inspector demanded bribe Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/inspector-demanded-bribe/ Fri, 03 Jan 2025 11:52:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 फ़ाइल भेजने निरीक्षक ने मांगी 1 लाख 75 हज़ार की रिश्वत, 50 हज़ार नकद के साथ हुआ गिरफ़्तार… https://shaharsatta.com/2025/01/03/inspector-demanding-bribe-of-1-lakh-75-thousand-for-sending-file-arrested-with-50-thousand-cash/ https://shaharsatta.com/2025/01/03/inspector-demanding-bribe-of-1-lakh-75-thousand-for-sending-file-arrested-with-50-thousand-cash/#respond Fri, 03 Jan 2025 11:51:38 +0000 https://shaharsatta.com/?p=599 शहरसत्ता / जांजगीर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छतीससगढ़ के जांजगीर चापा जिले में एक बड़ी कार्यवाही की है। एसीबी की टीम ने हथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक…

The post फ़ाइल भेजने निरीक्षक ने मांगी 1 लाख 75 हज़ार की रिश्वत, 50 हज़ार नकद के साथ हुआ गिरफ़्तार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसत्ता / जांजगीर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छतीससगढ़ के जांजगीर चापा जिले में एक बड़ी कार्यवाही की है। एसीबी की टीम ने हथकरघा विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तार निरीक्षक का नाम हरेकृष्ण चौहान बताया जा रहा है।

ACB अफसरों के मुताबिक महेन्द्र देवांगन, ग्राम केरा, जिला-जांजगीर चांपा द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB), बिलासपुर में शिकायत की गई थी। महेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा था कि हथकरघा बुनकर सहकारी समितियां-महामाया समिति मिस्दा, लक्ष्मी कोसा समिति खोखरा एवं बजरंग बुनकर समिति खोखरा का कार्य निष्पादन बंद होने के कारण उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन एवं सहकारी संघ रायपुर को आवेदन दिया गया था।

सहायक संचालक हथकरघा जांजगीर चांपा को जांच हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। सहकारी समितियों द्वारा प्रार्थी को अधिकृत करने पर जांच पश्चात् रिपोर्ट रायपुर भेजने हेतु वरिष्ठ निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान से मिलने पर उनके द्वारा 1,75,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। इधर प्रार्थी के द्वारा 50,000 रू. की व्यवस्था करने बाद आज 3 जनवरी 2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी हरेकृष्ण चौहान वरिष्ठ निरीक्षक, हथकरघा विभाग, जिला-जांजगीर चांपा को पहली किश्त 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

The post फ़ाइल भेजने निरीक्षक ने मांगी 1 लाख 75 हज़ार की रिश्वत, 50 हज़ार नकद के साथ हुआ गिरफ़्तार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/03/inspector-demanding-bribe-of-1-lakh-75-thousand-for-sending-file-arrested-with-50-thousand-cash/feed/ 0 599