed/ 0 6361
Bilaspur District Masturi Block : ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की जांच रिपोर्ट पेश https://shaharsatta.com/2026/08/28/bilaspur-district-masturi-block-investigation-report-on-cattle-deaths-at-okhar-gaudham-submitted/ https://shaharsatta.com/2026/08/28/bilaspur-district-masturi-block-investigation-report-on-cattle-deaths-at-okhar-gaudham-submitted/#respond Fri, 28 Aug 2026 01:05:36 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5701 जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि शहर सत्ता/रायपुर/बिलासपुर। (Bilaspur District Masturi Block)बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम…

The post Bilaspur District Masturi Block : ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की जांच रिपोर्ट पेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि

शहर सत्ता/रायपुर/बिलासपुर। (Bilaspur District Masturi Block)बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंप दी है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, गौधाम में पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 6 पशुओं की मृत्यु हुई है, जिनमें से 4 की मौत वृद्धावस्था के कारण और 2 की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है।

कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल वस्तुस्थिति की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद संयुक्त संचालक (पशु चिकित्सा सेवाएं) डॉ. गोपाल शरण सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने ओखर स्थित गौधाम का मैदानी निरीक्षण किया। टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया और मौके का जायजा लेकर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया।

जलभराव और सुरक्षा उपाय

जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश के कारण गौधाम परिसर में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। गौधाम में 21 अगस्त 2026 को पशुओं को विस्थापित किया गया था और वर्तमान में वहां ग्राम पंचायत ओखर के लगभग 300 पशु मौजूद हैं।

सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय

पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, ग्राम पंचायत ओखर के सरपंच की सहमति से गौधाम के सभी 300 पशुओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने और उन्हें चराने के लिए बाहर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

The post Bilaspur District Masturi Block : ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की जांच रिपोर्ट पेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/28/bilaspur-district-masturi-block-investigation-report-on-cattle-deaths-at-okhar-gaudham-submitted/feed/ 0 5701