Indian Railways' Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/indian-railways/ Fri, 20 Jun 2025 18:46:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/ https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/#respond Fri, 20 Jun 2025 18:46:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2673 शहर सत्ता /रायपुर|छॉलीवुड (Chhollywood) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार, जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं, एक संगठित गिरोह द्वारा ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार हुई…

The post Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता /रायपुर|छॉलीवुड (Chhollywood) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार, जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं, एक संगठित गिरोह द्वारा ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार हुई हैं। यह घटना उस समय घटी जब वे रीवा (मध्यप्रदेश) से काम निपटाकर बिलासपुर लौट रही थीं।ज्योत्सना बताती हैं कि जैसे ही उनकी ट्रेन कटनी आउटर पर रुकी, एक युवक ने उन्हें अचानक मुक्का मारा और भाग गया। शोर मचाने पर पता चला कि यह हमला अकेले उनके साथ नहीं, बल्कि S1 से S5 तक कई यात्रियों की चोरी की घटनाएं एक ही समय पर हुई थीं।ये कोई अकेले आदमी का काम नहीं हो सकता, ये पूरा गिरोह है जो आउटर में ट्रेन रुकते ही वारदात को अंजाम देता है।
ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📞 शिकायत, पर कोई सुरक्षा नहीं पहुँची!

घटना के तुरंत बाद ज्योत्सना ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल किया, परंतु कटनी में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं पहुँचा। फिर कहा गया कि अगला स्टॉपेज बताइए, वहाँ सुरक्षा दी जाएगी लेकिन वहाँ भी कोई नहीं आया।जब वे बिलासपुर पहुँची (सुबह 9:15 के करीब) तो वहीं एक और महिला भी थीं जो इसी गिरोह की शिकार बनी थीं। दोनों महिलाएं करीब एक घंटे तक थाने में बैठी रहीं, लेकिन उन्हें यही कहा गया.

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📢 अभिनेत्री ज्योत्सना की सीधी अपील

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुहार लगाते हुए कहा:

अगर यात्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो ये यात्रा किस भरोसे की है? कल को कोई गला काट दे तो?आप शिकायत कर भी लें तो क्या फ़ायदा? आज मुझे मारा है, चोरी की गई है, कल किसी की जान भी जा सकती है।

🚨 ये सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, हर यात्री की सुरक्षा का सवाल है।

🔹 ट्रेनों के आउटर एरिया में बार-बार हो रही ऐसी वारदाते

🔹 रेलवे की तरफ से सुरक्षा बल की गैर-मौजूदगी

🔹 महिला यात्रियों के साथ बढ़ते खतरे

🔹 शिकायत पर भी पुलिस-प्रशासन की ढिलाई

ज्योत्सना की मांग:

1. आउटर में ट्रेन रुकते समय RPF और GRP की तैनाती अनिवार्य हो.

2. ट्रेनों में CCTV और अलर्ट सिस्टम लगाया जाए।

3. रेलवे हेल्पलाइन को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय किया जाए।

4. इस गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी हो।

5. महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

ज्योत्सना कहती है,

मैं एक कलाकार हूँ, लेकिन इस देश की एक नागरिक भी।मैं सुरक्षित यात्रा का हक माँग रही हूँ रहम नहीं।

The post Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/feed/ 0 2673
महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/#respond Sun, 05 Jan 2025 14:27:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=750     शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारियों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…

The post महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

 

शहर सत्ता / प्रयागराज। महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारियों के अंतर्गत भारतीय रेलवे ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक छवि को निखारने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। “पेंट माई सिटी” अभियान के तहत प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों, जैसे प्रयागराज जंक्शन, नैनी जंक्शन, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, झूंसी रेलवे स्टेशन, रामबाग रेलवे स्टेशन, छिवकी रेलवे स्टेशन, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को कला और संस्कृति के अद्भुत केंद्रों में परिवर्तित कर दिया गया है।

ये भी देखें : पूरा हुआ “महापौर” का कार्यकाल, ढेबर बोले-हमे तो अपनों ने लुटा…मीनल बोली-वही सबसे बड़ा रोड़ा…

इन स्टेशनों की दीवारों पर हिंदू पौराणिक कथाओं और भारतीय परंपराओं को चित्रित करने वाले भव्य और आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई हैं। रामायण, कृष्ण लीला, भगवान बुद्ध, शिव भक्ति, गंगा आरती और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आधारित ये कलाकृतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से परिचित कराती हैं।

रेलवे की यह पहल केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रयागराज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी दर्शाती है। इन कलाकृतियां में ऋषि परंपरा, गुरु-शिष्य परंपरा, ज्ञान और त्याग के महत्व को दिखाया गया है, जो प्रयागराज के आध्यात्मिक स्वरूप को और भी उजागर करते हैं। ये कलाकृतियाँ महाकुंभ 2025 के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं ।

भारतीय रेलवे का यह प्रयास कला और विकास का संगम प्रस्तुत करता है। यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज आने वाले हर व्यक्ति को न केवल भव्य आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिले, बल्कि वे इस शहर की गहराई और इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को भी महसूस कर सकें।

महाकुंभ 2025 : IRCTC ने बनाए लग्जरी टेंट और बंगले

भारतीय रेलवे ने “कुंभ ग्राम” में पर्यटकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई अत्याधुनिक आवास सुविधा है, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है । टेंट सिटी की त्रिवेणी घाट से निकटता स्नान करने के इच्छुक मेहमानों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा है। सुपर डीलक्स टेंट और विला टेंट में संलग्न बाथरूम, चौबीसों घंटे गर्म और ठंडे पानी की सुविधा, पूरे दिन आतिथ्य टीम की सुविधा, रूम ब्लोअर, बिस्तर लिनन, तौलिए और टॉयलेटरीज़ आदि की सुविधा आकर्षक दरों पर उपलब्ध है, जिसमें सभी खाने पीने का सामान शामिल हैं ।

विला टेंट के मेहमानों को अलग से बैठने की आरामदायक जगह और टेलीविजन की सुविधा भी मिलेगी। सीसीटीवी निगरानी मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है । महाकुंभ ग्राम में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं और चौबीसों घंटे आपातकालीन सहायता भी उपलब्ध होगी। IRCTC ने अपनी वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर कुंभ ग्राम टेंट सिटी के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।

 

The post महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/indian-railways-special-preparations-for-maha-kumbh-2025-stations-decorated-with-artworks-luxury-tents-built/feed/ 0 750
Indian Railways’ new plan : “सुगम्य भारत मिशन” के तहत LHB कोच और 200 वंदे भारत स्लीपर रेक https://shaharsatta.com/2024/12/19/indian-railways-new-plan-lhb-coaches-and-200-vande-bharat-sleeper-rakes-under-sugamya-bharat-mission/ https://shaharsatta.com/2024/12/19/indian-railways-new-plan-lhb-coaches-and-200-vande-bharat-sleeper-rakes-under-sugamya-bharat-mission/#respond Thu, 19 Dec 2024 09:16:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=97 शहर सत्ता/छत्तीसगढ़। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत…

The post Indian Railways’ new plan : “सुगम्य भारत मिशन” के तहत LHB कोच और 200 वंदे भारत स्लीपर रेक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/छत्तीसगढ़। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव “सुगम्य भारत मिशन” के हिस्से के रूप में भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों को अधिकांश मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और वंदे भारत ट्रेनों में व्यापक सुविधाएं प्रदान करेगा। विश्व स्तरीय यात्रा के अनुभव के लिए भारतीय रेल अप्रैल 2018 से केवल एलएचबी कोच बना रहा है; 2004-14 की तुलना में 2014-24 के दौरान निर्मित एलएचबी कोचों की संख्या 16 गुना से अधिक है।

वर्तमान में देश में लंबी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें निर्माणाधीन हैं। पहला प्रोटोटाइप निर्मित हो चुका है और इसका फील्ड ट्रायल किया जाएगा। इसके अलावा, 200 वंदे भारत स्लीपर रेक के निर्माण का काम भी प्रौद्योगिकी भागीदारों को सौंपा गया है। सभी रेलगाड़ियों के उपयोग में आने की समयसीमा उनके सफल परीक्षणों पर निर्भर है। 02 दिसंबर 2024 तक, देश भर में छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर 136 वंदे भारत रेलगाड़ी सेवाएं जारी हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक वक्तव्य में कहा कि विश्व स्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल के ब्रॉड गेज विद्युतीकृत नेटवर्क पर वर्तमान में चेयर कार वाली 136 वंदे भारत रेल सेवाएं जारी हैं। अक्टूबर 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की कुल क्षमता 100% से अधिक होगी।

सुगम्य भारत मिशन से दिव्य्यांग यात्रियों के लिए भी सुविधा

“सुगम्य भारत मिशन” (सुलभ भारत अभियान) के हिस्से के रूप में, भारतीय रेल दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगमता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, रैंप, सुलभ पार्किंग, ब्रेल और स्पर्शनीय संकेत, कम ऊंचाई वाले काउंटर और लिफ्ट/एस्कलेटर जैसी व्यापक सुविधाएँ प्रदान की गई हैं।

नवंबर 2024 तक भारतीय रेल ने 399 स्टेशनों पर 1,512 एस्कलेटर और 609 स्टेशनों पर 1,607 लिफ्टें स्थापित की थीं जो पिछले दशक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है – क्रमशः 9 और 14 गुना की वृद्धि। इसके अलावा, अधिकांश मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में चौड़े प्रवेश द्वार, सुलभ शौचालय और व्हीलचेयर पार्किंग वाले कोच उपलब्ध हैं, जबकि वंदे भारत रेलगाड़ियां दिव्यांगजनों के लिए स्वचालित दरवाजे, निर्धारित स्थान और ब्रेल साइनेज जैसी सुविधाओं के साथ बेहतर सुगमता प्रदान करती हैं।

The post Indian Railways’ new plan : “सुगम्य भारत मिशन” के तहत LHB कोच और 200 वंदे भारत स्लीपर रेक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/19/indian-railways-new-plan-lhb-coaches-and-200-vande-bharat-sleeper-rakes-under-sugamya-bharat-mission/feed/ 0 97